facebookmetapixel
IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’

विदेश में रोड-शो से यूपी को निवेश प्रस्ताव

Last Updated- December 13, 2022 | 10:48 AM IST
Yogi Adityanath

वैश्विक निवेशक सम्मेलन से पहले ही उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से विदेश में हो रहे रोड शो में निवेश के प्रस्ताव मिलने लगे हैं। विदेश में रोड शो के पहले चरण में सरकार का प्रतिनिधिमंडल कनाडा, मेक्सिको, जर्मनी और ब्रिटेन में निवेशकों से मुलाकात कर चुका है। सोमवार से प्रदेश सरकार के मंत्रियों व अधिकारियों का दल दुबई, अबुधाबी, दक्षिण कोरिया, बेल्जियम,ब्राजील और ऑस्ट्रेलिया में रोड शो की शुरुआत कर चुका है।

कनाडा के माय हेल्थ सेंटर ने तो उत्तर प्रदेश के कानपुर में मेडिकल कॉलेज,सुपर स्पेशियल्टी हॉस्पिटल और चिकित्सा उपकरण इकाई लगाने के लिए प्रतिनिधिमंडल से बातचीत के बाद 2,000 करोड़ रुपये का एमओयू भी कर लिया है।

कनाडा के टोरंटो में रोड शो के लिए गए प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव डीएस मिश्रा की अगुआई में कनाडा के सबसे बड़े एथनिक फूड चेन बरार के डायल पाबला और किरन मान से मुलाकात की है। बरार ने उत्तर प्रदेश में फूड प्रोसेसिंग में निवेश को लेकर इच्छा जाहिर की है। साथ ही इन्वेस्ट यूपी और इंडो कनाडा चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने वैश्विक निवेशक सम्मेलन के प्रमोशन को लेकर एक एमओयू पर हस्ताक्षर भी किए हैं।

इसी तरह लंदन में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना की अगुआई में गए प्रतिनिधिमंडल ने प्राइवेट इक्विटी, वेंचर कैपिटल एवं पेंशन फंड्स के प्रतिनिधियों से मुलाकात की।

First Published - December 13, 2022 | 9:20 AM IST

संबंधित पोस्ट