facebookmetapixel
Stocks To Watch Today: ट्रेडर्स अलर्ट! Adani से LIC तक, आज ये 10 बड़े स्टॉक्स बना सकते हैं बाजार का मूडअमर सुब्रमण्य बने Apple AI के वाइस प्रेसिडेंट, जॉन जियानएं​ड्रिया की लेंगे जगहमारुति सुजूकी ने देशभर में 2,000 से अधिक ईवी चार्जिंग पॉइंट स्थापित कर इलेक्ट्रिक वाहन नेटवर्क किया मजबूतNLCAT ने व्हाट्सऐप और मेटा के डेटा-शेयरिंग मामले में स्पष्टीकरण याचिका पर सुनवाई पूरी कीरुपया 90 के करीब पहुंचा: RBI की दखल से मामूली सुधार, एशिया में सबसे कमजोर मुद्रा बनासुप्रीम कोर्ट फरवरी में करेगा RIL और उसके साझेदारों के कृष्णा-गोदावरी D6 गैस विवाद पर अंतिम सुनवाईसूरत संयंत्र में सुची सेमीकॉन ने शुरू की QFN और पावर सेमीकंडक्टर चिप पैकेजिंगपुतिन की भारत यात्रा: व्यापार असंतुलन, रक्षा सहयोग और श्रमिक गतिशीलता पर होगी अहम चर्चाविमानन सुरक्षा उल्लंघन: DGCA जांच में एयर इंडिया के अधिकारियों को डी-रोस्टर किया गया‘संचार साथी’ पर सरकार का नया स्पष्टीकरण: ऐप हटाने की आजादी, निगरानी न होने का दावा

Navi Mumbai Airport: अगले साल चालू हो जाएगा नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट, इन इलाकों में रहने वालों को होगा फायदा

Last Updated- June 07, 2023 | 8:13 PM IST

मुंबई एयरपोर्ट पर यात्रियों के बढ़ते बोझ को कम करने के लिए नवी मुंबई में बन रहा अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का निर्माण काम तेजी से हो रहा है। नवीं मुंबई एयरपोर्ट के कार्यों का हवाई निरीक्षण करने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा 2024 में चालू हो जाएगा। यह सिर्फ राज्य के लिए नहीं बल्कि देश के लिए भी अहम एयरपोर्ट होगा।

हवाई अड्डे का हेलीकॉप्टर से निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि नवी मुंबई हवाई अड्डा पुणे, मुंबई, गोवा के लिए महत्वपूर्ण है। हवाईअड्डे की आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखी थी, जो इसका उद्धाटन भी करेंगे। एयरपोर्ट का निर्माण तेजी से चल रहा है। इस परियोजना को जल्द ही जनता के लिए खोलने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।

उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि आज के निरीक्षण का मकसद 2024 तक इस हवाईअड्डे को शुरू करने के लिए हवाईअड्डे में आ रही समस्याओं का समाधान कर काम में तेजी लाना है। चूंकि संचार के विभिन्न साधन इस हवाईअड्डे से जुड़ेंगे, इसलिए इस हवाईअड्डे को देश का अनूठा हवाईअड्डा माना जाएगा। मुंबई एयरपोर्ट के जरिए जनता को अच्छा तोहफा देने जा रहा है।

हवाई अड्डा 11.4 किमी के क्षेत्र में है और इसमें दो रनवे होंगे

नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर 22 किमी का सीलिंक एक महत्वपूर्ण कड़ी होगी। हर साल 9 करोड़ यात्रियों को ले जाया जाएगा। इसलिए, यह परियोजना बड़े शहर में लोगों के लिए एक राहत है। इसकी क्षमता बढ़ाने के लिए युद्ध स्तर पर अनुमति देने का काम चल रहा है। पहले चरण में चार टर्मिनल हैं और इसमें 42 विमान आ सकेंगे। 5500 क्षमता की कार पार्किंग होगी। हवाई अड्डा 11.4 किमी के क्षेत्र में है और इसमें दो रनवे होंगे।

महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई एयरपोर्ट और नवी मुंबई एयरपोर्ट को मेट्रो से कनेक्ट करने के काम की रफ्तार बढ़ा दी है। मेट्रो को मुंबई से नवी मुंबई तक ले जाने के सिडको द्वारा जल्द ही डिटेल प्रॉजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के काम की शुरुआत की जाएगी। मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) ने मुंबई परिसर से गुजरने वाले मेट्रो मार्ग पर डीपीआर तैयार करने का काम पूरा कर लिया है।

हवाई यात्रा का सफर आसान बनाने के लिए सरकार ने करीब 35 किमी लंबे मेट्रो-8 कॉरिडोर के निर्माण का निर्णय लिया है। 35 किमी लंबे मेट्रो कॉरिडोर के निर्माण पर करीब 15,000 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

नए एयरपोर्ट के बन जाने से ठाणे, नवी मुंबई, कल्याण रहने वाले लोगों को होगा फायदा

मुंबई एयरपोर्ट पर यात्रियों के बढ़ते बोझ को कम करने के लिए नवी मुंबई में एयरपोर्ट का निर्माण किया जा रह है। मुंबई एयरपोर्ट देश का दूसरा सबसे वयस्त एयरपोर्ट है। मुंबई एयरपोर्ट से रोजाना 900 से अधिक विमानों का संचालन होता है। वहीं मुंबई के साथ ही बीते कुछ सालों में एमएमआर का तेजी से विकास हुआ है।

मुंबई में आसमान छूती प्रॉपर्टी की कीमतों की वजह से लोग ठाणे, नवी मुंबई, कल्याण, रायगड समेत अन्य इलाकों में घर ले रहे हैं। नए एयरपोर्ट के बन जाने से एमएमआर में रहने वाले हवाई यात्रियों को मुंबई आने की जरूरत नहीं होगी। साथ ही मुंबई एयरपोर्ट में होने वाली भीड़ भी कुछ कम होगी।

First Published - June 7, 2023 | 8:13 PM IST

संबंधित पोस्ट