facebookmetapixel
सोना खरीदने का सही समय! ग्लोबल ब्रोकरेज बोले- 6,200 डॉलर प्रति औंस तक जाएगा भावभारतीय IT कंपनियों के लिए राहत या चेतावनी? Cognizant के रिजल्ट ने दिए संकेतAye Finance IPO: अगले हफ्ते खुल रहा ₹1,010 करोड़ का आईपीओ, प्राइस बैंड ₹122-129 पर फाइनल; चेक करें सभी डिटेल्सइंजन में आग के बाद तुर्की एयरलाइंस का विमान कोलकाता में उतराईंधन नियंत्रण स्विच में कोई खराबी नहीं मिली: एयर इंडियाबोइंग 787 को लेकर सुरक्षा चिंताएं बढ़ींजयशंकर-रुबियो में व्यापार से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चापीएम मोदी 7–8 फरवरी को मलेशिया दौरे पर, व्यापार से रक्षा तक द्विपक्षीय सहयोग की होगी समीक्षापूर्व सेना प्रमुख नरवणे के ‘संस्मरण’ पर संसद में तीसरे दिन भी गतिरोधएसआईआर को लेकर ममता बनर्जी सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं, वैध मतदाताओं के नाम काटने का लगाया आरोप

Ajay Banga: वर्ल्ड बैंक के अगले प्रेसिडेंट बन सकते हैं भारतीय मूल के अजय बंगा, अमेरिकी राष्ट्रपति ने दिया नाम

Last Updated- February 24, 2023 | 8:25 AM IST
Ajay banga

भारतीय मूल के अजय बंगा (Ajay banga), वर्ल्ड बैंक के अगले प्रेसिडेंट हो सकते हैं। अ

मेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने गुरुवार 23 फरवरी को वर्ल्ड बैंक के अगले प्रेसिडेंट के लिए अजय बंगा का नाम नॉमिनेट किया है।

कौन हैं अजय बंगा

उनका पूरा नाम अजयपाल सिंह बंगा (Ajaypal Singh Banga) है। अजय फिलहाल दुनिया की सबसे बड़ी प्राइवेट इक्विटी फर्मों में से एक जनरल अटलांटिक के वाइस-चेयरमैन है। इससे पहले वह दिग्गज क्रेडिट कार्ड कंपनी मास्टरकार्ड के एग्जिक्यूटिव चेयरमैन और सीईओ थे।

64 वर्षीय बंगा का जन्म महाराष्ट्र के पुणे में एक सैनी सिख परिवार में हुआ था। उनके पिता भारतीय सेना के रिटायर्ड लेफ्निटेंट-जनरल थे, जो उस वक्त पुणे के खड़की कैंटोनमेंट में पोस्टडे थे। हालांकि मूल रूप से उनका परिवार के पंजाब के जालंधर का रहने वाला है। अजय बंगा ने दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से इकोनॉमिक्स में ग्रैजुएशन और आईआईएम अहमदाबाद से एमबीए किया हुआ है। भारत सरकार ने साल 2016 में उन्हें पदम श्री से सम्मानित किया था।

बाइडेन ने दिखाया भरोसा

बाइडेन ने कहा कि बंगा के पास जलवायु परिवर्तन सहित दुनिया की कई अहम चुनौतियों का अच्छा खासा अनुभव है, जिन्हें देखते हुए अमेरिका ने उनका नाम नॉमिनेट करने का फैसला किया है। वर्ल्ड बैंक में भारत सहित दुनिया के 189 देश सदस्य हैं। फिलहाल इसके चेयरमैन डेविड मालपास है, जिन्हें अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने कार्यकाल में नियुक्त किया था।

मालपास ने कुछ दिनों पहले ही ऐलान किया था कि वह आगामी जून में समय से पहले ही अपने पद से हट जाएंगे। सामान्य तौर पर, मालपास का 5 सालों का कार्यकाल अप्रैल 2024 में खत्म होता।

अजय बंगा पहले भारतीय मूल के शख्स हैं, जिन्हें वर्ल्ड बैंक के प्रेसिडेंट पद के लिए नॉमिनेट किया गया है।

First Published - February 24, 2023 | 8:25 AM IST

संबंधित पोस्ट