facebookmetapixel
Advertisement
पेपर लीक के खिलाफ कानून में संशोधन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, सोमवार को संसद में पेश होगा विधेयकभारी बारिश और बाढ़ का कहर: गुजरात में सेना ने संभाला मोर्चा, असम-महाराष्ट्र में भी हालात गंभीरचार साल के निचले स्तर पर पहुंची निजी कारोबारी गतिविधियां, महंगाई और पश्चिम एशिया तनाव से सुस्त पड़ी रफ्तारफ्रंट-रनिंग मामले में ऐक्सिस MF के पूर्व डीलर वीरेश जोशी पर 7 साल का प्रतिबंध, 3 करोड़ का जुर्माना भीरसायन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 3,030 करोड़ रुपये की ‘भव्य-रसायन’ योजना मंजूरCBDT को वित्त मंत्री की सख्त हिदायत, कहा: अभी भी 5.4 लाख अपीलें लंबित, मुकदमेबाजी रणनीति की करें समीक्षाUS Tariff on India: अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर लगाया 10% टैरिफ, धारा 301 के तहत हुई कार्रवाईUpcoming IPO: देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर IPO ला रही मणिपाल हेल्थ, 29 जुलाई से खुलेगा इश्यूHindustan Zinc Q1 Results: दोगुने से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, 5,469 करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ाबिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप पर सरकार का शिकंजा, GitHub से कोड हटाने का दिया निर्देश

Doha में मिलेंगे Mukesh Ambani- Donald Trump

Advertisement

रिलायंस समूह के तेल से लेकर खुदरा कारोबार तक अमेरिकी राष्ट्रपति के निर्णयों से प्रभावित होते हैं। 

Last Updated- May 14, 2025 | 8:18 PM IST
Trump Mukesh Ambani
प्रतीकात्मक तस्वीर

एशिया के सबसे अमीर उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh AMBANI) बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) से मिलने के लिए दोहा जा रहे हैं। यह इस साल जनवरी में ट्रंप के पद संभालने के बाद उनकी दूसरी मुलाकात होगी। सूत्रों ने कहा कि अंबानी कतर (Doha, Qatar) के अमीर द्वारा ट्रंप के सम्मान में आयोजित राजकीय रात्रिभोज में शामिल होंगे। यह रात्रिभोज दोहा के लुसैल पैलेस में आयोजित होगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने इस संदर्भ में टिप्पणी के लिए भेजे गए ईमेल का जवाब नहीं दिया।

RIL का कारोबार को लेकर कितना अहम है ये रिश्ता

हालांकि, किसी तरह की व्यापारिक चर्चाएं होने की संभावना नहीं है लेकिन रिलायंस समूह के तेल से लेकर खुदरा कारोबार तक अमेरिकी राष्ट्रपति के निर्णयों से प्रभावित होते हैं। रिलायंस ने पिछले साल वेनेजुएला से कच्चे तेल का आयात दोबारा शुरू करने के लिए अमेरिका से छूट हासिल की थी। हालांकि, वेनेजुएला से तेल खरीदने वाले देशों पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाने के ट्रंप के आदेश के बाद मार्च में इसे रोकना पड़ा था। रिलायंस अमेरिकी बाजार में रूस जैसे देशों से खरीदे गए कच्चे तेल से बने ईंधन भी बेचती है। साथ ही गूगल और मेटा जैसी दिग्गज अमेरिकी कंपनियों ने अंबानी के डिजिटल उद्यम में इक्विटी हिस्सेदारी ली है। रिलायंस के कतर के साथ भी व्यापारिक संबंध हैं। खाड़ी देश के सरकारी कोष कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी ने अंबानी के खुदरा उद्यम में लगभग एक अरब डॉलर का निवेश किया है। 

बहुत पुराना है अंबानी- ट्रम्प परिवार का रिश्ता 

अंबानी और उनकी पत्नी नीता जनवरी में ट्रंप के दूसरे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे। वे उन चुनिंदा 100 लोगों में भी शामिल थे, जिन्होंने शपथ ग्रहण से एक दिन पहले ट्रंप के साथ एक रात्रिभोज में शिरकत की थी। अंबानी के ट्रंप परिवार के साथ घनिष्ठ संबंध हैं। जब ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप 2017 में ग्लोबल एंटरप्रेन्योरशिप समिट के लिए हैदराबाद आई थीं, तब अंबानी भी वहां मौजूद थे। अंबानी उस समय भी मौजूद थे जब ट्रंप फरवरी, 2020 में अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर भारत यात्रा पर आए थे। इवांका, उनके पति जेरेड कुशनर और उनकी सबसे बड़ी बेटी अरबेला रोज़ मार्च, 2024 में गुजरात के जामनगर में अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत और मंगेतर राधिका मर्चेंट की शादी से पहले आयोजित समारोह में शामिल हुए थे।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Mukesh Ambani के साथ Donald Trump की डिनर पार्टी में पहुंचीं Nita Ambani, स्टाइलिश लुक ने मचाया धमाल

Reliance (RIL) Q3: ऑयल टू केमिकल (O2C) सेगमेंट का हर आंकड़ा, आगे की रणनीति, ब्रोकरेज फर्म्स का एनालिसिस

गजब है Reliance! Russia से खरीदा सस्ता Crude Oil, प्रोसेस कर बेचा US को, कमाई? सालभर में 6850 करोड़

 

 

 

Advertisement
First Published - May 14, 2025 | 8:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement