facebookmetapixel
Advertisement
टियर-2 शहर बने रियल एस्टेट का नया ग्रोथ इंजन, डेवलपर्स का बढ़ा निवेशभारत बनेगा GCC की ग्लोबल राजधानी! वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रखा 2030 तक 5,000 सेंटर का लक्ष्यOil Shock से अब कम डरेगा भारत! 1991 के मुकाबले 30% ज्यादा एनर्जी एफिशिएंट हुई अर्थव्यवस्थाGoogle vs Hindware: कीवर्ड बिडिंग मामले में दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा गूगल, सिंगल बेंच के फैसले को दी चुनौतीTCS Q1 Results: AI कारोबार ने बढ़ाई रफ्तार, उम्मीद से बेहतर रहे नतीजे; मुनाफा 4.6% बढ़कर ₹13,349 करोड़ पहुंचाSME IPO होंगे सस्ते? सेबी ला रहा बड़ा सुधार, डीलिस्टिंग से लेकर लिस्टिंग लागत तक बदल सकते हैं नियमतेल की कीमतें तय करेंगी बाजार की चाल! कोटक एएमसी के एमडी नीलेश शाह बोले- रिटर्न की उम्मीदें रखें सीमितNSE Co-location Case: चित्रा रामकृष्ण को हाई कोर्ट से झटका, भ्रष्टाचार मामले में याचिका खारिजQ1 Preview: वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में अव्वल रहेंगी एनर्जी और टेलीकॉम कंपनियां ब्लूमबर्ग ने शुरू की भारत के सरकारी बॉन्ड की ई-ट्रेडिंग, FPI को मिलेगी बड़ी सुविधा

भारत-ब्रिटेन निवेश समझौते में मुद्दों को हल करना चुनौती

Advertisement

भारत के द्विपक्षीय निवेश संधि (BIT) के मॉडल में ‘स्थानीय उपचार’ को लेकर यूके असहज है।

Last Updated- July 11, 2023 | 11:27 PM IST
September trade data

भारत और यूनाइटिड किंगडम (UK) व्यापार वार्ता पर आगे बढ़ रहे हैं लेकिन दोनों पक्षों को प्रस्तावित निवेश समझौते पर पहुंचने के लिए मतभेद वाले मुद्दों को हल करना होगा। भारत के द्विपक्षीय निवेश संधि (BIT) के मॉडल में ‘स्थानीय उपचार’ को लेकर यूके असहज है। भारत बीआईटी को सात साल पहले मंजूर कर चुका है।

इस मामले के जानकार लोगों ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया कि इस मामले पर भारत का रुख स्पष्ट है। भारत में स्वतंत्र न्यायपालिका है, ऐसे में कंपनियों को अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता का रुख करने से पहले सभी कानूनी विकल्पों को तलाशना चाहिए।

जानकारी देने वालों में से एक व्यक्ति ने बताया, ‘इस मुद्दे पर भारत का रुख बातचीत करने का नहीं है।’ हालांकि इस बारे में यूके का मानना है कि इस उपबंध को लागू करने के कारण विवादों को हल करने की प्रक्रिया में समय लगेगा।

मामले के जानकार व्यक्ति ने बताया कि इस उपबंध में संशोधन करने के लिए वाणिज्य विभाग और वित्त मंत्रालय ने बातचीत की थी लेकिन वे किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सके थे। अभी नई दिल्ली और लंदन एक अलग समझौते (द्विपक्षीय निवेश संधि) के तहत निवेश संधि पर बातचीत कर रहे हैं। यह व्यापार समझौते की तरह लागू होगी। वाणिज्य और उद्योग मंत्री के दो दिवसीय दौरे (10-11 जुलाई) के दौरान दोनों देशों ने व्यापार समझौते की प्रगति की समीक्षा की।

भारत ने 2016 में बीआईटी का नया मॉडल अपनाया था। इससे बीआईटी निरस्त हो गया था। इसके बाद लंदन निवेश समझौते के लिए उत्सुक है। बीआईटी भारत में विदेशी निवेशकों और विदेश में भारतीय निवेशकों को निवेश के संवर्द्धन व सुरक्षा प्रदान करता है। ऐसे समझौतों से निवेश को बढ़ावा मिलता है और विदेशी निवेशकों का विश्वास बढ़ता है।

भारत के मॉडल वाली बीआईटी धारा में संशोधन की आवाज उठाने का प्रमुख कारण यह है कि विदेशी निवेशकों के भारत के खिलाफ मध्यस्थता मामले बढ़ रहे हैं। इनमें ब्रिटेन की दूरसंचार कंपनी वोडाफोन और कैयर्स एनर्जी के मामले भी शामिल हैं। उद्योग के जानकारों के अनुसार नए बीआईटी मॉडल में भारत के सुरक्षात्मक उपायों के खिलाफ कई देश आवाज उठा चुके हैं।

Advertisement
First Published - July 11, 2023 | 11:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement