facebookmetapixel
Advertisement
रुपये में पांच दिन से जारी भारी गिरावट थमी, डॉलर के मुकाबले रिकवरी में क्रूड और RBI का बड़ा हाथनीट पर्चा लीक को PM मोदी ने बताया ‘घोर पाप’, राहुल गांधी का प्रधानमंत्री आवास के सामने प्रदर्शनखाड़ी युद्ध के तनाव से गहराया विमानन संकट, पायलट एसोसिएशन ने UAE की उड़ानें रोकने की उठाई मांगबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से प्रशांत किशोर की पहली अग्निपरीक्षा, जन सुराज पार्टी के लिए दांव पर लगी साखभारत के उर्वरक निर्यात को मिली रफ्तार, 3 साल में निर्यात 52% बढ़ाजुलाई में फिर बढ़ा विदेशी निवेशकों का भरोसा, FPI ने चुनिंदा सेक्टरों में की ताबड़तोड़ खरीदारीपीएलआई योजना ने बदली विनिर्माण की तस्वीर, ₹2.4 लाख करोड़ का आया निवेश; 14.5 लाख को मिली नौकरियांसरकार ने कहा: बिना एथेनॉल वाले पेट्रोल पर वापस जाने का कोई प्रस्ताव नहीं, पंपों पर जारी रहेगी सप्लाईभारतीय रिजर्व बैंक ने स्वैप योजना से जुटाए 21 अरब डॉलर, शुरुआती हफ्तों में ही दर्ज हुई रिकॉर्ड आवकरिकॉर्ड वाहन बिक्री से बजाज ऑटो का मुनाफा 46% बढ़ा, राजस्व 65% उछला

दक्षिण भारत को जल्द ही तीन और Vande Bharat ट्रेन मिलेंगी

Advertisement
Last Updated- January 23, 2023 | 7:43 PM IST
Vande Bharat Express

रेलवे दक्षिण भारत में तीन और वंदे भारत ट्रेन शुरू कर सकता है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। नयी सेवाओं के लिए जिन मार्गों पर विचार किया जा रहा है, वे तेलंगाना में काचीगुडा से कर्नाटक में बेंगलुरु और तेलंगाना में सिकंदराबाद से आंध्र प्रदेश में तिरुपति और महाराष्ट्र में पुणे तक हैं।

कर्नाटक और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव इस साल के अंत में होने की संभावना है, जबकि आंध्र प्रदेश में 2024 में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने मिशन दक्षिण के तहत 2024 में होने वाले अगले संसदीय चुनाव में दक्षिणी राज्यों में अपने प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

रेलवे ने इस साल नवंबर में चेन्नई-बेंगलुरु-मैसूर मार्ग पर दक्षिण भारत की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु के क्रांतिवीर संगोली रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस के पांचवें रेक को हरी झंडी दिखाई।

अधिकारियों ने कहा कि हाल में शुरू सिकंदराबाद-विजाग वंदे भारत एक्सप्रेस 100 प्रतिशत यात्री क्षमता के साथ चल रही है। सूत्रों ने कहा कि दक्षिण मध्य रेलवे के रेलवे खंडों को इन गंतव्यों के लिए वंदे भारत ट्रेन के रखरखाव के लिए सिकंदराबाद, हैदराबाद और विजयवाड़ा खंड में कम से कम एक कोचिंग डिपो के बुनियादी ढांचे को अद्यतन करने के लिए कहा गया है।

भारतीय रेलवे की इस साल के अंत तक 75 वंदे भारत ट्रेन चलाने और अगले तीन वर्षों में 400 ट्रेन चलाने की योजना है। अब तक नागपुर-बिलासपुर, दिल्ली-वाराणसी, गांधीनगर-मुंबई और चेन्नई-मैसूर सहित विभिन्न मार्गों पर वंदे भारत ट्रेन शुरू की गई हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रमुख ‘मेक-इन-इंडिया’ पहल के तहत चेन्नई के पेरंबूर में इंटीग्रल कोच फैक्टरी (आईसीएफ) द्वारा डिजाइन और निर्मित किया गया है।

Advertisement
First Published - January 23, 2023 | 7:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement