facebookmetapixel
एनसीआर-मुंबई सहित बड़े शहरों में पुराने मॉलों का होगा बड़े पैमाने पर कायाकल्प, बदलेंगे इंटीग्रेटेड डिस्ट्रिक्ट मेंटाटा मोटर्स बोली: EV व CNG के दम पर कैफे मानदंडों से नहीं है कोई खतरा, हाइब्रिड की जरूरत नहींनेट न्यूट्रैलिटी नियमों की नए सिरे से समीक्षा करेगा TRAI, 5G स्लाइसिंग पर बढ़ी बहसEmkay Global का पूर्वानुमान: कैश मार्केट में बढ़ेगा पैसा, 2026 में भारतीय बाजार चमकेंगे दुनिया से ज्यादाप्रतिद्वंद्वी पर भारी अशोक लीलैंड! बेहतर मार्जिन और मजबूत सेगमेंट से निवेशकों का बढ़ा भरोसाअमेरिकी भारी शुल्क का असर! रत्न-आभूषण निर्यात अक्टूबर में 30% से अधिक लुढ़कानेपाल के रास्ते भारत में घुस रहा चीनी इस्पात! जांच में फर्जी सर्टिफिकेट का खुलासाश्रीलंका में नया डेरिवेटिव्स एक्सचेंज बनेगा, NCDEX देगी तकनीक और लेगी बड़ी हिस्सेदारीभारत ने अमेरिका से मांगा ब्रिटेन जैसा करार, लाखों भारतीय श्रमिकों को बड़ी राहत संभवरक्षा क्षेत्र में हो सकता है ऐतिहासिक बदलाव! भारतीय सेना में महिलाओं की टेरिटोरियल आर्मी में एंट्री की तैयारी

पाकिस्तानी सीएम मरियम ने सिख तीर्थयात्रियों से मुलाकात की, कहा- “हमें अपने पड़ोसियों से नहीं लड़ना चाहिए”

मरियम ने कहा कि यह पहली बार है कि पाकिस्तान में बैसाखी का त्योहार सरकारी स्तर पर मनाया जा रहा है।

Last Updated- April 18, 2024 | 10:23 PM IST
Nawaz Sharif's daughter 'Maryam Nawaz' will be the first woman Chief Minister of Pakistan, CM will be from Punjab province पाकिस्तान के पहली महिला मुख्यमंत्री होंगी नवाज शरीफ की बेटी 'मरयम नवाज', पंजाब प्रांत से होंगी CM

पाकिस्तान के पंजाब सूबे की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने बृहस्पतिवार को सिख तीर्थयात्रियों के एक समूह से मुलाकात की, जिनमें से अधिकतर भारत से आए हैं। उन्होंने याद किया कि उनके पिता नवाज शरीफ ने कहा था कि देश को अपने पड़ोसियों के साथ नहीं लड़ना चाहिए। बैसाखी उत्सव में शामिल होने के लिए भारत से लगभग 2,400 सिख मौजूदा समय में पाकिस्तान की यात्रा पर हैं।

मरियम ने करतारपुर स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब में लोगों को संबोधित करते हुए अपने पिता और तीन बार के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को उद्धृत किया, ‘‘हमें अपने पड़ोसियों से नहीं लड़ना चाहिए। हमें उनके लिए अपना दिल खोलने की जरूरत है।’’ सिख तीर्थयात्री पहले सिख गुरु, गुरु नानक देव की समाधि पर मत्था टेकने के लिए बृहस्पतिवार को करतारपुर साहिब पहुंचे।

मरियम ने वहां उनसे मिलने के लिए भी योजना बनाई थी। मरियम (50) को नवाज शरीफ का राजनीतिक उत्तराधिकारी माना जाता है। वह फरवरी में पाकिस्तान की पहली महिला मुख्यमंत्री चुनी गईं। मरियम ने कहा कि यह पहली बार है कि पाकिस्तान में बैसाखी का त्योहार सरकारी स्तर पर मनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह मेरा पंजाब है और हम होली, ईस्टर और बैसाखी जैसे सभी अल्पसंख्यक त्योहार एक साथ मना रहे हैं।’’ उन्होंने आगे कहा, ‘‘हम यहां भारतीय पंजाब के लोगों की तरह पंजाबी बोलना चाहते हैं। मेरे दादा, मियां शरीफ, जाती उमरा, अमृतसर के निवासी थे। जब एक पंजाबी भारतीय जाती उमरा की मिट्टी लेकर आए, तो मैंने उसे उनकी कब्र पर रख दिया।’’

मरियम ने अमृतसर से आई एक भारतीय महिला को गले लगाया और एक-दूसरे को अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के किसी प्रांत की पहली महिला मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्हें भारत के पंजाब से कई बधाई संदेश मिले।

First Published - April 18, 2024 | 10:22 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट