facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

LeT का प्रॉक्सी TRF होगा प्रतिबं​धित आतंकी संगठन! भारत ने यूनाइटेड नेशंस में तेज किए प्रयास

Advertisement

पहलगाम हमले की जिम्मेदारी ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) ने ली थी। TRF यूनाइटेड नेशंस की ओर से प्रतिबंधित पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का एक प्रॉक्सी है।

Last Updated- May 15, 2025 | 10:04 AM IST
united nations
सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि एक भारतीय टे​क्निकल टीम न्यूयॉर्क में है। (Representational Image)

भारत ने पहलगाम हमले में कथित संलिप्तता के लिए लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के प्रॉक्सी संगठन ‘द रेसिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) को यूनाइटेड नेशंस की प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों की लिस्ट में शामिल कराने के प्रयास तेज कर दिए हैं। इन प्रयासों के अंतर्गत भारत के एक प्रतिनिधिमंडल ने यहां यूनाइटेड नेशंस काउंटर टेरेरिज्म ऑफिस (UNOCT) और आतंकवाद निरोधक समिति के कार्यकारी निदेशालय के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की।

पहलगाम हमले की जिम्मेदारी ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) ने ली थी। TRF यूनाइटेड नेशंस की ओर से प्रतिबंधित पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का एक प्रॉक्सी संगठन है। बता दें, यह कदम जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए भीषण आतंकवादी हमले और उसके जवाब में भारत द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर शुरू किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पृष्ठभूमि में उठाया गया है।

ये भी पढ़ें… Op Sindoor के बाद PM की Cabinet Meeting; पाक सीमा पर Army, Airforce, Navy चौकस

न्यूयॉर्क में है भारतीय टे​क्निकल टीम

सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि एक भारतीय टे​क्निकल टीम न्यूयॉर्क में है और उसने बुधवार को यूनाइटेड नेशंस में ‘1267 सेंक्शन कमिटी’ की निगरानी टीम और अन्य साझेदार देशों के साथ बातचीत की। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक कार्यालय (UNOCT) और आतंकवाद निरोधक समिति कार्यकारी निदेशालय (CTED) से भी मुलाकात की।

UNOCT और CTED की ओर से पीटीआई को दी गई जानकारी के मुताबिक, भारतीय टीम के साथ बुधवार को हुई बैठक में यूनाइटेड नेशंस के अंडर सेक्रेट्री जनरल व्लादिमीर वोरोनकोव (आतंकवाद-निरोधक कार्यालय) और असिस्टेंट सेक्रेट्री जनरल नतालिया घेरमन (CTED) ने “भारत गणराज्य की सरकार के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात की।”

पहलगाम हमले की यूएन ने की थी निंदा

यूनाइटेड नेशंस में भारत का यह प्रयास संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के बाद भी आया है, जिसमें सदस्यों ने पहलगाम हमले की “कड़ी निंदा” की थी, लेकिन TRF को हमले के लिए जिम्मेदार समूह के रूप में उल्लेख नहीं किया था।

ये भी पढ़ें… भारत में तुर्किये के सामान का बहिष्कार, पर्यटन और व्यापार पर पड़ेगा असर; यात्रा बुकिंग में 60% की गिरावट

वोरोनकोव और घेरमन ने 22 अप्रैल के हमले पर शोक व्यक्त किया। विज्ञप्ति में कहा गया है, “भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई चर्चा सीटीईडी और यूएनओसीटी के साथ उनके संबंधित जनादेशों के भीतर चल रहे सहयोग पर केंद्रित थी, विशेष रूप से प्रमुख सुरक्षा परिषद आतंकवाद-निरोधक प्रस्तावों और संयुक्त राष्ट्र वैश्विक आतंकवाद-निरोधक रणनीति के कार्यान्वयन के समर्थन में।”

इसमें कहा गया है कि सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों में भारत द्वारा समर्थित यूएनओसीटी के नेतृत्व वाली तकनीकी क्षमता-निर्माण पहलें शामिल हैं, जैसे कि साइबर सुरक्षा, आतंकवादी यात्रा का मुकाबला करना, आतंकवाद पीड़ितों का समर्थन करना और आतंकवाद की फंड​िंग का मुकाबला करना।

Advertisement
First Published - May 15, 2025 | 10:04 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement