facebookmetapixel
Online Fraud में पैसा डूबा! Reserve Bank देगा मुआवजा, जानें पूरा मामलाTata Steel Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 7 गुना उछला, ₹2,688 करोड़ के पार पहुंचा लाभरिकवरी कॉल्स से परेशान हैं? RBI ने सुन ली आपकी शिकायतShare Market: RBI Policy के बाद शेयर बाजार उछला, जानिए किस सेक्टर ने मारी बाजीBudget 2026 MSME सेक्टर के लिए गेम चेंजर रहा? जानें इसमें ऐसा क्या है और इसपर एक्सपर्ट क्या सोचते हैंRBI नए नियमों के जरिए कैसे भारतीयों के लिए बैंकिंग को आसान बनाने की कोशिश कैसे कर रहा है?योगी का बैंकरों को निर्देश: किसानों को आसान शर्तों पर दें कर्ज, FPO, MSME जुड़े लोगों का भी करें सहयोगरिजर्व बैंक ने क्यों ​स्थिर रखीं ब्याज दरें, आम लोगों पर क्या असर होगा?Market This Week: यूएस ट्रेड डील से बाजार को मिला सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी 1.5% चढ़े; निवेशकों की दौलत ₹7.23 लाख करोड़ बढ़ीलिस्टेड कंपनियों ने अनलिस्टेड को कॉरपोरेट टैक्स में पछाड़ा

दिल्ली के इन इलाकों में 29-30 नवंबर को पानी की सप्लाई रहेगी बाधित

बोर्ड ने कहा कि 29 नवंबर सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक केशोपुर नाला और पीरागढ़ी के बीच ‘इंटरकनेक्शन’ के बंद रहने के कारण इन इलाकों में पानी नहीं आएगा या कम दबाव में पानी आएगा।

Last Updated- November 27, 2023 | 3:33 PM IST
delhi water crisis
Representative Image

दिल्ली के रोहिणी समेत कई इलाकों में बुधवार और बृहस्पतिवार को पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड ने बताया कि केशोपुर और पीरागढ़ी चौक पर पानी के ‘इंटरकनेक्शन’ के बंद रहने के कराण राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में बुधवार और बृहस्पतिवार को पानी नहीं आएगा।

बोर्ड ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि रोहिणी के सेक्टर, सात, आठ, नौ, 11, 13, 22, 23 और 25, मधुबन चौक, मंगोलपुरी, सुल्तानपुरी, पश्चिम विहार, मेजर भूपेंद्र सिंह नगर, महावीर नगर, कृष्ण पार्क, जनकपुरी और उनके पास पास के इलाकों में 29 और 30 नवंबर को जलापूर्ति बाधित रहेगी।

बोर्ड ने कहा कि 29 नवंबर सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक केशोपुर नाला और पीरागढ़ी (रोहतक रोड) के बीच ‘इंटरकनेक्शन’ के बंद रहने के कारण इन इलाकों में पानी नहीं आएगा या कम दबाव में पानी आएगा।

बोर्ड ने कहा कि लिहाज़ा लोगों से आग्रह किया जाता है कि वे अपनी ज़रूरत के हिसाब से पानी का भंडारण करके रख लें। उसने यह भी कहा कि अनुरोध पर ही पानी के टैंकर उपलब्ध कराए जाएंगे।

First Published - November 27, 2023 | 3:33 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट