facebookmetapixel
Gold Price Surge: फेड के फैसले के बीच सोना-चांदी बेकाबू, क्या यह आखिरी तेजी है? एक्सपर्ट से जानेंUS ट्रेजरी सचिव ने भारत-EU FTA पर साधा निशाना, बोले- यूरोप ने यूक्रेन से ऊपर व्यापार को रखाUPI के बीच कैश क्यों बना हुआ है बैकअप प्लान? बीते एक साल में ATM से पैसा निकालने में बड़ा बदलावDefence Stock: ₹73,000 करोड़ की ऑर्डर बुक, Q3 में मुनाफा 21% उछला; ब्रोकरेज बोले – अभी और चढ़ेगासोने-चांदी के भाव बेकाबू, चांदी ₹4 लाख और सोना ₹1.76 लाख के पारपुरानी लड़ाई के बाद नई दोस्ती? ONGC–RIL डीलहोटल सेक्टर में पैसा ही पैसा, ट्रैवल बूम का सीधा असरQ3 में SBI Life को ₹577 करोड़ का मुनाफा- लेकिन चिंता क्यों?Unacademy का बड़ा यू-टर्न, ट्यूशन सेंटर बेचने की तैयारीभारत को सस्ता तेल और गैस देगा कनाडाः हॉजसन

No Confidence Motion: राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर अहंकारी होने का लगाया आरोप, रावण से की तुलना

राहुल गांधी ने अपने मणिपुर दौरे के अनुभव का उल्लेख किया और सरकार पर आरोप लगाया, ‘आपने मणिपुर में हिंदुस्तान की हत्या की है.... भारत माता की हत्या की है।'

Last Updated- August 09, 2023 | 2:05 PM IST

No Confidence Motion: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मणिपुर की स्थिति को लेकर बुधवार को केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार किया और आरोप लगाया कि पूर्वोत्तर के इस राज्य में ‘भारत माता’ की हत्या की गई है और ऐसा करने वाले लोग ‘देशद्रोही’ हैं।

उन्होंने लोकसभा में सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मणिपुर का दौरा नहीं करने को लेकर उन पर निशाना साधा और दावा किया कि प्रधानमंत्री इस राज्य को हिंदुस्तान (का हिस्सा) नहीं समझते।

सत्तापक्ष के सदस्यों की टोकाटोकी के बीच कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि भारत एक आवाज है और अगर इस आवाज को सुनना है तो अहंकार और नफरत को त्यागना होगा। उन्होंने लोकसभा सदस्यता बहाल होने के बाद सदन में यह वक्तव्य दिया और सदस्यता बहाल करने के लिए लोकसभा अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। राहुल गांधी के वक्तव्य के दौरान सदन में सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्यों के बीच कई बार तीखी नोकझोंक हुई। हंगामे के बीच पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रीजीजू ने आरोप लगाया कि देश में 70 साल तक राज करने वाली कांग्रेस ने पूर्वोत्तर को बर्बाद कर दिया था।

सत्तापक्ष के सदस्यों की टोकाटोकी पर सदन में कांग्रेस के उप नेता गौरव गोगोई ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जवाब देते समय इसका (टोकाटोकी का) सूद सहित जवाब दिया जाएगा। इस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि सदन में वह इस तरह की बात नहीं कर सकते।

यह भी पढ़ें : No Confidence Motion: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, बोले- ‘आपने मणिपुर में की भारत माता की हत्या’

गांधी ने मणिपुर दौरे के अनुभव का किया उल्लेख

राहुल गांधी ने अपने मणिपुर दौरे के अनुभव का उल्लेख किया और सरकार पर आरोप लगाया,‘‘आपने मणिपुर में हिंदुस्तान की हत्या की है…. भारत माता की हत्या की है और ये भारत माता के रखवाले नहीं हो सकते।’’ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने यह आरोप भी लगाया, ‘‘आप देशद्रोही हैं, आप देशप्रेमी नहीं हैं….इसलिए आपके प्रधानमंत्री मणिपुर नहीं जा रहे। इन्होंने मणिपुर में हिंदुस्तान को मार दिया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आप भारत माता के रखवाले नहीं हो, आप भारत माता के हत्यारे हो।’’

इस पर लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘भारत माता के बारे में कोई भी ऐसा शब्द नहीं बोला जाना चाहिए जो उचित नहीं हो।’’ इसके जवाब में राहुल ने कहा, ‘‘भारत माता मेरी भी माता हैं। मेरी एक माता (सोनिया गांधी) यहां बैठी हुई हैं और दूसरी भारत माता हैं।’’

इस दौरान कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी सदन में उपस्थित थीं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ‘‘कुछ दिनों पहले मैं मणिपुर गया। हमारे प्रधानमंत्री आज तक मणिपुर नहीं गए क्योंकि उनके लिए मणिपुर हिंदुस्तान (का हिस्सा) नहीं है।’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘आज की सच्चाई है कि मणिपुर को आपने बांट दिया है, तोड़ दिया है।’’ कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि इस सरकार ने हरियाणा और देश के कई अन्य हिस्सों में ‘केरोसिन छिड़क दिया’ है।

प्रधानमंत्री मोदी सिर्फ दो लोगों की सुनते हैं: राहुल गांधी

राहुल गांधी का कहना था, ‘‘हिंदुस्तान की सेना एक दिन शांति ला सकती है, लेकिन आप (सरकार) हिंदुस्तान की सेना का उपयोग नहीं करते।’’ उन्होंने सरकार और प्रधानमंत्री पर अहंकार का आरोप लगाया। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘रावण सिर्फ दो लोगों मेघनाथ और कुंभकर्ण की सुनता था, उसी तरह प्रधानमंत्री मोदी सिर्फ अमित शाह और अडाणी की सुनते हैं।’’

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘लंका को हनुमान जी ने नहीं जलाया था, रावण के अहंकार ने जलाया था। रावण को राम ने नहीं मारा था, रावण के अहंकार ने ही उसे मारा था।’’ कांग्रेस नेता ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछले साल 130 दिन तक ‘‘मैंने भारत के एक कोने से दूसरे कोने तक यात्रा की। मैं समुद्र के तट से कश्मीर की बफीर्ली पहाड़ी तक चला।’’

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘जिस चीज के लिए मैं मरने को तैयार हूं, जिस चीज के लिए मोदी जी की जेलों में जाने को तैयार हूं और जिस चीजे के लिए 10 साल तक गाली खाई है…उसे मैं समझना चाहता था।’’

उन्होंने यात्रा के दौरान के कुछ अनुभवों का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘जब मैं यात्रा कर रहा था तो मुझे भीड़ की आवाज सुनाई नहीं देती थी, जिससे बात करता था उसका दुख और दर्द सुनाई देता था।’’

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘लोग कहते हैं कि ये देश है, कोई कहता है कि अलग-अलग भाषाएं हैं, कोई जमीन, कोई धर्म तो कोई सोना और चांदी की बात करता है। लेकिन सच्चाई है कि यह देश एक आवाज है। इस देश के लोगों की आवाज है। इस देश के लोगों का दर्द है, दुख है, कठिनाइयां हैं। इस आवाज को सुनने के लिए हमें अपने अहंकार को खत्म करना पड़ेगा। तभी हमें इस हिन्दुस्तान की आवाज सुनाई देगी।’’

उन्होंने भाषण की शुरुआत में लोकसभा अध्यक्ष से कहा, ‘‘पिछली बार मैं जब बोला था तो आपको थोड़ा कष्ट पहुंचाया था क्योंकि मैं अडाणी जी के बारे में केंद्रित था। जिससे आपके वरिष्ठ नेताओं को शायद कष्ट हुआ। …आपको जो कष्ट हुआ उसके लिए माफी मांगता हूं।’’

यह भी पढ़ें : Monsoon Session: तुषार गांधी को हिरासत में लिए जाने पर राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा

First Published - August 9, 2023 | 2:05 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट