facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

Tunnel Collapse: तेलंगाना में सिल्क्यारा टनल जैसा हादसा, छत गिरने से कई मजदूर सुरंग के अंदर फंसे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Advertisement

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया कि काम कर रही कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 6 से 8 मजदूरों के फंसे होने की आशंका है।

Last Updated- February 22, 2025 | 3:31 PM IST
Srisailam Left Bank Canal collapse
इसी टनल में हुआ है हादसा | फोटो क्रेडिट: X

Srisailam Left Bank Canal collapses: उत्तराखंड के सिल्क्यारा टनल में साल 2023 में मजदूरों के फंसने की हुई घटना के बाद एक बार फिर तेलंगाना में एक निर्माणाधीन टनल में मजदूरों के फंसने की खबरें सामने आ रही हैं। तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में निर्माणाधीन श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल की एक टनल के हिस्से की छत गिरने से कम से कम 6 मजदूरों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि निर्माण कंपनी की टीम स्थिति का आकलन करने के लिए अंदर गई है और इसकी जांच कर रही है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया कि काम कर रही कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 6 से 8 मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। उन्होंने कहा, “घटना उस समय हुई जब कुछ मजदूर काम के लिए सुरंग के अंदर गए थे और तभी सुरंग की छत 12-13 किलोमीटर अंदर गिर गई।”  हालांकि, मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बिना संख्या बताए संकेत दिया गया कि कुछ लोग घायल हुए हैं।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, CM ने दिए आदेश

मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारियों को दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर राहत कार्य करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार, राज्य के सिंचाई मंत्री एन. उत्तम कुमार रेड्डी, सिंचाई मामलों के सरकारी सलाहकार आदित्यनाथ दास और अन्य सिंचाई अधिकारी विशेष हेलीकॉप्टर से मौके के लिए रवाना हुए हैं।

केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने दुर्घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए इसके कारणों की जानकारी ली और अधिकारियों से सुरंग में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई घायल है, तो उन्हें तत्काल इलाज दिया जाए।

बता दें कि साल 2024 में उत्तराखंड के उत्तरकाशी में स्थित सिल्क्यारा टनल में भी ऐसा ही हादसा हुआ था। निर्माणाधीन टनल में भूस्खलन की वजह से 41 मजदूर अंदर ही फंस गए थे, जिन्हें 17 दिनों की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया था।

इस रेस्क्यू ऑपरेशन में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, बीआरओ, आरवीएनएल, एसजेवीएनएल, ओएनजीसी, आईटीबीपी, एनएचआईडीसीएल, टीएचडीसी, उत्तराखंड राज्य शासन, जिला प्रशासन, भारतीय थल सेना, वायु सेना सहित कई एजेंसियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया था।

Advertisement
First Published - February 22, 2025 | 3:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement