facebookmetapixel
Budget 2026: रेलवे को मेगा बूस्ट! नए रेल कॉरिडोर का ऐलान; मुंबई-पुणे समेत इन 7 रूट्स पर दौड़ेंगी हाई स्पीड ट्रेनेंBudget 2026-27: बायोफार्मा के लिए ₹10 हजार करोड़ का ऐलान, भारत को दवा की दुनिया का बॉस बनाने की तैयारीBudget 2026 Top 10 Points: बजट की अब तक की 10 बड़ी बातेंStocks to Buy: बजट से पहले ये 3 स्टॉक टेक्निकल चार्ट पर दे रहे तेजी के संकेत, 3-4 हफ्ते में दे सकते हैं 15% तक रिटर्नसोना सस्ता हुआ तो लोन फंसा? गोल्ड लोन कंपनियों पर दोहरी मार9 बजट, 9 साड़ी: निर्मला सीतारमण ने इस साल पहनी बैंगनी कांजीवरम साड़ी, दिखा तमिलनाडु की कला का जादूबजट से पहले सोने-चांदी में तेज गिरावट, रिकॉर्ड हाई से चांदी ₹1.54 लाख और सोना ₹44,888 टूटाGold-Silver ETFs: एक दिन में 15% तक की तगड़ी गिरावट, जानें टॉप 5 में किसे लगा सबसे बड़ा झटकाLPG Price Hike: बढ़ गए 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम, जानिए नई कीमतBudget 2026: ये 3 ऐलान हुए तो शेयर बाजार में आ सकती है जोरदार तेजी, नितिन कामथ भी कर चुके है मांग

महाराष्ट्र में सरकार के लिए बढ़ा इंतजार, मुख्यमंत्री पद और विभाग बंटवारे को लेकर रस्साकशी जारी

इस संबंध में शुक्रवार को महायुति की एक और बैठक होने वाली थी, लेकिन अचानक उसे रद्द कर दिया गया। अब यह बैठक रविवार को होने की उम्मीद है।

Last Updated- November 29, 2024 | 10:30 PM IST
The wait for the government increased in Maharashtra, tug of war continues regarding the Chief Minister's post and division of departments महाराष्ट्र में सरकार के लिए बढ़ा इंतजार, मुख्यमंत्री पद और विभाग बंटवारे को लेकर रस्साकशी जारी

चुनाव परिणाम आने के एक सप्ताह बाद भी महाराष्ट्र में सरकार का गठन नहीं हो पाया है। महायुति गठबंधन में शामिल दलों के बीच मुख्यमंत्री पद और विभाग बंटवारे को लेकर उसी दिन से रस्साकशी चल रही है और कई दौर की वार्ताओं के बावजूद मामला हल नहीं हुआ है। इस संबंध में शुक्रवार को महायुति की एक और बैठक होने वाली थी, लेकिन अचानक उसे रद्द कर दिया गया। अब यह बैठक रविवार को होने की उम्मीद है।

एक नाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ने महाराष्ट्र में सरकार के लिए सत्ता के बंटवारे को लेकर समझौते पर जोर देने के लिए गुरुवार देर रात भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और शाह से भी मुलाकात की थी। इस बीच, कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अपने पैतृक गांव चले गए हैं। इससे मुख्यमंत्री का चयन और शपथ ग्रहण एक-दो दिन और टल सकता है।

महायुति के सबसे बड़े घटक दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने कहा कि वे विधायक दल की बैठक के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों के आने का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच, शिवसेना नेता उदय सामंत ने इन अटकलों को खारिज कर दिया कि शिंदे नाराज हैं और इसी वजह से पैतृक गांव के लिए रवाना हुए हैं।

सूत्रों ने बताया कि अब नई सरकार का शपथ ग्रहण अगले सप्ताह हो सकता है। शिंदे ने गुरुवार रात नई दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि सरकार गठन के सिलसिले में केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह के साथ बातचीत सकारात्मक रही और अगले दौर की चर्चा शुक्रवार को मुंबई में होगी। हालांकि, भाजपा सूत्रों ने कहा कि शुक्रवार को महायुति नेताओं की कोई बैठक निर्धारित नहीं थी।

दिल्ली यात्रा के दौरान शिंदे ने शाह से मुलाकात कर राज्य में अगली सरकार के गठन पर चर्चा की थी। राज्य के निवर्तमान मंत्रिमंडल में शिंदे के सहयोगी देवेंद्र फडणवीस (भाजपा) और अजित पवार (राकांपा) ने भी शाह से मुलाकात की थी।
शिंदे शुक्रवार सुबह मुंबई लौट आए। शिवसेना सूत्रों के अनुसार, वह शाम को पश्चिमी महाराष्ट्र के सातारा जिले में अपने पैतृक गांव दारे के लिए रवाना हो गए।

शिंदे कई बार कह चुके हैं कि वह सरकार गठन में बाधा नहीं बनेंगे और अगले मुख्यमंत्री के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री शाह के फैसले का पालन करेंगे। हाल ही में हुए विधान सभा चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति की प्रचंड जीत के बाद नई सरकार में शिंदे की जगह को लेकर शिवसेना में अलग-अलग दृष्टिकोण उभर रहे हैं। शिवसेना के कई नेता शिंदे से कह रहे हैं कि यदि भाजपा उन्हें उपमुख्यमंत्री पद की पेशकश करे तो वह स्वीकार कर लें।

दूसरी ओर, भाजपा राज्य में मौजूदा स्थिति से निपटने के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों का इंतजार कर रही है। विधायकों को विधायक दल की बैठक के बारे में कोई सूचना नहीं मिली है, जिसमें वे अपना नेता चुनेंगे।

First Published - November 29, 2024 | 10:30 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट