facebookmetapixel
Advertisement
GST Council Meeting: जीएसटी परिषद की बैठक टली, अब 7 अक्टूबर को होने की संभावनाBS Roundtable: बंगाल बेकन्स में सोमवार को स्वपन दासगुप्ता रखेंगे पश्चिम बंगाल के विकास की दिशाडिजिटल पहुंच और लागत की जागरूकता से बढ़ा डायरेक्ट प्लान का रुझान, रिटेल निवेशक आगेUN में भारत का साफ रुख: नक्शा सुधारें, लेकिन जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के आधिकारिक नक्शे से छेड़छाड़ मंजूर नहींबॉन्ड यील्ड बढ़ने से डेट फंड निवेशकों की बढ़ी चिंता, जानें किस अवधि के लिए कौन-सा फंड सहीम्युचुअल फंड इंडस्ट्री ने IPO में लगाए 12,944 करोड़ रुपये, 52 फीसदी निवेश तीन फंड हाउस का35 रुपये किलो वाली सरकारी प्याज की भारी मांग, कांदा एक्सप्रेस से 17 शहरों में पहुंची खेपअगले हफ्ते शेयर बाजार में दिख सकता है बड़ा उतार-चढ़ाव, इन संकेतों पर निवेशकों की रहेगी नजर₹50 का मोटा डिविडेंड! गुरखा बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेप्राइमरी मार्केट में बंपर हलचल: 7 से 15 सितंबर के बीच खुलेंगे 11 IPOs, ₹7,055 करोड़ जुटाने की तैयारी

MP: नई ऊंचाइयों पर पहुंचा ऑर्गेनिक एक्सपोर्ट

Advertisement

प्रदेश के मंडला, डिंडोरी, बालाघाट, छिंदवाड़ा, बैतूल, अनूपपुर, आलीराजपुर और झाबुआ आदि जिले ऑर्गेनिक खेती में लगातार पहल कर रहे हैं।

Last Updated- August 19, 2023 | 12:07 PM IST
Organic products

Organic products export: मध्य प्रदेश सरकार की ऑर्गेनिक उत्पादों को लेकर चलाई जा रही विभिन्न पहलों का नतीजा लगातार बढ़ते निर्यात के रूप में सामने आया है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2021-22 में प्रदेश ने 14 लाख टन ऑर्गेनिक उत्पादों का उत्पादन किया और करीब पांच लाख टन ऑर्गेनिक उत्पादों का निर्यात किया गया। इस निर्यात से करीब 2,683 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हुई।

मध्य प्रदेश ऑर्गेनिक फार्मिंग में अग्रणी राज्य- शिवराज सिंह चौहान

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में आयोजित G-20 देशों के कृषि समूह की एक बैठक में इस बात को दोहराया था कि मध्य प्रदेश ऑर्गेनिक फार्मिंग में देश का अग्रणी राज्य है। चौहान ने कहा कि इस क्षेत्र में राज्य असीमित संभावनाओं वाला प्रदेश है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था में कृषि का अहम योगदान है और ऑर्गेनिक खेती की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका है।

Also read: मध्य प्रदेश ने पेश की 5G Policy, सरकारी मंजूरियां तेजी से देने का लक्ष्य

3,888 ऑर्गेनिक क्लस्टर तैयार किए गए

पारंपरिक कृषि विकास योजना के तहत प्रदेश के आठ जिलों में 2015-16 से 2022-23 के बीच 3,888 ऑर्गेनिक क्लस्टर तैयार किए गए। प्रदेश के मंडला, डिंडोरी, बालाघाट, छिंदवाड़ा, बैतूल, अनूपपुर, आलीराजपुर और झाबुआ आदि जिले ऑर्गेनिक खेती में लगातार पहल कर रहे हैं।

प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने भी ऑर्गेनिक खेती को लेकर हमेशा प्रतिबद्धता जताई है। पटेल कहते हैं कि कीटनाशकों और रासायनिक उर्वरकों के दुष्प्रभावों से बचने का एक मात्र उपाय ऑर्गेनिक खेती को अपनाना ही है और यही वजह है कि ऑर्गेनिक उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है।

राज्य सरकार ने ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने तथा आम लोगों में इसे लोकप्रिय बनाने के लिए ‘एमपी ऑर्गेनिक’ नामक एक ब्रांड भी तैयार किया है जिसके तहत प्रदेश के ऑर्गेनिक उत्पाद बेचे जाते हैं।

Advertisement
First Published - August 19, 2023 | 12:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement