facebookmetapixel
Adani Ports Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 21.2% बढ़ा, अंतरराष्ट्रीय कारोबार में भारी उछालएडवेंट इंटरनेशनल का बड़ा दांव: आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस में ₹2,750 करोड़ में खरीदी हिस्सेदारी‘दबाव में नहीं लिए फैसले’, CBIC प्रमुख ने सीमा शुल्क सुधारों पर दी सफाई, बताया क्यों घटे टैरिफनौकरी बाजार में अजीब संकट: भीड़ बढ़ी पर नहीं मिल रहे योग्य पेशेवर, 74% कंपनियां टैलेंट के लिए परेशानट्रेड डील पर बोले PM मोदी: राष्ट्रहित में लिया गया ‘बड़ा फैसला’, देश के हर वर्ग को मिलेगा फायदाममता बनर्जी का बड़ा ऐलान: मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए विपक्ष के प्रस्ताव का करेंगी समर्थनसंसद में संग्राम: विपक्ष के 8 सांसद पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित, राहुल गांधी के नेतृत्व में बड़ा प्रदर्शनट्रेड डील से नहीं बदलेगी बाजार की किस्मत, तेजी के लिए चाहिए और स्पष्टता: शंकर शर्माभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से दिग्गज ब्रोकरेज फर्म्स गदगद, दावा: बाजार में बढ़ेगा निवेशअदाणी डिफेंस और लियोनार्डो मिलकर बनाएंगी हेलीकॉप्टर, भारत में लगाएगी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट

Uttarakhand Tunnel Collapse: सुरंग के मलबे में अब तक 52 मीटर पाइप डाला गया – CM धामी

धामी ने कहा कि अब तक कुल 52 मीटर पाइप को अंदर डाल दिया गया है । उन्होंने बताया कि अंदर फंसे से सभी श्रमिक सकुशल हैं और स्वस्थ हैं ।

Last Updated- November 28, 2023 | 3:25 PM IST
Rescue operations in progress after workers are trapped in a tunnel collapse, in Uttarkashi
Rescue operations in progress after workers are trapped in a tunnel collapse, in Uttarkashi

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कहा कि सभी बचावकर्मी सुरंग में फंसे श्रमिकों को निकालने के लिए पूरी शिद्दत एवं मेहनत के साथ काम में जुटे हुए हैं और अब तक मलबे के अंदर कुल 52 मीटर पाइप डाला जा चुका है ।

सिलक्यारा पहुंचकर सुरंग में पिछले 16 दिनों से फंसे श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए जारी बचाव अभियान का जायज़ा लेने के बाद मीडिया से बातचीत में धामी ने कहा कि अब तक कुल 52 मीटर पाइप को अंदर डाल दिया गया है । उन्होंने बताया कि अंदर फंसे से सभी श्रमिक सकुशल हैं और स्वस्थ हैं । धामी ने कहा कि राहत एवं बचाव कार्य में जुटे श्रमिक, इंजीनियर, अधिकारी तथा विशेषज्ञ, सभी लोग पूरी ऊर्जा और सकारात्मक भाव के साथ कार्य कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री घटनास्थल के निकट स्थित मातली में बनाए गए अस्थाई कैंप कार्यालय से बचाव अभियान पर नजर बनाए हुए हैं। सुबह वह मातली से श्रमिकों का कुशलक्षेम से जानने सिलक्यारा सुरंग में पहुंचे। उन्होंने सुरंग में हाथ से चलाए जा रहे ड्रिलिंग के कार्य के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की और कहा कि इसके लिए पाइप में जा रहे श्रमिकों की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाए।

Also read: Tunnel Rescue: उत्तरकाशी टनल में ड्रिलिंग और पाइप डालने का काम पूरा, कभी भी बाहर आ सकते हैं 41 मजदूर

उन्होंने इस काम में लगे श्रमिकों से वार्ता कर उनका हौसला बढ़ाया एवं राहत तथा बचाव कार्य में जुटे सभी श्रमिकों के काम की सराहना की । मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से अंदर फंसे श्रमिकों का कुशलक्षेम एवं निरंतर डॉक्टरों, मनोचिकित्सकों एवं श्रमिकों के परिवारजनों से उनकी बातचीत करवाने के निर्देश दिए ।

इस दौरान प्रधानमंत्री कार्यालय के पूर्व सलाहकार एवं उत्तराखंड सरकार के विशेष कार्याधिकारी भास्कर खुल्बे, बचाव कार्यों में सहयोग के लिए उत्तराखंड सरकार की ओर से नियुक्त नोडल अधिकारी नीरज खैरवाल, प्रधानमंत्री कार्यालय में उप सचिव मंगेश घिल्डियाल आदि वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे । इससे पहले, धामी ने सुरंग के प्रवेशद्वार पर स्थित बाबा बौखनाग के मंदिर पर पूजा अर्चना कर सभी श्रमिकों के सकुशल बाहर आने की कामना की।

First Published - November 28, 2023 | 12:16 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट