facebookmetapixel
IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’

एम्स की जांच में स्वस्थ निकले सिलक्यारा में फंसे श्रमिक, घर रवाना

एक अन्य श्रमिका ने कहा कि उसकी मां चाहती है कि वह सुरंग बनाने का काम छोड़ दे। उन्होंने कहा, ‘हम ऐसी परिस्थितियों में काम करते हैं यह खतरनाक है।’

Last Updated- November 30, 2023 | 11:12 PM IST

उत्तरकाशी जिले की सिलक्यारा सुरंग से निकाले गए सभी 41 श्रमिक अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), ऋषिकेश में हुई चिकित्सकीय जांचों में स्वस्थ पाए गए हैं और अब वे अपने घर जा सकते हैं। एम्स प्रशासन ने बताया कि सभी मजदूर चिकित्सकीय जांच में स्वस्थ पाए गए हैं और अब वे अस्पताल से जा सकते हैं।

सिलक्यारा सुरंग का एक हिस्सा ढहने के कारण उसके अंदर 17 दिनों तक फंसे रहे श्रमिकों को मंगलवार रात बाहर निकाले जाने में सफलता मिली थी। सिलक्यारा के निकट चिन्यालीसौड़ अस्पताल में चिकित्सकीय निगरानी में रखने के बाद उन्हें बुधवार को भारतीय वायु सेना के चिनूक हेलीकॉप्टर के जरिये एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया था।

एम्स ऋषिकेश में सभी श्रमिकों के रक्त, ह्रदय संबंधी और रेडियोलाजिकल जांचें की गई थीं जिनकी गुरुवार को आई रिपोर्टों में वे सभी स्वस्थ पाए गए हैं।

श्रमिकों को अस्पताल से जाने की अनुमति मिलने के बाद मजदूरों को उनके घर भेजे जाने के प्रबंधन में लगे देहरादून के अपर जिलाधिकारी रामजी शरण शर्मा ने बताया कि उनकी जल्द वापसी सुनिश्चित की जा रही है।

उन्होंने बताया कि श्रमिकों के गृह राज्यों के नोडल अधिकारी लगातार स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हैं और आज या कल तक उनकी घर वापसी हो जाएगी। भाषा

‘मां चाहती हैं कि सुरंग में काम छोड़ दूं’

सुरंग से निकाले जाने के बाद 41 श्रमिक अब इस बात को लेकर असमंजस में हैं कि वे वहीं रहें या अपने घरों को लौट जाएं। इन श्रमिकों के परिवार के सदस्य हालांकि चाहते हैं कि वे अपने घरों को लौट आएं।

बिहार के एक मशीन संचालक ने कहा, ‘मैंने घर वापस जाने के लिए छुट्टी की अर्जी दे दी है। हमें नहीं पता कि निर्माण कार्य फिर से कब शुरू होगा।’

एक अन्य श्रमिका ने कहा कि उसकी मां चाहती है कि वह सुरंग बनाने का काम छोड़ दे। उन्होंने कहा, ‘हम ऐसी परिस्थितियों में काम करते हैं यह खतरनाक है।’

First Published - November 30, 2023 | 11:12 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट