facebookmetapixel
Gold silver price today: सोना चांदी अब तेजी पर सवार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड फिर $5,000 के पार₹34 हजार करोड़ की योजना, खर्च हुए सिर्फ ₹19 हजार करोड़- कहां अटक गई PLI?Stocks to Watch: Bajaj Finance से लेकर Nazara Tech तक, बुधवार को इन स्टॉक्स में दिख सकती है हलचलStock Market Update: कमजोर शुरुआत के बाद हरे निशान में लौटा बाजार, सेंसेक्स 100 अंक ऊपर; निफ्टी 25700 के पारदीपिंदर गोयल का खुला न्योता, पुराने Zomato कर्मचारियों से बोले वापस आ जाइएNavratna कंपनी का बड़ा ऐलान! शेयरधारकों को 2.50 रुपये का डिविडेंड, जानिए रिकॉर्ड डेटAdani Ports Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 21.2% बढ़ा, अंतरराष्ट्रीय कारोबार में भारी उछालएडवेंट इंटरनेशनल का बड़ा दांव: आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस में ₹2,750 करोड़ में खरीदी हिस्सेदारी‘दबाव में नहीं लिए फैसले’, CBIC प्रमुख ने सीमा शुल्क सुधारों पर दी सफाई, बताया क्यों घटे टैरिफनौकरी बाजार में अजीब संकट: भीड़ बढ़ी पर नहीं मिल रहे योग्य पेशेवर, 74% कंपनियां टैलेंट के लिए परेशान

भारत में इन्वेस्टमेंट का इरादा रखने वाले विदेशी निवेशकों के लिए विदेश में खुलेगा ऑफिस, सरकार बना रही योजना: पीयूष गोयल

''सिंगापुर कार्यालय भारत में निवेश करने की इच्छुक क्षेत्र की कंपनियों के लिए एक विशेष संपर्क बिंदु के रूप में काम करेगा, जिससे विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।''

Last Updated- September 22, 2024 | 6:36 PM IST
Offices will be opened abroad for foreign investors intending to invest in India, government is planning: Piyush Goyal भारत में इन्वेस्टमेंट का इरादा रखने वाले विदेशी निवेशकों के लिए विदेश में खुलेगा ऑफिस, सरकार बना रही योजना: पीयूष गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को कहा कि भारत में निवेश करने का इरादा रखने वाले विदेशी निवेशकों की मदद के लिए आने वाले महीनों में विभिन्न देशों में कार्यालय खोलने की योजना है।

उन्होंने देश में निवेश को बढ़ावा देने वाली राष्ट्रीय एजेंसी – ‘इन्वेस्ट इंडिया’ के ऐसे पहले कार्यालय का उद्घाटन सिंगापुर में किया। यह कार्यालय निवेश करने की इच्छुक यहां की कंपनियों के लिए एक विशेष संपर्क बिंदु के रूप में काम करेगा। यह कदम निवेश साझेदारी को मजबूत करने और वैश्विक निवेशकों के लिए भारत के साथ जुड़ाव को आसान बनाने की भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ”सिंगापुर कार्यालय भारत में निवेश करने की इच्छुक क्षेत्र की कंपनियों के लिए एक विशेष संपर्क बिंदु के रूप में काम करेगा, जिससे विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।”

इस मौके पर गोयल ने कहा कि सिंगापुर भारत के लिए एक महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार है और यह कार्यालय सिंगापुर तथा व्यापक आसियान (दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संघ) क्षेत्र के साथ आर्थिक सहयोग को मजबूत करने के भारत के प्रयासों में एक नया अध्याय है।

उन्होंने कहा, ”हम आने वाले महीनों में विदेश में और अधिक ‘इन्वेस्ट इंडिया’ कार्यालय खोलने की योजना बना रहे हैं, जिसका मकसद वैश्विक निवेशकों को भारत की गतिशील और बढ़ती अर्थव्यवस्था तक बिना किसी बाधा के पहुंच देना है।”

First Published - September 22, 2024 | 6:36 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट