facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: 24 फरवरी को खाते में आएगी 19वीं किस्त, लिस्ट में नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक

Advertisement

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत छोटे और सीमांत किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है, जो तीन समान किस्तों में वितरित होती है।

Last Updated- February 24, 2025 | 10:15 AM IST
21st installment of PM Kisan
Representative Image

PM-KISAN 19th Installment date: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के तहत पात्र किसानों के बैंक अकाउंट में 19वीं किस्त आज यानी 24 फरवरी को आ जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) भागलपुर से किसान सम्मान निधि योजना के करीब 10 करोड़ लाभार्थियों को लगभग 23,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर करेंगे। इस योजना के तहत किसानों के खातों में 2 हजार रुपये जमा किए जाते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछली बार 5 अक्टूबर को महाराष्ट्र के वाशिम से इस योजना की 18वीं किस्त जारी की थी। उस समय उन्होंने 9 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 20,000 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की थी।

क्या है PM Kisan Samman Nidhi योजना?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत छोटे और सीमांत किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है, जो तीन समान किस्तों में वितरित होती है। 24 फरवरी 2019 को शुरू हुई यह योजना लाखों किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण आर्थिक सहायता साबित हुई है।

19वीं किस्त प्राप्त करने के लिए किसानों को 31 दिसंबर से पहले फार्मर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य था। निर्धारित समय सीमा तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराने वाले किसानों को यह किस्त नहीं मिलेगी।

Also read: IRDAI का फरवरी अंत के लिए कंपनियों को निर्देश- बीमा सुगम में डालें 300 करोड़ रुपये

बेनिफिशियरी लिस्ट में आपका नाम है या नहीं, ऐसे करें चेक

1. पीएम किसान की (PM Kisan official website) ऑफिशियल वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाए।

2. Beneficiary list नाम से आ रही टैब पर क्लिक करें। यह टैब आपको पेज के सीधे हाथ पर कोने में दिखेगा।

3. वेबसाइट के पेज पर नीचे जाए और विवरण चुनें जैसे राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव का सेलेक्शन करें।

4. अंत में Get report के टैब पर क्लिक करें।

–इसके बाद आप लाभार्थी किसानों की सूची में है या नहीं इसकी जानकारी आपके स्क्रीन पर आ जायेगी।

Advertisement
First Published - February 24, 2025 | 6:40 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement