facebookmetapixel
Advertisement
अब पैकेट बंद खाने पर रहेगी चीनी, नमक और वसा के मात्रा की चेतावनी, SC ने FSSAI को लगाई कड़ी फटकारबारामती हादसे के बाद DGCA का बड़ा एक्शन: 14 चार्टर विमान कंपनियों का शुरू हुआ ‘स्पेशल सेफ्टी ऑडिट’लोक सभा में थमा एक हफ्ते का गतिरोध, अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के लिए विपक्ष ने दिया नोटिसमहत्वपूर्ण खनिजों को लेकर नीति आयोग की केंद्र को बड़ी चेतावनी, कहा: पर्यावरण की कीमत पर न हो माइनिंगअमेरिकी बाजार में भारतीय कृषि उत्पादों की मचेगी धूम! 46 अरब डॉलर के मार्केट में मिलेगी ‘ड्यूटी-फ्री एंट्री’CBSE का बड़ा फैसला: अब कंप्यूटर पर जांची जाएंगी 12वीं की कॉपियां, OSM सिस्टम होगा लागूसियासी जंग का बमगोला बना तिरुपति का लड्डू, TDP और YSRCP में सियासी जंगब्रांड की दुनिया में स्मृति मंधाना का जलवा: पुरुषों के दबदबे वाले विज्ञापन बाजार में लिख रहीं नई इबादतभारत-अमेरिका ट्रेड डील में डिजिटल व्यापार नियमों पर बातचीत का वादा, शुल्क मुक्त ई-ट्रांसमिशन पर होगी बात!IPO, QIP और राइट्स इश्यू से जुटाई रकम पर सेबी की नजर, नियम होंगे सख्त

दशकों तक पिछड़ेपन का मार झेलता बुंदेलखंड बनेगा यूपी का पावर हाउस, 29 बड़ी परियोजनाओं की शुरुआत

Advertisement

बुंदेलखंड क्षेत्र के महोबा में टुस्को लिमिटेड द्वारा 1008 करोड़ से 155 मेगावाट अर्जुन सागर फ्लोटिंग सोलर पावर प्रोजेक्ट की स्थापना की जा रही है।

Last Updated- March 19, 2024 | 7:37 PM IST
solar power plant- सोलर पावर प्लांट

दशकों तक पिछड़ेपन का दंश झेलता रहा बुंदेलखंड अब उत्तर प्रदेश का पावर हाउस बनेगा। उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड इलाके के सात जिलों में सौर ऊर्जा की दस बड़ी परियोजनाओं से 3,000 मेगावॉट से ज्यादा बिजली पैदा होगी।

हाल ही में संपन्न हुए ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में बुंदेलखंड के लिए 30,000 करोड़ रुपये की 29 बड़ी परियोजनाओं की शुरुआत हुई है। इनमें से दस परियोजनाएं सौर ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं, जो बुंदेलखंड के हमीरपुर को छोड़कर बाकी सभी 6 जिलों जालौन, झांसी, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट और महोबा में स्थापित हो रही हैं। अकेले झांसी जनपद में तीन सौर ऊर्जा की परियोजनाएं स्थापित होने जा रही हैं।

औद्योगिक विकास विभाग के अधिकारियों के मुताबिक बुंदेलखंड क्षेत्र के झांसी में टुस्को की ओर से 600 मेगावॉट सोलर प्लांट की स्थापना की जा रही है। करीब 3,430 करोड़ रुपये की इस परियोजना से 300 रोजगार के अवसरों का सृजन होगा।

इसके अलावा फोर्थ पार्टनर एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड 1,200 करोड़ रुपये की लागत से 100 मेगावॉट सोलर प्लांट की स्थापना करेगी, जिससे 1000 रोजगार के अवसर सृजित होंगे। वहीं सन सोर्स एनर्जी 600 करोड़ रुपये की लागत से 135 मेगावॉट के ओपन एक्सेस सोलर पावर प्रोजेक्ट की शुरुआत करेगी, जिससे 2,000 रोजगार पैदा होंगे।

इसी तरह बुंदेलखंड के ललितपुर जिले में टुस्को की ओर से 600 मेगावॉट सोलर पावर प्लांट को स्थापित किया जा रहा है। लगभग 3,450 करोड़ रुपये की इस परियोजना से 300 रोजगार के अवसर सृजित होंगे। इसी प्रकार सूर्य ऊर्जा फोर प्राइवेट लिमिटेड की ओर से 150 करोड़ रुपये की लागत से 10-15 मेगावॉट सोलर पावर प्रोजेक्ट लगाया जाएगा, जो 200 लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित करेगा।

बांदा में अवाडा इंड सोलर प्राइवेट लिमिटेड 350 करोड़ रुपये की लागत से 750 मेगावॉट सोलर पावर प्रोजेक्ट स्थापित करेगा। इसके अलावा 62 करोड़ की लागत से सनश्योर सोलर पार्क प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 15 मेगावॉट सोलर पॉवर प्रोजेक्ट की स्थापना की जा रही है।

बुंदेलखंड के ही एक अन्य जिले चित्रकूट में टुस्को लिमिटेड 4,700 करोड़ रुपये की लागत से 800 मेगावॉट सोलर पावर प्रोजेक्ट की स्थापना करेगा। इससे 400 लोगों को रोजगार प्राप्त होगा। इसके अलावा श्री सीमेंट प्राइवेट लिमिटेड 202 करोड़ की लागत से सोलर पावर प्लांट की स्थापना करेगा। बुंदेलखंड क्षेत्र के महोबा में टुस्को लिमिटेड द्वारा 1,008 करोड़ की लागत से 155 मेगावॉट अर्जुन सागर फ्लोटिंग सोलर पावर प्रोजेक्ट की स्थापना की जा रही है। इससे 78 लोगों को रोजगार प्राप्त होगा। महोबा में ही आईबी वोगट सोलर फोर प्राइवेट लिमिटेड 80 करोड़ की लागत से सोलर पावर प्रोजेक्ट स्थापित करेगा।

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के दौरान शुरु की गई बुंदेलखंड की अन्य बड़ी परियोजनाओं में 2,840 करोड़ से रेलवे के एलबीएच कोच प्रोजेक्ट और ट्रैक वर्क का प्लांट स्थापित किया जा रहा है। संत मां कर्मा मानव संवर्धन समिति की ओर से 501 करोड़ रुपये की लागत से प्राइवेट विश्वविद्यालय की स्थापना होगी। ललितपुर में 30 करोड़ रुपये की लागत से स्टोन माइनिंग और 20 करोड़ की लागत से रक्षा क्षेत्र के लिए गन प्रोपेलेंट प्रोजेक्ट स्थापित किया जा रहा है।

चित्रकूट में सौराष्ट्र भुज फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड 500 करोड़ रुपये की लागत से फूड प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित करेगी। चित्रकूट में ही वरुन बेवरेज लिमिटेड 496 करोड़ और शुक्ला एंटरप्राइजेज फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में 200 करोड़ रुपये का बड़ा निवेश कर चुकी हैं।

इसी प्रकार हमीरपुर में मैन्यूफैक्चरिंग और एग्री बेस्ड सॉयल प्रोजेक्ट्स में भी तीन बड़ी कंपनियों ने तकरीबन 940 करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट किया है। महोबा में भी देसी भोग की खाद्य प्रसंस्करण इकाई जीआरएस होटल प्राइवेट लिमिटेड की ओर से 50-50 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है।

Advertisement
First Published - March 19, 2024 | 4:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement