facebookmetapixel
Advertisement
Jio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडरकोटक बैंक ने सावधि जमा धोखाधड़ी मामले में दर्ज की शिकायतरिलायंस समेत कंपनियों को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने बिजली ड्यूटी छूट वापसी को सही ठहराया

Bank Holiday: मार्च 2025 में बैंक कब-कब बंद रहेंगे? जानें पूरा शेड्यूल

Advertisement

आरबीआई के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, होली और रमजान जैसे प्रमुख त्योहारों पर देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

Last Updated- March 01, 2025 | 11:34 AM IST
Bank Holiday 2025
Representative Image

Bank Holidays in March 2025: अगर आप मार्च में बैंकिंग से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मार्च 2025 के लिए बैंक अवकाशों की सूची जारी कर दी है। इस महीने बैंकों में कुल 14 दिन की छुट्टियां रहेंगी, जिसमें सार्वजनिक अवकाश, क्षेत्रीय त्योहारों पर होने वाली छुट्टियां, दूसरा और चौथा शनिवार तथा सभी रविवार शामिल हैं।

आरबीआई के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, होली और रमजान जैसे प्रमुख त्योहारों पर देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, राज्य-विशेष छुट्टियों के मामले में केवल उन्हीं राज्यों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होंगी।

बता दें कि आरबीआई हर महीने बैंक अवकाशों की सूची जारी करता है, जो तीन श्रेणियों में होती है—नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत अवकाश, रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) अवकाश और बैंक अकाउंट क्लोजिंग डे।

क्या आज बैंक की है छुट्टी? 

आज, 1 मार्च को सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक खुले रहेंगे, क्योंकि यह महीने का पहला शनिवार है। ग्राहक अपनी बैंक शाखाओं में जाकर जरूरी काम निपटा सकते हैं।

इसके अलावा, लेन-देन के लिए एटीएम, मोबाइल बैंकिंग ऐप और ऑनलाइन बैंकिंग जैसी सुविधाएं हमेशा की तरह उपलब्ध रहेंगी।

यह भी पढ़ें: LPG Price Hike: होली से पहले आम आदमी को बड़ा झटका, महंगा हुआ गैस सिलेंडर; तुरंत चेक करें रेट

मार्च में इन तारीखों पर बंद रहेंगे बैंक

मार्च 2025 में कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय त्योहारों के कारण बैंकों की छुट्टियां रहेंगी। इन छुट्टियों में साप्ताहिक अवकाश के अलावा विभिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहार भी शामिल हैं।

मार्च 2025 में बैंक अवकाश की पूरी लिस्ट

  • 2 मार्च (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
  • 7 मार्च (शुक्रवार) – चापचार कुट (मिजोरम में बैंक बंद)
  • 8 मार्च (दूसरा शनिवार) – साप्ताहिक अवकाश
  • 9 मार्च (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
  • 13 मार्च (गुरुवार) – होलिका दहन और अट्टुकल पोंगाला (उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड और केरल में बैंक बंद)
  • 14 मार्च (शुक्रवार) – होली (धुलेटी/धुलंडी/डोल जात्रा) (अधिकांश राज्यों में अवकाश, लेकिन त्रिपुरा, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, मणिपुर, केरल और नागालैंड में बैंक खुले रहेंगे)
  • 15 मार्च (शनिवार) – कुछ राज्यों में होली (अगरतला, भुवनेश्वर, इम्फाल और पटना में बैंक बंद)
  • 16 मार्च (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
  • 22 मार्च (चौथा शनिवार) – साप्ताहिक अवकाश और बिहार दिवस
  • 23 मार्च (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
  • 27 मार्च (गुरुवार) – शब-ए-कद्र (जम्मू में बैंक बंद)
  • 28 मार्च (शुक्रवार) – जुमात-उल-विदा (जम्मू और कश्मीर में बैंक बंद)
  • 30 मार्च (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
  • 31 मार्च (सोमवार) – रमजान ईद (ईद-उल-फितर) (अधिकांश राज्यों में अवकाश, लेकिन मिजोरम और हिमाचल प्रदेश में बैंक खुले रहेंगे)

आरबीआई के नियमों के मुताबिक, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को सभी बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने बैंक से जुड़ा काम पहले से निपटा लें।

हालांकि, बैंक बंद होने के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई और मोबाइल बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं पहले की तरह चालू रहेंगी, जिससे ग्राहकों को किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Advertisement
First Published - March 1, 2025 | 11:29 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement