facebookmetapixel
Advertisement
2047 तक ट्रीटेड वाटर की अर्थव्यवस्था ₹3.04 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्टप्लास्टिक पाइप बनाने वाली कंपनी के शेयर पर ब्रोकरेज बुलिश, कहा-खरीद लो; मिल सकता है 44% तक रिटर्नरक्षा मंत्रालय ने 114 राफेल फाइटर जेट की खरीद को दी मंजूरी, ₹3.6 लाख करोड़ के रक्षा सौदे पासCPI: जनवरी में खुदरा महंगाई 2.75% रही; सरकार ने बदला आधार वर्षGold Buying: 62% जेन जी और मिलेनियल्स की पहली पसंद बना सोना, म्यूचुअल फंड-एफडी-इक्विटी को छोड़ा पीछेHousing sale tier 2 cities: टियर-2 शहरों में भी खूब बिक रहे हैं महंगे मकानTCS का मार्केट कैप गिरा, ICICI बैंक ने पहली बार पार किया 10 ट्रिलियनNifty IT Stocks: 10 महीने के लो के पास IT स्टॉक्स, निवेशकों में बढ़ी चिंता; आखिर क्यों टूट रहा है सेक्टर?बैंकिंग सेक्टर में बड़ा मौका? एक्सिस डायरेक्ट ने बताए ये कमाई वाले स्टॉक्स, जान लें टारगेटभारत में डायबिटीज के लिए एक ही जांच पर ज्यादा निभर्रता जो​खिम भरी, विशेषज्ञों ने कहा- अलग HbA1c स्टैंडर्ड की जरूरत

Critical Minerals: महत्त्वपूर्ण खनिजों की नीलामी में हो सकती है और देरी, निवेशक नहीं दिखा रहे दिलचस्पी

Advertisement

विशेषज्ञ नीलामी के दूसरे दौर की समयसीमा में भी देरी की आशंका जता रहे हैं क्योंकि 45 हजार करोड़ रुपये मूल्य वाले शुरुआती नीलामी दौर में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा है।

Last Updated- April 09, 2024 | 9:54 PM IST
rare earth minerals

महत्त्वपूर्ण खनिजों में आत्मनिर्भर बनने के भारत के प्रयास को एक और झटका लग सकता है क्योंकि सरकार ने महत्त्वपूर्ण खनिज ब्लॉकों के पहले दौर के लिए बोलीदाताओं की चयन प्रक्रिया को तीन महीने के लिए टाल दिया है।

यह निर्णय सरकार द्वारा मार्च में संभावित निवेशकों की दिलचस्पी नहीं दिखाने के कारण 13 ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया रद्द करने के तुरंत बाद आया है। खान मंत्रालय के नोटिस के अनुसार, सात खनिज ब्लॉकों के लिए बोलीदाताओं का चयन करने की अंतिम तिथि को 18 अप्रैल से बढ़ाकर 8 जुलाई कर दिया गया है।

उद्योग के विशेषज्ञ नीलामी के दूसरे दौर की समयसीमा में भी देरी की आशंका जता रहे हैं क्योंकि 45 हजार करोड़ रुपये मूल्य वाले शुरुआती नीलामी दौर में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा है।

उद्योग के एक जानकार ने कहा, ‘न केवल इस दौर में बल्कि अगले दौर में भी बोलीदाताओं को आकर्षित करने में परेशानियां सामने आ सकती हैं क्योंकि मौजूद संसाधनों के बारे में कोई स्पष्टता नहीं है।’

नीलामी प्रक्रिया में देरी का कारण पता करने के लिए मंत्रालय को भेजे गए सवाल का खबर प्रकाशित करने तक कोई जवाब नहीं मिला। सरकारी सूत्रों का कहना है लोक सभा चुनावों के कारण देरी हो रही है, लेकिन विशेषज्ञ इससे सहमत नहीं हैं।

एक विशेषज्ञ ने कहा कि इससे सवाल उठता है कि अब तक तकनीकी रूप से योग्य बोलीदाताओं (टीक्यूबी) का चयन क्यों नहीं किया गया है। उन्होंने पूछा, ‘सरकार ने चुने हुए बोलीदाताओं की घोषणा रोकने के बजाय टीक्यूबी के ऐलान की तारीख क्यों स्थगित कर दी है।’

Advertisement
First Published - April 9, 2024 | 9:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement