facebookmetapixel
Advertisement
E20 पर क्या ऑटो कंपनियां दे रही हैं वारंटी? क्या किसानों को होगा फायदा; सरकार ने दिए ऐसे 12 सवालों के जवाबVedanta Aluminium बना लार्ज कैप, क्या अब ₹540 तक जाएगा शेयर? ब्रोकरेज ने दी Buy रेटिंगIC Electricals IPO Listing: निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले, 68% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ शेयरअब पोस्टमैन बनाएगा आपके बच्चे का Blue Aadhaar! घर बैठे ऐसे उठाएं इस खास सुविधा का फायदाIndia-UK ट्रेड डील: अब ब्रिटेन से लग्जरी कारें मंगाना हुआ सस्ता, सरकार ने जारी किए नए नियमWhatsApp Username Feature: यूजरनेम फीचर पर WhatsApp ने सरकार को भेजा जवाब, अब IT मंत्रालय करेगा जांचTCS Q1: AI बिजनेस में दम, ₹3000 तक के टारगेट; क्या अभी खरीदने का सही समय है? दिग्गज ब्रोकरेज की रिपोर्टSIP स्टॉक में करें या म्युचुअल फंड में? कहां बनेगी ज्यादा दौलत; एक्सपर्ट्स ने दूर किया कन्फ्यूजनग्लोबल टेंशन के बीच सोना ₹410 हुआ सस्ता, चांदी ₹477 चढ़ीWeak Monsoon Impact: कमजोर मानसून से कैसे प्रभावित होती है भारत की अर्थव्यवस्था? खेती से महंगाई तक पड़ता है सीधा असर

Global Innovation Index 2023: भारत 40वें स्थान पर बरकरार, स्विट्जरलैंड टॉप पर

Advertisement

ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स रैंकिंग में स्विट्जरलैंड शीर्ष पर था, उसके बाद स्वीडन और अमेरिका थे।

Last Updated- September 28, 2023 | 11:29 PM IST
India retains 40th rank in Global Innovation Index 2023, Switzerland tops
इलस्ट्रेशन- बिनय सिन्हा

Global Innovation Index 2023: ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स (GII) 2023 की रैंकिंग में भारत 40वें स्थान पर कायम रहा है। जिनेवा स्थित विश्व बौद्धिक संपदा संगठन की एक रिपोर्ट के अनुसार, ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में भारत 132 देशों की सूची में एक बार फिर 40वें स्थान पर रहा है। रैंकिंग में स्विट्जरलैंड शीर्ष पर था, उसके बाद स्वीडन और अमेरिका थे।

GII रैंकिंग में तेजी से आगे बढ़ रहा भारत

सरकारी शोध संस्थान नीति आयोग की ओर से गुरुवार को जारी बयान के अनुसार, भारत पिछले कई वर्षों से GII में तेजी से आगे बढ़ रहा है। 2015 में वह 81वें स्थान से इस साल 40वें स्थान पर पहुंच गया है। GII रैंकिंग में लगातार सुधार विशाल बौद्धिक संपदा पूंजी, जीवंत स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र और सार्वजनिक व निजी शोध संगठनों द्वारा किए गए अद्भुत काम के कारण है।

GII रैंकिंग इनोवेशन के नेतृत्व वाले सामाजिक और आर्थिक परिवर्तनों का आकलन करने का विश्वसनीय टूल

बयान के अनुसार, GII दुनियाभर की सरकारों के लिए अपने संबंधित देशों में इनोवेशन के नेतृत्व वाले सामाजिक और आर्थिक परिवर्तनों का आकलन करने के लिए एक विश्वसनीय माध्यम है। पिछले कुछ वर्षों में GII ने खुद को विभिन्न सरकारों के लिए एक नीति उपकरण के रूप में स्थापित किया है और उन्हें मौजूदा यथास्थिति को प्रतिबिंबित करने में मदद की है।

Advertisement
First Published - September 28, 2023 | 5:37 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement