facebookmetapixel
जनवरी में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में हल्की रिकवरी, नए ऑर्डर में तेजी से PMI सुधरकर 55.4 परदक्षिण के राज्य मालामाल, उत्तरी राज्यों को झटका! टैक्स बंटवारे के नए फॉर्मूले से किस स्टेट को कितना मिला?जेफरीज, गोल्डमैन सैक्स से मोतीलाल ओसवाल तक: ब्रोकरेज हाउसेस ने बजट 2026 को कैसे किया डिकोडरिकॉर्ड ऊंचाई से रिकॉर्ड गिरावट; HDFC से SBI तक टॉप सिल्वर ETF 20% तक टूटेअब असेंबली नहीं, टेक्नोलॉजी की जंग: भारत की चिप-क्रांति 2.0 शुरूICC की PCB को दोटूक चेतावनी: भारत के खिलाफ मैच छोड़ना पाकिस्तान के क्रिकेट को पड़ेगा बहुत महंगाGold, Silver Price Today: सोना में गिरावट, चांदी भी तेज शुरुआत के बाद फिसलीबजट का असर, इन 3 सेक्टर्स पर मॉर्गन स्टेनली ‘ओवरवेट’Budget में UPI और रुपे के लिए ₹2,000 करोड़ का फंड, ग्राहकों के लिए जीरो MDR आगे भी रहेगी जारीBudget 2026: स्टार्टअप्स-MSME के लिए ₹10,000 करोड़ का ग्रोथ फंड, डिजिटल व्यापार पर फोकस

UP: एसटीएफ से मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश मारा गया

UP: सूत्रों के मुताबिक, एसटीएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर मोटरसाइकिल सवार यादव को रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी।

Last Updated- August 07, 2024 | 8:58 AM IST
Police Encounter
Representative Image

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक लाख रुपये का इनामी बदमाश बुधवार सुबह राज्य पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के साथ मुठभेड़ में मारा गया।

एसटीएफ के सूत्रों ने बताया कि स्पेशल टास्क फोर्स को एक लाख के इनामी बदमाश पंकज यादव के मथुरा के फरह क्षेत्र में मौजूद होने की सूचना मिली थी।

सूत्रों के मुताबिक, एसटीएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर मोटरसाइकिल सवार यादव को रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी।

सूत्रों के अनुसार, एसटीएफ टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें यादव मारा गया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार होने में सफल रहा। सूत्रों ने बताया कि घटनास्थल से एक पिस्तौल, एक रिवॉल्वर, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

उन्होंने बताया कि यादव उत्तर प्रदेश में मुख्तार अंसारी और बिहार में शहाबुद्दीन गैंग के लिए कथित तौर पर भाड़े पर हत्या करवाता था। सूत्रों के मुताबिक, यादव पर हत्या, लूट, डकैती और रंगदारी जैसे जघन्य अपराधों में 36 मुकदमे दर्ज थे।

उन्होंने बताया कि यादव अगस्त 2009 में मऊ में हुए ठेकेदार मन्ना सिंह हत्याकांड के गवाह राम सिंह मौर्य और उसकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी सतीश की मार्च 2010 में हुई हत्या मामले में भी आरोपी था।

First Published - August 7, 2024 | 8:58 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट