facebookmetapixel
Advertisement
दोपहिया वाहनों की सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी, ओवर-स्पीडिंग अलर्ट से रिफ्लेक्टिव टायर तक नए नियमRBI की अगली दर चाल पर सस्पेंस, MPC सदस्य बोले- महंगाई बढ़ी तो रीपो रेट पर फिर विचारबंगाल की खाड़ी में जहाज हादसा, 22 नाविकों की तलाश में जुटी नौसेना-तटरक्षक बलफ्रंट-रनिंग मामले में केतन पारिख को झटका, सैट ने अपील खारिज कीआर्थिक उदारीकरण के 35 साल: जिस विदेशी प्रतिस्पर्धा से डरा बॉम्बे क्लब, उसी देसी समूहों ने कैसे बनाया दबदबाभारत को उर्वरक निर्यात बढ़ाने को तैयार रूस, 2030 तक 100 अरब डॉलर व्यापार का लक्ष्यपैसिव फंड्स में बढ़ा इंडेक्स फंड का दबदबा, 5 साल में AUM 74% CAGR से बढ़ाEditorial: मोबाइल टैरिफ बढ़ने के संकेत, 5G निवेश और बेहतर सेवाओं के लिए ARPU बढ़ाना जरूरीREC जारी करेगा भारत का पहला टोकनयुक्त कॉरपोरेट बॉन्ड, खरीद में इस्तेमाल होगी डिजिटल करेंसीहाई यील्ड की मांग का असर: PFC ने वापस लिया 3 साल का बॉन्ड इश्यू, 15 साल के बॉन्ड से जुटाए ₹2500 करोड़

REC जारी करेगा भारत का पहला टोकनयुक्त कॉरपोरेट बॉन्ड, खरीद में इस्तेमाल होगी डिजिटल करेंसी

Advertisement

भारत सितंबर में पहला टोकनयुक्त कॉरपोरेट बॉन्ड ला सकता है, जिसमें ब्लॉकचेन से तेज निपटान और खरीद के लिए डिजिटल करेंसी का इस्तेमाल होगा

Last Updated- August 24, 2026 | 10:17 PM IST
Bonds
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारत अगले महीने टोकनयुक्त कॉरपोरेट बॉन्ड पेश करने की तैयारी में है। इस मामले से जुड़े 3 सूत्रों ने सोमवार को बताया कि बॉन्ड लेनदेन के तत्काल निपटान को सक्षम बनाने के लिए ब्लॉकचेन तकनीक के उपयोग का परीक्षण चल रहा है।

बिजली क्षेत्र के लिए धन मुहैया कराने वाले सरकारी फाइनैंसर आरईसी की ओर से ये नोट्स जारी किए जाएंगे और तकनीक और निपटान के लिए इसका उपयोग करने के मामले में भारत अब यूरोप और हॉन्गकॉन्ग जैसे बाजारों की श्रेणी में शामिल हो जाएगा।  

टोकनयुक्त बॉन्ड ऐसी सिक्योरिटीज हैं, जिनका स्वामित्व, निर्गम, व्यापार और निपटान ब्लॉकचेन या वितरित लेजर पर डिजिटल रूप से दर्ज किया जाता है, जिससे लेनदेन लगभग तुरंत पूरा हो जाता है।

सूत्रों का कहना है कि भारत का बाजार नियामक और केंद्रीय बैंक इस तकनीक को बढ़ावा देने पर मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस पर अभी चर्चा जारी है और इस मामले को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है।  सूत्रों ने कहा कि इस पेशकश में आरईसी 5 अरब रुपये से कम मूल्य के टोकनयुक्त बॉन्ड जारी करेगा।  सूत्रों में से एक ने कहा कि इस पेशकश के अगले महीने मुंबई में एक वार्षिक वित्तीय प्रौद्योगिकी कार्यक्रम में अनावरण किए जाने की उम्मीद है। एक अन्य सूत्र ने कहा कि टोकनयुक्त बॉन्ड खरीदने के लिए सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी का उपयोग किया जाएगा।

Advertisement
First Published - August 24, 2026 | 10:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement