facebookmetapixel
Advertisement
Stocks To Watch Today: आज इन शेयरों पर रखें नजर! TCS, Lenskart, Meesho से लेकर Coal India तक आई बड़ी खबरेंदोपहिया वाहनों की सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी, ओवर-स्पीडिंग अलर्ट से रिफ्लेक्टिव टायर तक नए नियमRBI की अगली दर चाल पर सस्पेंस, MPC सदस्य बोले- महंगाई बढ़ी तो रीपो रेट पर फिर विचारबंगाल की खाड़ी में जहाज हादसा, 22 नाविकों की तलाश में जुटी नौसेना-तटरक्षक बलफ्रंट-रनिंग मामले में केतन पारिख को झटका, सैट ने अपील खारिज कीआर्थिक उदारीकरण के 35 साल: जिस विदेशी प्रतिस्पर्धा से डरा बॉम्बे क्लब, उसी देसी समूहों ने कैसे बनाया दबदबाभारत को उर्वरक निर्यात बढ़ाने को तैयार रूस, 2030 तक 100 अरब डॉलर व्यापार का लक्ष्यपैसिव फंड्स में बढ़ा इंडेक्स फंड का दबदबा, 5 साल में AUM 74% CAGR से बढ़ाEditorial: मोबाइल टैरिफ बढ़ने के संकेत, 5G निवेश और बेहतर सेवाओं के लिए ARPU बढ़ाना जरूरीREC जारी करेगा भारत का पहला टोकनयुक्त कॉरपोरेट बॉन्ड, खरीद में इस्तेमाल होगी डिजिटल करेंसी

LPG Price Hike: होली से पहले आम आदमी को बड़ा झटका, महंगा हुआ गैस सिलेंडर; तुरंत चेक करें रेट

Advertisement

LPG Cylinder: दिल्ली में अब 19 किलो के कॉमर्शियल सिलेंडर का दाम ₹1803, कोलकाता में ₹1913, मुंबई में ₹1755.50, और चेन्नई में ₹1965 हो गया है।

Last Updated- March 01, 2025 | 11:21 AM IST
LPG Cylinder price
Representative Image

LPG Price Cylinder: मार्च की पहली तारीख पर आम आदमी को महंगाई का झटका लगा है। तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 6 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें 1 मार्च से लागू हो गई हैं। हालांकि, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है, क्योंकि 14 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

इसी बीच, एविएशन सेक्टर के लिए थोड़ी राहत दी गई है। तेल कंपनियों ने एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) के दाम घटा दिए हैं, जिससे हवाई यात्रा सस्ती होने की संभावना जताई जा रही है।

तेल कंपनियों ने मार्च महीने की शुरुआत में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। दिल्ली में अब 19 किलो के कॉमर्शियल सिलेंडर का दाम ₹1803, कोलकाता में ₹1913, मुंबई में ₹1755.50, और चेन्नई में ₹1965 हो गया है।

हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलो) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उपभोक्ताओं को राहत देते हुए तेल कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम जस के तस रखे हैं। वर्तमान में दिल्ली में ₹803, कोलकाता में ₹829, मुंबई में ₹802.50, और चेन्नई में ₹818.50 में घरेलू गैस सिलेंडर मिल रहा है।

मार्च में एविएशन टरबाइन फ्यूल की कीमतों में मामूली कटौती

मार्च 2025 के लिए एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। राष्ट्रीय राजधानी में इसकी कीमतों में 0.23 प्रतिशत की कमी की गई, जिससे दरें ₹222 प्रति किलोलीटर घटकर ₹95,311.72 प्रति किलोलीटर हो गईं। इससे पहले, फरवरी 2025 की समीक्षा में ATF की कीमतों में 5.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

जानें इन मेट्रो शहरों में ATF Price (Domestic)

  • दिल्ली 95,311.72 रुपए
  • कोलकाता 97,588.66 रुपए
  • मुंबई 89,070.03 रुपए
  • चेन्नई 98,567.90 रुपए

Advertisement
First Published - March 1, 2025 | 10:34 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement