facebookmetapixel
Advertisement
ब्लूमबर्ग ग्लोबल एग्रीगेट इंडेक्स में भारत के सरकारी बॉन्ड की एंट्री फिर टली, निवेशकों की बढ़ी चिंतागिफ्ट सिटी में ग्लोबल शेयरों की ट्रेडिंग हुई दोगुनी, पहली तिमाही में ₹1.93 अरब डॉलर पहुंचा ट्रेडभारत का R&D खर्च बढ़ा, लेकिन GDP के मुकाबले हिस्सेदारी सिर्फ 0.84%; चीन और ब्राजील से पीछेइलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार ने बनाया नया रिकॉर्ड, 7 महीनों में 10 लाख से ज्यादा EV बिके; TVS सबसे आगेPM मोदी की पोस्ट ब्लॉक होने पर बढ़ा विवाद, मेटा की ग्लोबल टीम से एल्गोरिदम पर होगी सख्त पूछताछकैबिनेट के बड़े फैसले: ‘पीएम सूर्य सरोवर’ योजना मंजूर, पीएम-किसान और खेलो इंडिया को 5 साल का विस्तारसरकार ने ‘समुद्र मंथन’ योजना को दी हरी झंडी, गहरे सागर में तेल-गैस खोज के लिए ₹84,084 करोड़ मंजूरIMD के अलर्ट से बढ़ी चिंता, मॉनसून के दूसरे चरण और अगस्त महीने में सामान्य से कम होगी बारिशबजाज फिनसर्व के Q1 नतीजे मजबूत, मुनाफा बढ़कर ₹6,297 करोड़ पहुंचा, एयूएम में भी बढ़ोतरीओडिशा में 5,600 मेगावॉट क्षमता के दो परमाणु संयंत्र लगाएगा अदाणी समूह, ₹1.5 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव

कोविड की आशंका से कदम उठा रहे रेस्तरां

Advertisement
Last Updated- December 23, 2022 | 10:24 PM IST
Restaurants are taking steps due to fear of Kovid
Creative Commons license

दुनिया में फिर से कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच देश के होटलों और रेस्तरांओं ने चौकसी बढ़ा दी है। कुछ होटल और रेस्तरां संचालकों ने कर्मचारियों से मास्क लगाने और दस्ताने पहनने के निर्देश ​दिए हैं। मुंबई में आठ रेस्तरां चलाने वाली इंडिगो हॉस्पिटैलिटी के संस्थापक अनुराग कटियार कहते हैं, ‘हमने फिर से रेस्तरां के प्रवेश द्वार पर सैनिटाइजर रख दिए हैं और कर्मचारियों को पीक आवर्स के दौरान मास्क पहनने की सलाह दी है। कोरोना से बचाव के लिए ये सक्रिय और एहतियाती उपाय हैं।’

फेडरेशन ऑफ होटल ऐंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया की कार्यकारी समिति के सदस्य कहते हैं कि क्रिसमस और नए साल के लिए होटल और रिसॉर्ट की बुकिंग पूरी हो गई है। अब तक किसी ने भी इसे रद्द नहीं किया है। शेट्टी ने कहा, ‘हम हर वो कदम उठा रहे हैं जो हमारे मेहमानों की सुरक्षा के लिए जरूरी है। रेस्तरां और होटल अपने कर्मचारियों को कार्यावधि के दौरान मास्क और दस्ताने पहनने का निर्देश दे सकते हैं। नियमित स्वच्छता उपायों का भी पालन किया जाएगा।’

यह भी पढ़ें: राज्यों में बढ़ी चौकसी, सुविधाएं करेंगे दुरुस्त

चीन में बढ़ते कोविड मामले वैश्विक चिंताओं का कारण बन गए हैं। भारत किसी भी चुनौती से निपटने के लिए अच्छी तरह से तैयार है। एक होटल व्यवसायी ने कहा, ‘लोगों ने टीकाकरण पूरा कर लिया है और देश में संकट से निपटने के लिए पर्याप्त स्वास्थ्य बुनियादी ढांचा विकसित किया गया है। अब कोविड -19 लोगों के दिमाग में नहीं है।’

Advertisement
First Published - December 23, 2022 | 10:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement