facebookmetapixel
Online Fraud में पैसा डूबा! Reserve Bank देगा मुआवजा, जानें पूरा मामलाTata Steel Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 7 गुना उछला, ₹2,688 करोड़ के पार पहुंचा लाभरिकवरी कॉल्स से परेशान हैं? RBI ने सुन ली आपकी शिकायतShare Market: RBI Policy के बाद शेयर बाजार उछला, जानिए किस सेक्टर ने मारी बाजीBudget 2026 MSME सेक्टर के लिए गेम चेंजर रहा? जानें इसमें ऐसा क्या है और इसपर एक्सपर्ट क्या सोचते हैंRBI नए नियमों के जरिए कैसे भारतीयों के लिए बैंकिंग को आसान बनाने की कोशिश कैसे कर रहा है?योगी का बैंकरों को निर्देश: किसानों को आसान शर्तों पर दें कर्ज, FPO, MSME जुड़े लोगों का भी करें सहयोगरिजर्व बैंक ने क्यों ​स्थिर रखीं ब्याज दरें, आम लोगों पर क्या असर होगा?Market This Week: यूएस ट्रेड डील से बाजार को मिला सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी 1.5% चढ़े; निवेशकों की दौलत ₹7.23 लाख करोड़ बढ़ीलिस्टेड कंपनियों ने अनलिस्टेड को कॉरपोरेट टैक्स में पछाड़ा

MP Elections 2023: मप्र चुनाव में शुरुआती मतदाताओं में CM चौहान, कांग्रेस के कमलनाथ शामिल

चौहान ने अपनी पत्नी साधना सिंह और अपने दो बेटों के साथ सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा सीट के गांव जैत में वोट डाला, जहां से वह भाजपा के उम्मीदवार हैं।

Last Updated- November 17, 2023 | 11:58 AM IST
MP CM Shivraj Singh Chouhan
MP CM Shivraj Singh Chouhan

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने शुक्रवार को राज्य में सुबह मतदान शुरू होने के बाद अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान किया।

चौहान ने अपनी पत्नी साधना सिंह और अपने दो बेटों के साथ सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा सीट के गांव जैत में वोट डाला, जहां से वह भाजपा के उम्मीदवार हैं। मतदान केंद्र पर जाने से पहले चौहान ने गांव के एक मंदिर में पूजा-अर्चना की।

कमलनाथ, उनके बेटे और लोकसभा सांसद नकुल नाथ और बहू ने भी प्रदेश कांग्रेस प्रमुख के गृह क्षेत्र छिंदवाड़ा जिले के सौसर विधानसभा क्षेत्र के शिकारपुर में अपना वोट डाला। कमलनाथ छिंदवाड़ा विधानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। मतदान की शुरुआत में वोट डालने वालों में प्रमुख लोगों में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता जीतू पटवारी और राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) अनुपम राजन भी शामिल हैं।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बेटे और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने भी अपने परिवार के सदस्यों के साथ मतदान किया। वह राघौगढ़ से चुनाव लड़ रहे हैं। एक चुनाव अधिकारी ने बताया कि राज्य में सभी 230 निर्वाचन क्षेत्रों में सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ, जिनमें एसटी के लिए 47 और एससी के लिए 35 आरक्षित सीटें शामिल हैं। इस चुनाव में 2,280 पुरुष, 252 महिलाएं और एक तीसरे लिंग के व्यक्ति सहित कुल 2,533 उम्मीदवार मैदान में हैं।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी डी शर्मा ने वोट डालने जाते समय ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि होशंगाबाद और डिंडोरी सहित विभिन्न मतदान केंद्रों पर महिलाओं को कतार में खड़ा देखा गया। शर्मा ने भाजपा सरकार की प्रमुख योजना लाडली बहना का जिक्र करते हुए कहा कि ‘‘लाडली बहना’’ राज्य भर में बड़ी संख्या में मतदान करने आ रही हैं।

First Published - November 17, 2023 | 11:58 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट