facebookmetapixel
Advertisement
IPL 2026 Final: गेंदबाजों के बाद कोहली का जलवा, RCB ने लगातार दूसरी ट्रॉफी जीतीEditorial: एचडीएफसी बैंक पर फिर उठे सवाल, नियामकीय पारदर्शिता पर बढ़ी चिंताशहरी विकास का अधूरा आधार: भारत में आवास संकट अब सामाजिक नहीं, बल्कि आर्थिक वृद्धि की बड़ी बाधावर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लिए बड़े विदेशी निवेश और गहरे सुधार जरूरी, कैपिटल फ्लो बढ़ाने पर जोरबाजार हलचल: मुश्किल वक्त में निवेशक सम्मेलन, निफ्टी ने सेंसेक्स को पीछे छोड़ दियाअशोक लीलैंड 5 फीसदी फिसला, मांग और मार्जिन को लेकर विश्लेषकों ने जताई चिंताग्लोबल इक्विटी फंड्स से 8 हफ्तों में पहली बार निकासी, निवेशकों का झुकाव अब US टेक और AI थीम की ओरलगातार दूसरे महीने चढ़ने-गिरने वाले शेयरों का रेश्यो पॉजिटिव, मिडकैप ने बनाया नया रिकॉर्डपेंट कंपनियों की चमकी किस्मत: मजबूत मांग और बेहतर प्रोडक्ट मिक्स से Q4 में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन, मार्जिन भी सुधरेFY26 Q4 Results: लिस्टेड कंपनियों का मुनाफा 15.1% बढ़ा, आय वृद्धि 12 तिमाहियों के हाई पर

रूसी कंपनी रॉसनेफ्ट की दो सब्सिडियरी पर जर्मनी बनाए रखेगा नियंत्रण

Advertisement

जर्मनी की सरकार ने एक साल पहले Rosneft Deutschland GmbH और Rosneft Refining and Marketing GmbH को जर्मनी की संघीय नेटवर्क एजेंसी के प्रशासन के तहत लाने की घोषणा की थी

Last Updated- September 08, 2023 | 8:07 PM IST
Reliance has struck the world's biggest oil deal with Russian oil company Rosneft

जर्मनी की सरकार ने शुक्रवार को कहा कि वह रूस की पेट्रोलियम कंपनी रॉसनेफ्ट (Rosneft) की दो सब्सिडियरी इकाइयों को अगले छह महीने तक जर्मनी के अधिकारियों के नियंत्रण में रखेगी।

जर्मनी की सरकार ने एक साल पहले रॉसनेफ्ट डॉयचलैंड जीएमबीएच (Rosneft Deutschland GmbH) और रॉसनेफ्ट रिफाइनिंग एंड मार्केटिंग जीएमबीएच (Rosneft Refining and Marketing GmbH) को जर्मनी की संघीय नेटवर्क एजेंसी के प्रशासन के तहत लाने की घोषणा की थी।

इस साल मार्च में जर्मनी की एक संघीय अदालत ने इस कदम पर रॉसनेफ्ट की आपत्तियों को खारिज करने के साथ ही इस निर्णय को बरकरार रखा था।

वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि वह ‘‘ऊर्जा आपूर्ति सुरक्षित बनाने रखने के लिए’’ ट्रस्टीशिप प्रावधान को 10 मार्च 2024 तक फिर से बढ़ा रहा है।

जर्मनी का ‘ट्रस्टीशिप’ प्रावधान अधिकारियों को रूस के स्वामित्व वाली तीन रिफाइनरियों का नियंत्रण प्रदान करता है। जर्मनी की तेल शोधन क्षमता में रॉसनेफ्ट की हिस्सेदारी करीब 12 प्रतिशत है।

Advertisement
First Published - September 8, 2023 | 8:07 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement