facebookmetapixel
Budget 2026: मैन्युफैक्चरिंग, डिफेंस से लेकर MSME तक; उद्योग जगत इस साल के बजट से क्या चाहता है?Cipla Q3FY26 Results: मुनाफा 57% घटकर ₹676 करोड़, अमेरिकी कारोबार में कमजोरी से झटका; शेयर 3.7% फिसलेZerodha के इस म्युचुअल फंड से अब मिनटों में निकाल सकेंगे पैसा, शुरू हुई 24×7 इंस्टेंट विदड्रॉल सुविधाअदाणी स्टॉक्स में बड़ी गिरावट, अमेरिका से आई खबर ने मचाई खलबली; 9% तक लुढ़केगौतम अदाणी पर अमेरिकी शिकंजा: समन न पहुंचा तो SEC ने अदालत से मांगी वैकल्पिक अनुमतिगोल्ड सिल्वर रेशियो ने दिया संकेत, क्या चांदी की तेजी अब थकने वाली है? एक्सपर्ट्स से समझिए42% चढ़ सकता है महारत्न कंपनी का शेयर, ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट; Q3 में ₹4011 करोड़ का हुआ मुनाफाईरान की ओर बढ़ रहा है ‘विशाल सैन्य बेड़ा’, ट्रंप ने तेहरान को फिर दी चेतावनीदुनिया में उथल-पुथल के बीच भारत की अर्थव्यवस्था के क्या हाल हैं? रिपोर्ट में बड़ा संकेत30% टूट चुका Realty Stock बदलेगा करवट, 8 ब्रोकरेज का दावा – ₹1,000 के जाएगा पार; कर्ज फ्री हुई कंपनी

यूक्रेन में पश्चिम की अधिक भागीदारी से दुनिया के सामने परमाणु संघर्ष का खतरा पैदा हो जाएगा: रूसी राष्ट्रपति पुतिन

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि भविष्य में यूक्रेन में पश्चिमी देशों के सैनिकों की तैनाती से इनकार नहीं किया जा सकता।

Last Updated- February 29, 2024 | 9:03 PM IST
Vladimir Putin

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में रूसी लक्ष्यों को हासिल करने का बृहस्पतिवार को संकल्प लिया और पश्चिमी देशों को चेतावनी देते हुए कहा कि यूक्रेन में और अधिक भागीदारी से वैश्विक परमाणु संघर्ष का खतरा बढ़ जाएगा। पुतिन ने अगले महीने होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले राष्ट्र के नाम संबोधन में यह बात कही।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि भविष्य में यूक्रेन में पश्चिमी देशों के सैनिकों की तैनाती से इनकार नहीं किया जा सकता। पुतिन ने मैक्रों के बयान का जिक्र करते हुए आगाह किया कि जो देश ऐसा करने का फैसले लेंगे उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

पुतिन ने कहा कि रूस पर, यूरोप में नाटो सहयोगियों पर हमला करने की योजना का आरोप लगाकर पश्चिमी देश “हमारे क्षेत्र पर हमला करने के लिए निशाने चुन रहे हैं।” रूसी राष्ट्रपति ने कहा, “हमें उनका भाग्य याद है जिन्होंने हमारे देश के क्षेत्र में अपनी सेना भेजी थी। अब संभावित आक्रमणकारियों के लिए परिणाम कहीं अधिक दुखद होंगे।”

पुतिन ने कहा कि पश्चिमी देशों को यह बात ध्यान में रखनी चाहिए कि हमारे पास भी ऐसे हथियार हैं, जो उनके क्षेत्र को निशाना बना सकते हैं। पुतिन ने कहा कि अब वे (पश्चिमी देश) जो सुझाव दे रहे हैं और दुनिया को डरा रहे हैं, उससे परमाणु संघर्ष का वास्तविक खतरा पैदा होता है, जिसका परिणाम हमारी सभ्यता का विनाश होगा।

उन्होंने यूक्रेन में युद्ध के बीच रूस के सैनिकों की सराहना की और कुछ देर मौन धारण करके युद्ध में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। पुतिन रूस में 15 से 17 मार्च के बीच होने वाला राष्ट्रपति चुनाव निर्दलीय लड़ेंगे। इस चुनाव में उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है।

पुतिन के मुखर आलोचक माने जाने वाले एलेक्सी नवेलनी का हाल में निधन हो गया था। वह आतंकवाद के आरोप में 19 वर्ष के कारावास की सजा काट रहे थे।

शुक्रवार को नवेलनी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस बीच, रूसी बल पूर्वी और दक्षिणपूर्वी यूक्रेन में अधिक यूक्रेनी कस्बों और गांवों को अपने कब्जे में लेने के लिए जोर आजमाइश कर रहे हैं।

यूक्रेन के अधिकारियों ने गुरुवार को राजधानी कीव में यह जानकारी दी। यूक्रेन ने दावा किया कि रूस की सेना के आगे बढ़ने के बीच दो सप्ताह से भी कम समय में उसने 11 रूसी युद्धक विमानों को मार गिराया है।

यूक्रेन की वायुसेना के प्रवक्ता यूरी इहनाट ने राष्ट्रीय टेलीविजन पर कहा, “दुश्मन ने पूर्वी यूक्रेन में अपनी हवाई उपस्थिति बढ़ा दी है, जिसके बाद हमारे शीर्ष सैन्य नेतृत्व ने पलटवार किया है।”

First Published - February 29, 2024 | 9:03 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट