facebookmetapixel
SBI YONO के यूजर्स पर मंडरा रहा ठगी का खतरा, सरकार ने दी चेतावनीBudget 2026: बजट से पहले एक्सपर्ट्स को NPS और पेंशन सिस्टम में सुधार को लेकर सरकार से बड़ी उम्मीदेंBudget 2026: AMFI ने रखीं 27 मांगें; टैक्स में राहत और डेट फंड के लिए ‘इंडेक्सेशन’ लाभ बहाल करने की मांग कीBudget 2026: टैक्स में कोई बड़ी कटौती नहीं होगी, पर सैलरीड क्लास को कुछ राहत मिलने की संभावनाBudget 2026: म्युचुअल फंड इंडस्ट्री को टैक्स राहत की उम्मीद, रिटेल निवेश और SIP बढ़ाने पर नजरIndigo ने DGCA को दिया भरोसा: 10 फरवरी के बाद कोई फ्लाइट कैंसिल नहीं होगी, पायलटों की कमी हुई दूरJio BlackRock AMC का इन्वेस्टर बेस 10 लाख तक: 18% नए निवेशक शामिल, 2026 का रोडमैप जारीBudget 2026: MSME सेक्टर और छोटे कारोबारी इस साल के बजट से क्या उम्मीदें लगाए बैठे हैं?PhonePe IPO को मिली SEBI की मंजूरी, कंपनी जल्द दाखिल करेगी अपडेटेड DRHPBudget 2026: क्या इस साल के बजट में निर्मला सीतारमण ओल्ड टैक्स रिजीम को खत्म कर देगी?

मॉनसून फिर से पकड़ रहा रफ्तार, अगले कुछ दिनों में होगी झमाझम बारिश; उत्तर भारत में घटेगा गर्मी का प्रकोप

आमतौर पर भारत में मॉनसून 1 जून के आसपास दक्षिण भारत के केरल राज्य में दस्तक देती है और 8 जुलाई तक पूरे देश में फैल जाती है।

Last Updated- June 20, 2024 | 5:10 PM IST
Monsoon

Monsoon: भीषण गर्मी की मार झेल रहे उत्तर भारत को जल्द राहत मिलने की संभावना है। एक सप्ताह से ज्यादा समय तक ठहरने के बाद मॉनसून ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है और आगे बढ़ रहा है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने दो वरिष्ठ मौसम अधिकारियों के हवाले से बताया कि अगले कुछ दिनों में देश के मध्य भागों में बारिश होने की संभावना है, जिससे अनाज उगाने वाले उत्तरी मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत मिलेगी।

किसान पलकें बिछाए देख रहे मॉनसून की राह

एशिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के आर्थिक विकास के लिए मॉनसून की बारिश बहुत महत्वपूर्ण है। भारत में कृषि मॉनसूनी बारिश पर ही निर्भर करती है। आमतौर पर भारत में मॉनसून 1 जून के आसपास दक्षिण भारत के केरल राज्य में दस्तक देती है और 8 जुलाई तक पूरे देश में फैल जाती है। चावल, कपास, सोयाबीन और गन्ना जैसी फसलों की बुआई के लिए किसान पलकें बिछाए मॉनसून की राह देख रहे होते हैं।

अगले सप्ताह से होगी झमाझम बारिश

मौसम विभाग (IMD) के एक अधिकारी ने रॉयटर्स को बताया, “मॉनसून फिर से सक्रिय हो रहा है। यह महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्से को कवर करने के बाद रुक गया था, लेकिन इस सप्ताह के अंत तक यह मध्य प्रदेश में दस्तक देगा।”

अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, “अगले सप्ताह से पश्चिमी और दक्षिणी क्षेत्रों में भारी बारिश होगी। मध्य भागों में भी बारिश शुरू हो जाएगी।”

Also read: बिहार: पटना हाईकोर्ट ने आरक्षण की बढ़ी सीमा को किया रद्द, इन राज्यों में अभी भी मिलता है 50 फीसदी से ज्यादा रिजर्वेशन

मॉनसून भारतीय अर्थव्यवस्था की जीवनधारा

मॉनसून भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में तय समय से लगभग दो दिन पहले पहुंच गया, मगर देश के मध्य और पूर्वी राज्यों में इसकी प्रगति लगभग एक सप्ताह तक रुकी रही।

मॉनसून लगभग 3.5 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था की जीवनधारा है। मॉनसून भारत में खेतों को पानी देने और जलाशयों और भूजल को फिर से भरने के लिए आवश्यक लगभग 70 प्रतिशत बारिश लाता है।

सिंचाई की अनुपस्थिति में, दुनिया के दूसरे सबसे बड़े चावल, गेहूं और चीनी उत्पादक देश की लगभग आधी कृषि भूमि पर खेती सालाना बारिश पर निर्भर करती है, जो आमतौर पर जून से सितंबर तक चलती है।

उत्तरी राज्यों में कम होगा गर्मी का प्रकोप

एक अन्य मौसम अधिकारी ने कहा कि अगले सप्ताह से मॉनसून के तेजी से आगे बढ़ने और उत्तर भारत में तापमान में कमी आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि सप्ताहांत तक उत्तरी राज्यों में गर्मी का प्रकोप कम हो जाएगा।

IMD के आंकड़ों से पता चलता है कि इस सप्ताह भारत के उत्तरी राज्यों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और 46 डिग्री सेल्सियस के बीच है, जो सामान्य से लगभग 3 डिग्री सेल्सियस से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

IMD का कहना है कि 1 जून को सीजन शुरू होने के बाद से भारत में सामान्य से 18 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

First Published - June 20, 2024 | 4:17 PM IST

संबंधित पोस्ट