facebookmetapixel
Online Fraud में पैसा डूबा! Reserve Bank देगा मुआवजा, जानें पूरा मामलाTata Steel Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 7 गुना उछला, ₹2,688 करोड़ के पार पहुंचा लाभरिकवरी कॉल्स से परेशान हैं? RBI ने सुन ली आपकी शिकायतShare Market: RBI Policy के बाद शेयर बाजार उछला, जानिए किस सेक्टर ने मारी बाजीBudget 2026 MSME सेक्टर के लिए गेम चेंजर रहा? जानें इसमें ऐसा क्या है और इसपर एक्सपर्ट क्या सोचते हैंRBI नए नियमों के जरिए कैसे भारतीयों के लिए बैंकिंग को आसान बनाने की कोशिश कैसे कर रहा है?योगी का बैंकरों को निर्देश: किसानों को आसान शर्तों पर दें कर्ज, FPO, MSME जुड़े लोगों का भी करें सहयोगरिजर्व बैंक ने क्यों ​स्थिर रखीं ब्याज दरें, आम लोगों पर क्या असर होगा?Market This Week: यूएस ट्रेड डील से बाजार को मिला सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी 1.5% चढ़े; निवेशकों की दौलत ₹7.23 लाख करोड़ बढ़ीलिस्टेड कंपनियों ने अनलिस्टेड को कॉरपोरेट टैक्स में पछाड़ा

घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या रविवार को रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को भी हवाई यात्रियों की संख्या 4,56,748 के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंची थी।

Last Updated- November 20, 2023 | 4:35 PM IST
Plane
Representative Image

घरेलू उड़ानों पर हवाई यात्रियों की संख्या रविवार यानी 19 नवंबर को 4,56,910 पर पहुंच गई, जो एक नया रिकॉर्ड है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को भी हवाई यात्रियों की संख्या 4,56,748 के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंची थी।

नागर विमानन मंत्रालय ने सोमवार को सोशल नेटवर्किंग मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “कोविड महामारी के बाद भारत की घरेलू विमानन क्षेत्र के कायापलट की कहानी न केवल जबर्दस्त रही है, बल्कि प्रेरणादायक भी है। सकारात्मक दृष्टिकोण, प्रगतिशील नीतियां और यात्रियों के बीच गहरा विश्वास इसे हर उड़ान, हर दिन नई ऊंचाइयों पर ले जा रहा है।”

रविवार को 4,56,910 यात्रियों ने 5,958 घरेलू उड़ानों से सफर किया। यह संख्या पिछले साल 19 नवंबर को दर्ज 3,93,391 यात्रियों और 5,506 उड़ान गतिविधियों से काफी अधिक है।

नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आंकड़े साझा करते हुए सोमवार को कहा कि देश को दुनिया का सबसे बड़ा विमानन बाजार बनने से कोई नहीं रोक सकता।

First Published - November 20, 2023 | 4:35 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट