facebookmetapixel
Advertisement
टॉरेंट गैस IPO की तैयारी तेज, इस हफ्ते ₹4,000 करोड़ तक का अपडेटेड ड्राफ्ट दाखिल करने की तैयारीइनवेस्को म्युचुअल फंड ने लॉन्च किया नया फंड, ₹100 की SIP से फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर में निवेश का मौकाबच्चे के भविष्य के लिए ₹250 से करें निवेश! NPS Vatsalya में 18 साल बाद क्या होगा पैसों का? जानें पूरा नियमकैश सर्कुलेशन बढ़ने से आरबीआई की करेंसी प्लानिंग चुनौतीपूर्ण: आरबीआई डिप्टी गवर्नर मुर्मूटाटा संस की AGM टली, कोरम पूरा नहीं होने से कंपनी के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसापश्चिम एशिया संकट और अल नीनो से भारत की ग्रोथ पर असर, FY27 में 6.8% का अनुमानColgate Share: शेयर 3% तक टूटा, फिर भी Jefferies को भरोसा! जानिए कंपनी की ग्रोथ को लेकर ब्रोकरेज ने क्या कहाCGHS Rules: ₹3,000 तक की जांच के लिए क्या जरूरी है रेफरल? सरकारी कर्मचारी-पेंशनर्स समझें नए नियमUS-ईरान की भिड़ंत में फिर उबला क्रूड! $90 के पार निकला भाव, एक्सपर्ट बोले- आगे और बढ़ेंगे दामShankesh Jewellers IPO: पैसा लगाएं या नहीं? ₹367 करोड़ के IPO पर ब्रोकरेज की राय बंटी, ग्रे मार्केट में भी फीका रिस्पॉन्स

Israel-Hamas ceasefire: पहले तीन बंधक मुक्त, गाजा में शांति की उम्मीद

Advertisement

इजरायल और हमास के बीच सीजफायर के ऐलान के कुछ ही घंटों बाद गाजा से छुड़ाए गए तीन बंधकों को रेडक्रॉस को दे दिया गया है।

Last Updated- January 19, 2025 | 11:04 PM IST
Israel vs Hamas: First three hostages free, hope for peace in Gaza पहले तीन बंधक मुक्त, गाजा में शांति की उम्मीद

Israel-Hamas ceasefire: इजरायल और हमास के बीच सीजफायर के ऐलान के कुछ ही घंटों बाद गाजा से छुड़ाए गए तीन बंधकों को रेडक्रॉस को दे दिया गया है। रेडक्रॉस इन्हें इजरायली सेना को सौंपेगी। इजरायली मीडिया के अनुसार अलजजीरा द्वारा जारी वीडियो में गाजा शहर से इन बंधकों को गुजरते हुए देखा गया है। भारी भीड़ से ​घिरे इनके वाहनों के साथ सेना के जवान चल रहे थे। इससे पहले फिलिस्तीन के चरमपंथी समूह हमास ने उन तीन महिला बंधकों के नाम जारी कर दिए थे, जिन्हें रविवार को रिहा कर दिया गया।

बंधकों के नाम जारी करने के साथ ही संघर्ष विराम को लेकर गतिरोध दूर हो गया। इजरायल ने कहा कि गाजा में संघर्ष विराम स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर प्रभावी हो गया है। स्थानीय समयानुसार संघर्ष विराम को सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर प्रभावी होना था लेकिन हमास की ओर से बंधकों की सूची जारी नहीं किए जाने के कारण इसमें लगभग 3 घंटे की देरी हुई। संघर्ष विराम के प्रभावी होते ही युद्ध वाली जगहों पर जश्न मनाया गया और कुछ फिलि​स्तीनी अपने घरों की ओर लौटने लगे हैं।

इससे पहले इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हमास जब तक कई फिलि​स्तीनी कैदियों के बदले में रिहा किए जाने वाले तीन बंधकों की सूची नहीं दे देता, तब तक गाजा में संघर्ष विराम प्रभावी नहीं होगा। नेतन्याहू ने एक बयान में कहा कि उन्होंने सेना को निर्देश दिया है कि स्थानीय समयानुसार सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर प्रभावी होने वाला संघर्ष विराम ‘तब तक प्रभावी नहीं होगा जब तक इजरायल के पास रिहा किए जाने वाले उन बंधकों की सूची नहीं आती, जिसे हमास ने उपलब्ध कराने का वादा किया था।’

Advertisement
First Published - January 19, 2025 | 11:04 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement