facebookmetapixel
Advertisement
पीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ानBiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दम

उत्तर प्रदेश समेत 22 राज्यों की मांग, केंद्र से टैक्स शेयर बढ़ाने का अनुरोध

Advertisement

वित्त आयोग के अध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया ने कहा कि इस प्रस्ताव पर चर्चा कर विचार होगा और राज्यों की हिस्सेदारी में कुछ और इजाफा हो सकता है।

Last Updated- June 04, 2025 | 8:11 PM IST
UP CM Yogi Adityanath

वित्त आयोग के अध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दौरे पर आयी आयोग की टीम के सामने करों में हिस्सेदारी के कई मानदंडों में संशोधन की मांग की गयी है। पनगढ़िया ने कहा कि 28 राज्यों में से 22 ने केंद्रीय करों में हिस्सेदारी को 41 फीसदी से बढ़ाकर 50 फीसदी किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव पर चर्चा कर विचार होगा और राज्यों की हिस्सेदारी में कुछ और इजाफा हो सकता है।

यूपी ने मांगा स्पेशल फंड

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बुधवार को हुई बैठक के बाद वित्त आयोग के अध्यक्ष ने कहा राज्य सरकार की मांगों को लेकर आयोग को मांग पत्र सौंपा गया हैं। जिसमें केंद्रीय करों में राज्य की हिस्सेदारी को 41 फीसदी से बढ़ाकर 50 फीसदी करने की मांग की गई है। साथ ही उत्तर प्रदेश ने विशेष विकास योजनाओं के लिए स्पेशल फंड (डीडीए) दिए जाने की मांग भी उठाई है।

Also read: उत्तर प्रदेश में होमस्टे नीति को मिली मंजूरी, धार्मिक स्थलों पर सस्ते ठहराव की मिलेगी सुविधा

राजस्व बंटवारे के मानदंडों में बदलाव चाहता है यूपी

वित्त आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि बैठक के दौरान प्रदेश सरकार ने विकास और सुधार के लिए उठाए जा रहे कदमों का ब्यौरा पेश किया। उत्तर प्रदेश की प्रमुख मांगों के विषय में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ने करों में हिस्सेदारी के कई मानदंडों में संशोधन का प्रस्ताव दिया है। इसमें भौगोलिक क्षेत्रफल 15 फीसदी से घटाकर 10 फीसदी, जनसंख्यकीय प्रदर्शन 12.5 फीसदी से घटाकर 7.5 फीसदी, वन कवरेज 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी और कर संग्रहण प्रयास 2.5 फीसदी से बढ़ाकर 10 फीसदी किए जाने का प्रस्ताव आयोग को दिया गया है।

वित्त आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि क्षैतिज वितरण के संदर्भ में 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों में जनसंख्या 15 फीसदी, क्षेत्रफल 15 फीसदी, वन 10 फीसदी, कर संग्रहण प्रयास 2.5 फीसदी और जनसांख्यिकीय प्रदर्शन 12.5 फीसदी थी। उन्होंने कहा कि 15वें वित्त आयोग में सबसे अधिक 45 फीसदी इनकम डिस्टेंस क्राइटेरिया को दिया गया था।

Also read: UP: योगी सरकार की बड़ी पहल, प्रदेश के 16 जिलों में बनेंगे 1,000 टन क्षमता वाले गोदाम; किसानों को मिलेगा लाभ

टैक्स कलेक्शन में आगे उत्तर प्रदेश

प्रदेश के कर राजस्व पर संतोष जताते हुए वित्त आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि यहां का कर संग्रह जीएसडीपी के अनुपात में है, जो देश में सबसे अधिक है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का राजकोषीय घाटा सामान्य सीमा के भीतर है, इसका ऋण-से-जीडीपी अनुपात भी प्रबंधनीय स्तरों के भीतर है। वित्त आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि पिछले वित्त आयोग ने राज्यों को 41 फीसदी और केंद्र सरकार को 59 फीसदी हस्तांतरित किया था। यह कर राजस्व का वर्तमान विभाजन है।

Advertisement
First Published - June 4, 2025 | 8:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement