facebookmetapixel
Advertisement
Stocks To watch Today: एयरटेल-GAIL-भारत इलेक्ट्रॉनिक्स में हुई बड़ी खबरें; मार्केट की नजर इन शेयरों परकेजरीवाल को आबकारी नीति मामले में कोर्ट से क्लीन चिट: क्या अब बदल जाएगी 2026 की राजनीति?भारत विभाजन का गवाह ‘जिन्ना हाउस’ होगा नीलाम, ₹2600 करोड़ के इस बंगले की लगेगी बोलीफरवरी में UPI लेनदेन में मामूली गिरावट, कुल 26.84 लाख करोड़ रुपये का हुआ ट्रांजैक्शनGST की शानदार रफ्तार: फरवरी में शुद्ध राजस्व 7.9% बढ़ा, ₹1.61 लाख करोड़ पहुंचा संग्रहफिनो पेमेंट्स बैंक के CEO की गिरफ्तारी से हड़कंप, गेमिंग और सट्टेबाजी के अवैध लेनदेन पर बड़ी कार्रवाईबाजार की गिरावट में भी चमके वायर शेयर: पॉलिकैब और KEI इंडस्ट्रीज ने बनाया नया रिकॉर्डईरान-इजरायल युद्ध का बाजार पर दिख सकता है असर, सोमवार को सेंसेक्स-निफ्टी में भारी गिरावट का डरपेंट दिग्गजों पर दोहरी मार: महंगे कच्चे तेल और कड़ी प्रतिस्पर्धा ने बिगाड़ा एशियन पेंट्स का गणितएमेजॉन इंडिया का बड़ा धमाका: 12.5 करोड़ उत्पादों पर रेफरल शुल्क खत्म, विक्रेताओं की होगी भारी बचत

अगर चीन रूस को हथियार भेजता है, तो उसे भुगतना होगा इसका परिणाम: जर्मन चांसलर

Advertisement

शोल्ज ने उम्मीद जताई कि चीन ऐसा नहीं करेगा

Last Updated- March 06, 2023 | 10:26 AM IST
Olaf Scholz

जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज ने कहा कि यदि चीन यूक्रेन में हमले के लिए रूस को हथियार मुहैया कराता है, तो उसे इसके ‘‘परिणाम’’ भुगतने होंगे।

बहरहाल, शोल्ज ने उम्मीद जताई कि चीन ऐसा नहीं करेगा। जर्मनी के चांसलर ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन से वाशिंगटन में मुलाकात के दो दिन बाद ‘सीएनएन’ को दिए साक्षात्कार में रविवार को यह बात कही।

अमेरिकी अधिकारियों ने हाल में सचेत किया कि चीन रूस को हथियार व गोला-बारूद मुहैया करना शुरू कर सकता है। अपनी यात्रा से पहले शोल्ज ने चीन से हथियार नहीं भेजने और अपने प्रभाव का इस्तेमाल रूस पर यूक्रेन से सैन्य बलों को वापस बुलाने का दबाव बनाने के लिए करने का आग्रह किया।

यह पूछे जाने पर कि यदि चीन रूस की मदद करता है तो क्या उस पर प्रतिबंध लगाए जाएंगे, शोल्ज ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि उसे परिणाम भुगतने होंगे, लेकिन अभी हम ऐसे पड़ाव पर हैं जहां हम यह स्पष्ट कर रहे हैं कि ऐसा नहीं होना चाहिए और मुझे उम्मीद है कि इस मामले में हमारे अनुरोध को मान लिया जाएगा, लेकिन हमें इस पर नजर रखनी होगी और हमें बहुत, बहुत सावधान रहना होगा।’’

Advertisement
First Published - March 6, 2023 | 10:19 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement