facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी बाजार में भारतीय कृषि उत्पादों की मचेगी धूम! 46 अरब डॉलर के मार्केट में मिलेगी ‘ड्यूटी-फ्री एंट्री’CBSE का बड़ा फैसला: अब कंप्यूटर पर जांची जाएंगी 12वीं की कॉपियां, OSM सिस्टम होगा लागूसियासी जंग का बमगोला बना तिरुपति का लड्डू, TDP और YSRCP में सियासी जंगब्रांड की दुनिया में स्मृति मंधाना का जलवा: पुरुषों के दबदबे वाले विज्ञापन बाजार में लिख रहीं नई इबादतभारत-अमेरिका ट्रेड डील में डिजिटल व्यापार नियमों पर बातचीत का वादा, शुल्क मुक्त ई-ट्रांसमिशन पर होगी बात!IPO, QIP और राइट्स इश्यू से जुटाई रकम पर सेबी की नजर, नियम होंगे सख्तUS-बांग्लादेश ट्रेड डील से भारतीय टेक्सटाइल को झटका, निर्यातकों के लिए ‘दोधारी तलवार’ बना समझौताIndia-US Trade Deal: क्या सस्ती होंगी विदेशी दालें? सरकार कुछ दालों पर टैक्स घटाने की तैयारी मेंडीपफेक हटाने पर सरकार सख्त, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कंटेंट हटाने की समयसीमा घटाईEditorial: भारत में निजी निवेश में तेजी, उच्च आर्थिक वृद्धि के लिए राह खुली

सुप्रीम कोर्ट के दिग्गज सीनियर वकील फली एस नरीमन का निधन, 95 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

Advertisement

नरीमन को जनवरी 1991 में पद्म भूषण मिला और 2007 में उन्हें पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया। उनके बेटे रोहिंटन नरीमन उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश रहे।

Last Updated- February 21, 2024 | 10:16 AM IST
Fali S Nariman-फली एस नरीमन

Fali S Nariman Death: कानून के एक्सपर्ट एवं दिग्गज एडवोकेट फली एस नरीमन (Fali S Nariman) का बुधवार को 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह हृदय संबंधी परेशानियों सहित कई बीमारियों से जूझ रहे थे।

अपने लंबे और शानदार करियर में नरीमन (Fali S Nariman) ने कई ऐतिहासिक मामलों की पैरवी की जिसमें राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग का चर्चित मामला भी शामिल है। इस आयोग को उच्चतम न्यायालय ने भंग कर दिया था।

नरीमन का जन्म 10 जनवरी 1929 को हुआ और उन्होंने 1972 और 1975 के बीच अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के रूप में कार्य किया। उन्होंने आपातकाल के दौरान पद से इस्तीफा दे दिया।

नरीमन को जनवरी 1991 में पद्म भूषण मिला और 2007 में उन्हें पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया। उनके बेटे रोहिंटन नरीमन उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश रहे।

Advertisement
First Published - February 21, 2024 | 10:16 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement