facebookmetapixel
Advertisement
दिल्ली में झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत; IMD ने जारी किया ‘रेड अलर्ट’एक ही कंपनी, एक जैसी सैलरी फिर भी क्यों नहीं मिलता एक बराबर लोन? एक्सपर्ट्स से समझें इसके पीछे का गणितविदेश जाने का है प्लान? Visa Apply करने से पहले ITR को लेकर जान लें ये बड़ी बातयूपी में जरूरत का आधा मिल रहा है खाद, सरकार का दावा-कोई कमी नहींEquity Funds: टूटते बाजार में भी दिखा दम, FY26 में ₹3.47 लाख करोड़ का निवेश; फ्लेक्सी-कैप पहली पसंदचीन के पड़ोस में भारत बेच रहा स्वदेशी मिसाइलें, फिलीपींस, वियतनाम समेत कई देश बने ग्राहकFund Review: ₹10,000 की SIP से बने ₹1.86 करोड़, 19 साल में HDFC Midcap Fund का AUM ₹1 लाख करोड़ के पारCult.fit IPO: फिटनेस कंपनी Cult.fit लाएगी IPO, ₹950 करोड़ जुटाने की तैयारीWhatsApp ला रहा नया Green Dot फीचर! अब बिना चैट खोले तुरंत पता चलेगा कौन है ऑनलाइनमुंबई की बारिश बनी कमाई का जरिया! भारत का पहला RainMumbai कॉन्ट्रैक्ट 30% उछला

यूक्रेन अनाज निर्यात समझौता बहाल कराने के मकसद से पुतिन और तुर्किये के राष्ट्रपति की बातचीत शुरू

Advertisement

पुतिन ने जुलाई में समझौते को आगे बढ़ाने से मना कर दिया था। एक साल पहले तुर्किये और संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता में यह समझौता हुआ था

Last Updated- September 04, 2023 | 7:14 PM IST
Turkiye's president meets Russia's Putin and aims to revive the wartime Ukraine grain export deal

तुर्किये के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने सोमवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को इस बात के लिए मनाने का प्रयास किया कि यूक्रेन को रूस के साथ युद्ध के बावजूद काला सागर के तीन बंदरगाहों से खाद्यान्न और अन्य सामग्री का निर्यात करने की अनुमति देने के समझौते को फिर से लागू किया जाए।

पुतिन ने जुलाई में समझौते को आगे बढ़ाने से मना कर दिया था। एक साल पहले तुर्किये और संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता में यह समझौता हुआ था। इसे वैश्विक खाद्य आपूर्तियों, खासकर अफ्रीका, पश्चिम एशिया और एशिया के लिए महत्वपूर्ण माना गया था।

यूक्रेन और रूस गेहूं, जौ, सूरजमुखी तेय और अन्य उत्पादों के बड़े आपूर्तिकर्ता हैं।

एर्दोआन ने कहा कि रूस के काला सागर रिसॉर्ट शहर सोच्चि में दोनों नेताओं के बीच दिनभर चली बातचीत में खाद्यान्न समझौता प्रमुख रहा। उन्होंने बैठक में प्रारंभिक भाषण में कहा, ‘सभी अनाज कॉरिडोर मुद्दे पर नजर लगाये हैं।’

पुतिन ने स्वीकार किया था कि वे यूक्रेन संकट से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे। उन्होंने एर्दोआन से कहा, ‘मुझे पता है कि आप अनाज समझौते के बारे में सवाल पूछने के इच्छुक हैं। हम इस विषय पर बातचीत को तैयार हैं।’

रूस ने समझौता रद्द करते हुए शिकायत की थी कि खाद्य और उर्वरक के रूसी निर्यात में बाधाओं को दूर करने का वादा करने वाले समानांतर समझौते का सम्मान नहीं किया गया है। उसने कहा कि पोत परिवहन और बीमा पर प्रतिबंध के कारण उसके कृषि व्यापार में बाधा आई है, हालांकि उसने पिछले साल से रिकॉर्ड मात्रा में गेहूं की आपूर्ति की है।

Advertisement
First Published - September 4, 2023 | 7:14 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement