facebookmetapixel
Advertisement
लाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौती

कौन है मोनिका कपूर? 25 साल बाद CBI अमेरिका से प्रत्यर्पण करा ला रही है वापस

Advertisement

Monika Kapoor extradition: आर्थिक अपराधी मोनिका कपूर को अमेरिका से लाने वाली फ्लाइट बुधवार रात भारत पहुंच सकती है।

Last Updated- July 09, 2025 | 12:55 PM IST
CBI
Monika Kapoor extradition: भारत सरकार ने अक्टूबर 2010 में US प्रशासन से मोनिका के प्रत्यर्पण की औपचारिक अपील की थी। (फाइल फोटो)

Monika Kapoor extradition: केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने अमेरिका में मौजूद क​थित आर्थिक अपराधी मोनिका कपूर (Monika Kapoor) को अपनी कस्टडी में ले लिया है। अब उसे भारत प्रत्यर्पित कर वापस लाया जा रहा है। कपूर 25 साल से ज्यादा समय के बाद ​आखिरकार केंद्रीय जांच एजेंसी को कपूर को कानूनी शिंकजे में लाने में सफलता मिली है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों के बताया कि कपूर को अमेरिका से लाने वाली फ्लाइट बुधवार रात भारत पहुंच सकती है।

अमेरिकी कोर्ट ने दी प्रत्यर्पण की मंजूरी

न्यूयॉर्क की ईस्टर्न डिस्ट्रिक्ट की यूनाइटेड स्टेट्स डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय प्रत्यर्पण संधि (Bilateral Extradition Treaty) के तहत मोनिका कपूर के प्रत्यर्पण को मंजूरी दी थी।

इसके बाद अमेरिकी विदेश मंत्री (सेक्रेटरी ऑफ स्टेट) ने भारत लौटाए जाने का वारंट जारी किया। कोर्ट ने कपूर के इस दावे को खारिज कर दिया कि भारत लौटने पर उसे प्रताड़ना (टॉर्चर) का डर है, और इसलिए यूनाइटेड नेशंस की ‘कन्वेंशन अगेंस्ट टॉर्चर’ और 1998 के FARRA कानून के तहत उसका प्रत्यर्पण नहीं होना चाहिए।

1999 में अमेरिका भागी थी मोनिका कपूर

मोनिका कपूर ने 1999 में अपने दो भाइयों के साथ मिलकर ज्वेलरी बिजनेस के लिए दस्तावेजों में धोखाधड़ी की थी। इन जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल भारत सरकार से रॉ मैटी​​​​​​​रियल बिना शुल्क चुकाए आयात करने के लाइसेंस लेने के लिए किया गया था। इस कथित धोखाधड़ी से भारत के सरकारी खजाने को $679,000 (लगभग ₹5.7 करोड़) का नुकसान हुआ।

भारत ने 2010 में की थी प्रत्यर्पण की अपील

अधिकारियों ने बताया कि भारत सरकार ने अक्टूबर 2010 में अमेरिकी प्रशासन से मोनिका कपूर के प्रत्यर्पण की औपचारिक अपील की थी, जो भारत-अमेरिका प्रत्यर्पण संधि के तहत की गई थी।

Advertisement
First Published - July 9, 2025 | 9:28 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement