facebookmetapixel
Soybean meal import: सोया उद्योग की सरकार से जीएम सोया खली आयात की अनुमति न देने की अपीलAIF के लिए नियम आसान करेगा SEBI, एग्जिट और लिक्विडेशन पर नया प्रस्तावभारत में हायर एजुकेशन में बूम से रियल एस्टेट को मिलेगा दम, अगले एक दशक में होगा 100 अरब डॉलर का निवेश!विश्व की चुनौतियों का समाधान बन रहा भारत, पीएम मोदी बोले- विकास की नई ऊंचाई छू रहा देशBharti Airtel Q3FY26 Results: मुनाफा 55% घटकर ₹6,631 करोड़, Arpu बढ़कर ₹259 पर आयाविदेश मंत्रालय का खंडन: NSA अजीत डोभाल नहीं गए अमेरिका… रुबियो से नहीं हुई कोई मुलाकातSIF में 360 ONE MF की एंट्री, DynaSIF Equity Long-Short Fund लॉन्च; किसके लिए सही निवेश?Suzlon Q3 Results: ₹445 करोड़ का मुनाफा, कमाई बढ़कर ₹4228 करोड़; फिर भी शेयर ने क्यों लगाया 4% का गोता ?भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर तेजी, मिड-मार्च तक औपचारिक समझौते का लक्ष्य: पीयूष गोयलBudget 2026 का टैक्स झटका, डिविडेंड और म्युचुअल फंड निवेश अब महंगे क्यों?

अयोध्या दीपोत्सव: 25 लाख दीयों से जगमग हुई अयोध्या नगरी, CM योगी ने लोगों से घरों में दीपक जलाने को कहा

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद हो रहे पहले दीपोत्साव को भव्य बनाने में योगी सरकार ने कोई तकोर-कसर नहीं छोड़ी है।

Last Updated- October 30, 2024 | 10:27 PM IST
The first grand festival of lights in Ayodhya after the inauguration of Ram temple, a three-day festival decorated with 28 lakh lamps and international staging of Ramlila राम मंदिर उद्घाटन के बाद अयोध्या में पहला भव्य दीपोत्सव, 28 लाख दीयों और रामलीला के अंतरराष्ट्रीय मंचन से सजेगा तीन दिवसीय महोत्सव

योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश की सत्ता संभालने के साथ ही 2017 में दीपावली के मौके पर शुरु हुए अयोध्या के दीपोत्साव ने एक बार फिर से विश्व रिकॉर्ड बनाया है। बुधवार को अयोध्या में सरयु तट पर एक साथ 25 लाख से अधिक दीव जलाकर योगी सरकार ने नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

शाम होते ही सरयु तट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप जलाकर इस भव्य दीपोत्सव की शुरुआत की और कुछ ही देर में सरयु के सभी घाटों पर दीपों की माला जगमगाने लगी।

इस बार के दीपोत्सव को ऐतिहासिक बताते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हम सबके आराध्य श्रीरामलला 500 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद अपने धाम में विराजमान हुए हैं। आज 500 वर्ष बाद धर्मधरा अयोध्याधाम में श्री रामलला की पावन जन्मभूमि पर बने उनके भव्य-दिव्य मंदिर में भी हजारों दीप प्रज्वलित होंगे।

उन्होंने लोगों से इस महापर्व में सहभाग कर सनातन धर्म की गौरवशाली परंपरा का उत्सव मनाने का आह्वान किया और कहां श्री राम के आगमन पर अयोध्या के दीपों के साथ अपने घरों में भी आत्मीयता और समता का दीपक जलाएं।

अपने पहले कार्यकाल से ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में दीपावली के पहले अयोध्या में हर साल दीपोत्सव का आयोजन शुरू किया था। अयोध्या के दीपोत्सव में इस बार फिर से देशी व विदेशी कलाकारों की रामलीला का प्रदर्शन हो रहा है। इस बार के दीपोत्सव में बड़ी तादाद में स्थानीय लोगों नें भी भाग लिया है।

दीपोत्सव को यादगार बनाने के लिए पर्यटन विभाग अयोध्या में लता चौक के पीछे की ओर एक पुष्पक विमान बनाया है। यहां बने सेल्फी प्वाइंट पर खुद को कैमरे में कैद करने वालों की सुबह से भीड़ लगी रही। अयोध्या में राम की पैड़ी पर आठ फीट ऊंचा राम दरबार बनाया गया जबकि पूरे शहर में 11 थीम गेट बनाये गए हैं। तीन गेट रामकथा पार्क में ही लगवाए गए हैं। राम मंदिर में जाने वाले चार प्रमुख गेटों को 10 क्विंटल फूलों से सजाया गया।

दीपोत्सव से पहले अयोध्या में राम, लक्ष्मण, सीता का सांकेतिक पुष्पक विमान से आगमन हुआ। इस दौरान से हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा के बीच केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, मुख्यमंत्री योगी, दोनों उप मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने तिलक लगाकर स्वागत किया। इसके बाद फिर भगवान राम के रथ को खींचते हुए ले जाया गया।

इस मौके पर अयोध्या शोध संस्थान की ओर से तीन दिवसीय भव्य रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। इसमें म्यामार, नेपाल, थाईलैंड, मलेशिया, कंबोडिया व इंडोनेशिया के कलाकार रामलीला का मंचन कर रहे हैं। वहीं उत्तराखंड के कलाकारों की तरफ से रामलीला की प्रस्तुति भी मुख्य मंच पर ही होगी। बुधवार को ही दिल्ली की मैत्रेय पहाड़ी व उनकी टीम ने श्रीरामचरितमाानस नारी शक्ति पर प्रस्तुति दी तो लखनऊ की अपर्णा यादव का भजन गायन भी हुआ।

गौरतलब है कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद हो रहे पहले दीपोत्साव को भव्य बनाने में योगी सरकार ने कोई तकोर-कसर नहीं छोड़ी है। इस मौके पर तीन दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

First Published - October 30, 2024 | 6:12 PM IST

संबंधित पोस्ट