facebookmetapixel
इनकम टैक्स एक्ट 2025 का ड्राफ्ट जारी: अब घट जाएंगे फॉर्म और नियम, टैक्सपेयर्स को मिलेगी बड़ी राहतक्या आपकी उम्र 30 साल के आस-पास है? परिवार की आर्थिक सुरक्षा के लिए आज ही चुनें बेस्ट टर्म प्लानUP में लगभग ₹9 लाख करोड़ का बजट पेश कर सकती है योगी सरकार, विकास व जनसुविधाओं पर रहेगा फोकसपीयूष गोयल का दावा: अमेरिकी DDGS से सेहतमंद होगी भारतीय पोल्ट्री, पशु आहार पर ड्यूटी में छूटबजट प्रस्ताव से डेटा सेंटर कंपनियों को मिलेगा भारी फायदा, विदेशी क्लाइंट से कमाई होगी टैक्स फ्री!Q3 में अमेरिकी बाजार ने भारतीय फार्मा पर डाला दबाव, जेनेरिक दवाओं की कीमतें बनीं बड़ी चुनौती350% का बड़ा डिविडेंड! टायर बनाने वाली मशहूर कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेसाइबर अटैक के साये में भारतीय कंपनियां! सर्वे में खुलासा: डेटा चोरी व AI से बिजनेस जगत गहरी चिंता मेंFPI: तीन महीने की भारी बिकवाली पर लगा ब्रेक, भारतीय शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों ने की जोरदार वापसीविकसित भारत के लिए चाहिए ‘पावरफुल बैंक’, FM सीतारमण का बड़ा बयान

Weather Update Today: बढ़ती ठंड और कोहरे से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई ट्रेनें प्रभावित

भारतीय रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा कि कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 18 रेलगाड़ियां छह घंटे तक की देरी से चल रही हैं।

Last Updated- January 18, 2024 | 11:01 AM IST
Delhi Weather Update: कोहरे की चादर से ढकी दिल्ली, जानें आज का तापमान
Delhi weather update (File Photo)

उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में कुछ स्थानों पर घने कोहरे के कारण दृश्यता का स्तर शून्य रहा, जिससे रेल यातायात प्रभावित रहा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उपग्रह से प्राप्त तस्वीरों में दिखाई दिया कि बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कोहरे में कुछ कमी आई है वहीं पंजाब, हरियाणा, पश्चिम राजस्थान, बिहार, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा और असम के कुछ हिस्सों में ‘घने’ से ‘बेहद घना’ कोहरा छाया रहा। भारतीय रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा कि कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 18 रेलगाड़ियां छह घंटे तक की देरी से चल रही हैं।

सुबह पांच बजकर 30 मिनट पर पटियाला, अमृतसर, अंबाला, हिसार, बीकानेर और पूर्णिया में दृश्यता का स्तर 25 मीटर और चुरू, गंगानगर, झांसी, रांची, पारादीप और लखीमपुर में 50 मीटर था। दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे के पास पालम वेधशाला में दृश्यता का स्तर 50 मीटर तक सीमित था। सुबह साढ़े आठ बजे तक यह सुधरकर 350 मीटर हो गया। उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में सुबह-सुबह कोहरा छाए रहने के कारण पिछले एक पखवाड़े में सड़क, रेल और हवाई यातायात काफी प्रभावित रहा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि अगले पांच दिन तक उत्तर भारत में ‘घने’ से ‘बहुत घना’ कोहरा और ‘शीत दिवस’ की स्थिति बने रहने का अनुमान है। आईएमडी ने कहा कि, ‘‘पश्चिमोत्तर भारत में पांच दिनों तक शीत लहर से लेकर गंभीर शीत लहर की स्थिति जारी रहने की संभावना है।’’ विभाग के अनुसार मैदानी इलाकों में यदि न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है या जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री या उससे नीचे हो जाता है तो ‘शीत लहर’ की स्थिति बन सकती है।

First Published - January 18, 2024 | 11:01 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट