facebookmetapixel
Republic Day 2026: कर्तव्य पथ पर दिखेगी आत्मनिर्भर और मजबूत भारत की झलक‘मन की बात’ में बोले PM मोदी: भारतीय उत्पाद उच्च गुणवत्ता के प्रतीक बनें और उद्योग उत्कृष्टता अपनाएPadma Awards 2026: अ​भिनेता धर्मेंद्र, वीएस अच्युतानंदन, उदय कोटक समेत 131 को पद्म पुरस्कार दुनिया को शांति का संदेश दे रहा भारत, महिलाओं की भागीदारी को 2047 तक विकसित भारत की नींव: राष्ट्रपतिबच्चों की शिक्षा और भविष्य सुरक्षित करने के लिए चाइल्ड इंश्योरेंस प्लान जरूरी, लक्ष्य पूरे करने में होगा मददगार2026 में भारत की नजरें पांच अहम आर्थिक और वैश्विक घटनाओं पर टिकीं रहेंगीEditorial: बदलती वैश्विक परिस्थितियों में भारत का गणराज्य और तेज आर्थिक सुधारों की राहडॉलर के दबदबे को चुनौती देती चीन की मुद्रा रणनीति, भारत के लिए छिपे हैं बड़े सबकपेंशन फंड को आधुनिक बनाने की पहल: NPS निवेश ढांचे में बदलाव की तैयारी, PFRDA ने बनाई समितिईंधन लागत पास-थ्रू और सुधारों से बदली तस्वीर, दशक भर बाद बिजली वितरण कंपनियां मुनाफे में लौटीं

9/11 WTC Attack: अमेरिका में आतंकी हमले की 22वीं बरसी आज, राष्ट्रपति जो बाइडन जाएंगे अलास्का

न्यूयॉर्क के विश्व व्यापार केंद्र, पेंटागन और पेन्सिलवेनिया के शैंक्सविले से लेकर अलास्का तथा अन्य जगहों पर 9/11 की 22वीं बरसी पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

Last Updated- September 11, 2023 | 12:22 PM IST
9/11 WTC attack

9/11 WTC Attack:  अमेरिका के इतिहास के सबसे भयानक आतंकवादी हमलों में से एक 9/11 की 22वीं बरसी पर सोमवार को बड़ी संख्या में लोग स्मारकों, शहर के सभागारों तथा अन्य जगहों पर एकत्रित हुए और उन्होंने इस हमले की भयावहता एवं इसमें मारे गए लोगों को याद किया।

इस मौके पर न्यूयॉर्क के विश्व व्यापार केंद्र, पेंटागन और पेन्सिलवेनिया के शैंक्सविले से लेकर अलास्का तथा अन्य जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। न्यूयॉर्क के विश्व व्यापार केंद्र पर ही 11 सितंबर 2001 को हमला हुआ था।

इस हमले में करीब 3,000 लोगों की मौत हो गयी थी और इसने अमेरिका की विदेश नीति तथा घरेलू चिंताओं को नया आकार दिया था। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन एकंरेज में एक सैन्य अड्डे पर एक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वह भारत और वियतनाम की यात्रा से लौट रहे हैं।

यह भी पढ़ें : मोरक्को में मौत का आंकड़ा 2,100 के पार, भूकंप के बाद जिंदा बचे लोग ढूढ़ रहे खाना, पानी; मिलेगी विदेशी सहायता!

इस हमले की बरसी पर देश के लोग मौन रहकर, घंटियां बजाकर, मोमबत्ती लेकर, जुलूस निकालकर तथा अन्य गतिविधियों के जरिए मृतकों को श्रद्धांजलि देते हैं। न्यू जर्सी की मोनमाउथ काउंटी ने इस साल 11 सितंबर को अवकाश घोषित किया है ताकि काउंटी के कर्मचारी श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाग ले सके। 9/11 के कुछ पीड़ित इस काउंटी के थे।
9/11 की बरसी के मौके पर कई अमेरिकी समाजसेवी कार्यों में भी भाग लेते हैं। कांग्रेस ने इसे देशभक्ति दिवस और राष्ट्रीय सेवा एवं स्मरण दिवस घोषित किया है।

बाइडन देश के पहले राष्ट्रपति होंगे जो अलास्का तथा पश्चिम अमेरिका में किसी जगह पर 9/11 की बरसी कार्यक्रम में शामिल होंगे। अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडन के पेंटागन में 9/11 स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने का कार्यक्रम है। अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस न्यूयॉर्क में ‘नेशनल सितंबर 11 मेमोरियल और म्यूजियम प्लाजा’ में एक समारोह में शामिल हो सकती हैं।

First Published - September 11, 2023 | 12:22 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट