facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी बाजार में भारतीय कृषि उत्पादों की मचेगी धूम! 46 अरब डॉलर के मार्केट में मिलेगी ‘ड्यूटी-फ्री एंट्री’CBSE का बड़ा फैसला: अब कंप्यूटर पर जांची जाएंगी 12वीं की कॉपियां, OSM सिस्टम होगा लागूसियासी जंग का बमगोला बना तिरुपति का लड्डू, TDP और YSRCP में सियासी जंगब्रांड की दुनिया में स्मृति मंधाना का जलवा: पुरुषों के दबदबे वाले विज्ञापन बाजार में लिख रहीं नई इबादतभारत-अमेरिका ट्रेड डील में डिजिटल व्यापार नियमों पर बातचीत का वादा, शुल्क मुक्त ई-ट्रांसमिशन पर होगी बात!IPO, QIP और राइट्स इश्यू से जुटाई रकम पर सेबी की नजर, नियम होंगे सख्तUS-बांग्लादेश ट्रेड डील से भारतीय टेक्सटाइल को झटका, निर्यातकों के लिए ‘दोधारी तलवार’ बना समझौताIndia-US Trade Deal: क्या सस्ती होंगी विदेशी दालें? सरकार कुछ दालों पर टैक्स घटाने की तैयारी मेंडीपफेक हटाने पर सरकार सख्त, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कंटेंट हटाने की समयसीमा घटाईEditorial: भारत में निजी निवेश में तेजी, उच्च आर्थिक वृद्धि के लिए राह खुली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करेंगे, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और स्वदेशी अभियान पर जोर

Advertisement

प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद भारतीय वायु सेना के दो एमआई-17 हेलीकॉप्टर फूलों की वर्षा करेंगे, जिनमें से एक राष्ट्रीय ध्वज फहराएगा।

Last Updated- August 13, 2025 | 11:14 PM IST
PM Modi

इस बार शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले के प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन में पाकिस्तान के साथ युद्ध में सशस्त्र सेनाओं की सफलता, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भारत की जीत और अमेरिका से शुल्कों की धमकियों के बीच किसानों के हितों की रक्षा का सरकार का संकल्प आदि का विशेष जिक्र होगा। लोगों से स्वदेश में निर्मित वस्तुएं खरीदने का आग्रह और आत्मनिर्भर भारत अभियान और स्वदेशी पर सरकार का विशेष ध्यान भी प्रधानमंत्री के भाषण में शामिल रहेंगे।

बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों ने पूरे देश में ‘तिरंगा यात्रा’ में भाग लिया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत राष्ट्रीय राजधानी में अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और कहा कि यह पहल एक जन आंदोलन बन गया है जो देशभक्ति की भावना को मजबूत करता है।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश में अपने संसदीय क्षेत्र विदिशा-रायसेन में तिरंगा यात्रा और ‘स्वदेशी मार्च’ का आयोजन किया। उन्होंने लोगों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की और उनके साथ ‘स्वदेशी’ ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादों को अपनाने की शपथ ली।
वर्ष 2047 तक विकसित भारत के व्यापक उद्देश्य के तहत 79वें स्वतंत्रता दिवस का विषय ‘समृद्ध, सुरक्षित और साहसी नया भारत का निरंतर उदय’ रहेगा।

प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद भारतीय वायु सेना के दो एमआई-17 हेलीकॉप्टर फूलों की वर्षा करेंगे, जिनमें से एक राष्ट्रीय ध्वज फहराएगा और दूसरा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को दर्शाता हुआ ध्वज फहराएगा।

79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के निमंत्रण पत्रों पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का लोगो और ‘नया भारत’ के उदय को दर्शाने के लिए चिनाब पुल का वॉटर मार्क भी है। कार्यक्रम स्थल पर फूलों की सजावट भी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आधारित होगी।

तीनों रक्षा सेवाओं के कर्मियों के अलावा 2,500 पुरुष और महिला कैडेट (सेना, नौसेना और वायु सेना) और ‘माई भारत’ स्वयंसेवक समारोह में भाग लेंगे। इस वर्ष लाल किले पर समारोह देखने के लिए लगभग 5,000 विशेष अतिथि आमंत्रित किए गए हैं।

रक्षा मंत्रालय ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारी में क्विज और प्रतियोगिताएं आयोजित कीं, जिसमें ‘ऑपरेशन सिंदूर: आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति को पुनर्परिभाषित करना’ विषय पर एक निबंध लेखन प्रतियोगिता भी शामिल थी।

Advertisement
First Published - August 13, 2025 | 11:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement