facebookmetapixel
Advertisement
शॉर्ट टर्म कमाई पर दबाव संभव पर लॉन्ग टर्म संभावनाएं मजबूत: चिराग सीतलवाडSUV मांग से चमका Mahindra & Mahindra, ट्रैक्टर सेगमेंट में जोखिम के बावजूद ब्रोकरेज बुलिशDMart का तिमाही नतीजा रहा है बेहतर, फिर भी ब्रोकरेज बंटे; शेयर में उतार-चढ़ावMSCI EM इंडेक्स में पैसिव निवेश खींचने में भारत पर भारी पड़ी अकेली ताइवानी कंपनीअमेरिका-ईरान समझौते की उम्मीद से रुपये की 5 दिन की गिरावट थमी, बॉन्ड में भी आई तेजीECLGS 5.0 से MSME लोन में तेजी की उम्मीद, बैंकिंग सेक्टर को मिलेगा बड़ा सहाराअमेरिका-ईरान में शांति के आसार से चढ़े बाजार, सेंसेक्स 941 अंक उछला, तेल में गिरावटविदेशी विश्वविद्यालयों के भारत आने से बढ़ेगी फैकल्टी डिमांड, वेतन और प्रतिस्पर्धा में आएगा उछालभारत-वियतनाम संबंधों में नया अध्याय: 25 अरब डॉलर व्यापार का लक्ष्य, रक्षा और डिजिटल सहयोग को मिली रफ्तारगारंटी मिले तभी देंगे Vodafone Idea को कर्ज, बैंक मांग रहे प्रमोटर सपोर्ट

Credit Suisse के चेयरमैन ने शेयरधारकों से मांगी माफी

Advertisement

सरकारी प्रयासों के बाद UBS इस संकटग्रस्त बैंक का अधिग्रहण कर रहा है। लेहमन 2021 में UBS से ही क्रेडिट सुइस में आए थे।

Last Updated- April 04, 2023 | 5:25 PM IST
Credit Suisse

स्विट्जरलैंड के बैंक क्रेडिट सुइस के चेयरमैन एक्सेल लेहमन ने संस्थान की विफलताओं के लिए मंगलवार को शेयरधारकों से माफी मांगी और कहा कि इसके चलते पहुंचे आघात और उनके रोष को वह समझते हैं।

गौरतलब है कि सरकारी प्रयासों के बाद UBS इस संकटग्रस्त बैंक का अधिग्रहण कर रहा है। लेहमन 2021 में UBS से ही क्रेडिट सुइस में आए थे। यहां शीर्ष पद की जिम्मेदारी उन्होंने पिछले वर्ष संभाली थी। उन्होंने कहा कि अक्टूबर में ग्राहकों ने बैंक से बड़े पैमाने पर अपने जमा को निकाला और परिणामस्वरूप बैंक को बचाया नहीं जा सका।

क्रेडिट सुइस के चेयरमैन ने कहा कि इसके बाद बैंक के पास दो ही विकल्प बचे थे- या तो सौदा कर लेते या दिवालिया हो जाते। उन्होंने कहा, ‘बीते कुछ हफ्तों में जो घटनाक्रम हुए उनकी वजह से लोगों को जिस निराशा, गुस्से और तकलीफ का सामना करना पड़ा उसे मैं अच्छी तरह से महसूस कर सकता हूं।’

बैंक के शेयरधारकों की संभवत: अंतिम बैठक में लेहमन ने कहा, ‘वर्षों से बने भरोसे को कायम नहीं रख पाने और आपको निराश करने के लिए मैं माफी चाहता हूं।’

Advertisement
First Published - April 4, 2023 | 5:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement