facebookmetapixel
Advertisement
TAFE की बड़ी रणनीति: यूरोप में इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर लॉन्च करेगी कंपनी, भारत में सस्ते मॉडल पर कामMeta को IT मंत्रालय का नोटिस, इंस्टाग्राम से बाल यौन शोषण से जुड़ी सामग्री हटाने का दिया निर्देश स्टैंडर्ड चार्टर्ड ने भारत में 20 शाखाओं पर जड़ा ताला, अब वेल्थ मैनेजमेंट पर फोकसNSE क्वांटो क्रॉस-करेंसी डेरिवेटिव लाने की कर रहा तैयारी, निवेशकों को क्या होगा फायदा?Editorial: कच्चा तेल सस्ता, फिर भी पेट्रोल-डीजल के दाम तुरंत क्यों नहीं घटेंगे?भारत में क्विक कॉमर्स का बढ़ता असर, किराना स्टोर कैसे करेंगे मुकाबला?कांग्रेस से कैसे छूटा राष्ट्रवाद का मुद्दा? 2014 के बाद की रणनीति पर पुनर्विचारUP EV Subsidy: योगी सरकार ने ईवी खरीद पर दी ₹210 करोड़ से ज्यादा सब्सिडी, 43,000 से ज्यादा लोगों को मिला फायदाGold Outlook: सोने का भाव बढ़ेगा या घटेगा? अगले सप्ताह इन फैक्टर्स पर रहेगी निवेशकों की नजरQ1FY27 में लोन और डिपॉजिट ग्रोथ में Axis Bank नंबर-1, रिटेल से इंडस्ट्री तक बढ़ी लेंडिंग

इंडो-पैसिफिक इकनॉमिक फ्रेमवर्क में भाग लेंगे पीयूष गोयल, टेस्ला के अ​धिकारियों से भी मिलेंगे

Advertisement

आईपीईएफ 14 देशों का एक समूह है, जिसे 23 मई को टोक्यो में अमेरिका और हिंद-प्रशांत क्षेत्र के अन्य भागीदार देशों द्वारा संयुक्त रूप से शुरू किया गया।

Last Updated- November 10, 2023 | 11:11 PM IST
piyush goyal

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल इंडो-पैसिफिक इकनॉमिक फ्रेमवर्क (आईपीईएफ) की मंत्रिस्तरीय बैठक में हिस्सा लेने के लिए 13-16 नवंबर तक अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को की यात्रा करेंगे। शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।

उम्मीद की जा रही है कि गोयल टेस्ला के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक कर भारत के बाजार में कार विनिर्माता कंपनी के प्रवेश पर बात करेंगे। हालांकि इसके बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

यह भी उम्मीद की जा रही है कि वह वैश्विक रूप से जाने माने टेक्नोलॉजी, उद्ममशीलता और शैक्षिक क्षेत्र से जुडे लोंगों के साथ भी सिलिकान वैली में मुलाकात करेंगे, जिसमें भारत में निवेश करने को इच्छुक इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर, टेक्नोलॉजी और फिनटेक की अमेरिकी कंपनियों पर ध्यान होगा।

Also read: IIP data : औद्योगिक उत्पादन 3 महीने के निचले स्तर पर, सितंबर में गिरकर 5.8 प्रतिशत पर

गोयल प्रमुख कारोबारियो, प्रमुख शिक्षाविदों, अमेरिका के अधिकारियों, उद्योग के प्रमुखों के साथ मुलाकात करेंगे, जिससे दोनों देशों के बीच आर्थिक व वाणिज्यिक साझेदारी आगे और मजबूत हो सके। इसके साथ ही मंत्री एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपीईसी) की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे, जो 15 से 16 नवंबर को होनी है। भारत को इसमें अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।

आईपीईएफ 14 देशों का एक समूह है, जिसे 23 मई को टोक्यो में अमेरिका और हिंद-प्रशांत क्षेत्र के अन्य भागीदार देशों द्वारा संयुक्त रूप से शुरू किया गया। ये देश वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद में 40 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखते हैं और वैश्विक वस्तुओं व सेवाओं के व्यापार का 28 प्रतिशत प्रतिनिधित्व करते हैं।

Also read: India’s direct tax collection : सरकार के खजाने में 17.5% का इजाफा, ग्रॉस डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 12.37 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा

भारत और अमेरिका के अलावा इस समूह में ऑस्ट्रेलिया, ब्रुनेई, फिजी, इंडोनेशिया, जापान, कोरिया, मलेशिया, न्यूजीलैंड, फिलिपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम शामिल हैं। मंत्री 13-14 नवंबर 2023 को तीसरी व्यक्तिगत आईपीईएफ मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लेंगे, जिसमें वार्ता की प्रगति पर महत्त्वपूर्ण बदलाव नजर आने की संभावना है।

गोयल अमेरिकी वाणिज्य सचिव जीना रायमोंडो, अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कैथरीन ताई और अन्य आईपीईएफ भागीदार देशों के मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। ये बैठकें व्यापार बाधाओं को दूर करने, निवेश को बढ़ावा देने और प्रौद्योगिकी व नवाचार जैसे क्षेत्रों में अधिक सहयोग को बढ़ावा देने पर केंद्रित होंगी।’

Advertisement
First Published - November 10, 2023 | 11:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement