facebookmetapixel
महंगी होंगी टाटा की कारें, आने वाले हफ्तों में बढ़ेंगे दामIncome Tax new rules: 1 अप्रैल 2026 से लागू होगी नई टैक्स व्यवस्था, सैलरी से शेयर बाजार तक बदलेगा हिसाब-किताबमलेशिया में पीएम मोदी का बड़ा संदेश, ASEAN के साथ टेक्नोलॉजी और सुरक्षा सहयोग पर जोरWeather Update Today: 8 फरवरी की रात से बदलेगा मौसम का मिजाज, हिमालय में बारिश-बर्फबारी तयभारत-अमेरिका की तकनीकी दोस्ती, GPUs और डेटा सेंटर में बढ़ेगा व्यापारमहंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफा

Ujjain investors summit: मध्यप्रदेश को 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक निवेश की उम्मीद!

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन सम्मेलन में लगभग 250 औद्योगिक घरानों को लगभग 508 हेक्टेयर भूमि आवंटन पत्र जारी किये।

Last Updated- March 01, 2024 | 9:11 PM IST
Regional Investors Summit- क्षेत्रीय निवेशक सम्मेलन

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि राज्य में आयोजित हो रहे वाले क्षेत्रीय निवेशक सम्मेलन से 100,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश आकर्षित होने की उम्मीद है। उन्होंने यह भी बताया कि अदाणी समूह ने अकेले 75,000 करोड़ रुपये के निवेश का वादा किया है।

इस बार इंदौर की बजाय उज्जैन में आयोजित किया जा रहा सम्मेलन

यादव ने उद्योग जगत के लीडर्स से कहा कि यह प्रतिष्ठित कार्यक्रम, जो पहले हमेशा राज्य की कमर्शियल राजधानी इंदौर में आयोजित किया जाता था, अब उज्जैन में आयोजित किया जा रहा है, यह सरकार की कमिटमेंट को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए उद्योगों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

उन्होंने कहा कि अब से इसी तरह के क्षेत्रीय निवेशक सम्मेलन प्रदेश के जबलपुर, ग्वालियर और रीवा जिलों में भी आयोजित किये जायेंगे। राज्य चुनावों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की शानदार सफलता के बाद मोहन यादव ने हाल ही में शिवराज सिंह चौहान से राज्य की कमान संभाली है।

Also Read: गर्मी का कहर! IMD ने की भविष्यवाणी, इस साल गर्मी होगी तेज!

अदाणी ग्रुप ने 75000 करोड़ रुपये निवेश का किया वादा

इस बीच, अदाणी एंटरप्राइजेज के निदेशक प्रणव अदाणी ने कहा कि राज्य में 75,000 करोड़ रुपये के नियोजित निवेश से 15,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा होंगे।

अदाणी ग्रुप उज्जैन से इंदौर होते हुए भोपाल तक महाकाल एक्सप्रेसवे का निर्माण करेगा। इस एक्सप्रेसवे के निर्माण में 5,000 करोड़ रुपये का निवेश होगा। उन्होंने कहा, “अदाणी ग्रुप राज्य में दो सीमेंट पीसने वाली इकाइयां देवास और भोपाल में स्थापित करेगा।

इन यूनिट की कुल क्षमता 8 मिलियन टन प्रति वर्ष होगी और इनके निर्माण में 5,000 करोड़ रुपये का निवेश होगा। अदाणी ग्रुप चोरगाडी में एक क्लिंकर इकाई स्थापित करेगा। इस इकाई की क्षमता 4 मिलियन टन प्रति वर्ष होगी और इसके निर्माण में 5,000 करोड़ रुपये का निवेश होगा।”

अदाणी ग्रुप राज्य में फूड प्रोसेसिंग, लॉजिस्टिक्स, कृषि-लॉजिस्टिक्स और रक्षा विनिर्माण के क्षेत्र में 4,600 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। ग्रुप ईंधन वितरण के क्षेत्र में 2,100 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इसमें से बड़ा हिस्सा भिंड, बुरहानपुर, अनूपपुर, टीकमगढ़ और अलीराजपुर में सीएनजी और पाइप्ड कुकिंग गैस वितरण नेटवर्क को मजबूत करने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

अदाणी ग्रुप सिंगरौली में अपने ‘महान एनर्जी प्लांट’ में बिजली उत्पादन क्षमता को मौजूदा 1,200 मेगावाट से बढ़ाकर 4,400 मेगावाट करने के लिए करीब 30,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। ग्रुप राज्य में 3,410 मेगावाट क्षमता की पंप भंडारण परियोजनाएं स्थापित करने के लिए करीब 28,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। ग्रुप ने कहा कि योजनाबद्ध 75,000 करोड़ रुपये से पूरे मध्य प्रदेश में विभिन्न प्रकार के औद्योगिक क्षेत्रों में 15,000 से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

250 औद्योगिक घरानों को जारी किए गए भूमि आवंटन पत्र

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन सम्मेलन में लगभग 250 औद्योगिक घरानों को लगभग 508 हेक्टेयर भूमि आवंटन पत्र जारी किये। इस पहल से राज्य में लगभग 20,000 नई नौकरियाँ पैदा होने की उम्मीद है। इन इकाइयों के लिए अनुमानित कुल निवेश लगभग 12,170 करोड़ रुपये है।

First Published - March 1, 2024 | 9:11 PM IST

संबंधित पोस्ट