facebookmetapixel
Advertisement
बाजार नियामक सेबी ने नियमों में ढील दी, SIF डिस्ट्रीब्यूशन बढ़ने की उम्मीददेश में 2030 तक होंगे 2.1 करोड़ से ज्यादा गिग वर्कर, हर साल बनेंगे लाखों रोजगार अवसरफर्राटा भर रहा देश का टूरिज्म सेक्टर, 2036 तक GDP में होगी 7% हिस्सेदारी; 6.35 करोड़ रोजगार सृजित होंगेपश्चिम एशिया तनाव से बढ़ा कच्चा तेल, FPI की भारतीय शेयरों में बिकवाली तेज; ₹7,443 करोड़ के बेचे शेयरसॉफ्टवेयर-डिफाइंड वाहनों के दौर में बदली ऑटो इंडस्ट्री की भर्ती, AI और इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपर्ट्स की बढ़ी मांगकेंद्र ने राज्यों के साथ मिलकर बनाई योजना, 189 अरब डॉलर के आयात का तैयार होगा विकल्पजापान की 200+ कंपनियों के CEO अगस्त में आएंगे यूपी, मैन्युफैक्चरिंग से ग्रीन हाइड्रोजन तक निवेश पर फोकसभारत टेक्स 2026: मध्य प्रदेश को मिले ₹1,592 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 15,700 रोजगार पैदा होने की उम्मीदEditorial: नई यूरिया नीति ही काफी नहीं, सब्सिडी सुधार अब भी जरूरी बैंकों में उच्च पदों के लिए लोगों की उपलब्धता सीमित क्यों?

प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार और ओडिशा में ₹24,500 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार और ओडिशा में बुनियादी ढांचा, जलापूर्ति, स्वच्छता और ऊर्जा समेत कुल 24,500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया।

Last Updated- June 20, 2025 | 10:46 PM IST
Narendra Modi
बिहार में कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को 5,900 करोड़ रुपये से अधिक की 28 विकास परियोजनाओं का तोहफा दिया है। प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को इनका उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने 400 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित नई वैशाली-देवरिया रेलवे लाइन परियोजना का उद्घाटन किया और इस मार्ग पर एक नई ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाई। इसके अतिरिक्त मोदी ने उत्तर बिहार में संपर्क सुविधा को बेहतर बनाने के लिए मुजफ्फरपुर और बेतिया के रास्ते पाटलिपुत्र और गोरखपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाई।

प्रधानमंत्री ने ‘मेक इन इंडिया – मेक फॉर द वर्ल्ड’ को आगे बढ़ाते हुए मरहोरा संयंत्र में निर्मित अत्याधुनिक लोकोमोटिव को भी हरी झंडी दिखाई। इस लोकोमोटिव को गिनी गणराज्य को निर्यात किया जाना है। यह लोकोमोटिव उच्च-हॉर्सपावर इंजन, उन्नत एसी प्रणोदन प्रणाली, ‘माइक्रोप्रोसेसर’-आधारित नियंत्रण प्रणाली एवं ‘एर्गोनोमिक कैब’ डिजाइन से लैस है और इसमें पुनर्योजी ब्रेक जैसी तकनीक शामिल हैं।

Also Read: बीमा सेक्टर में 100% FDI की तैयारी, सरकार दे सकती है बोर्ड में विदेशी निदेशकों की मंजूरी

गंगा नदी के संरक्षण और कायाकल्प के लिए प्रतिबद्धता के अनुरूप प्रधानमंत्री ने क्षेत्र के लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए 1,800 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली नमामि गंगे परियोजना के तहत 6 मलजल शोधन संयंत्र (एसटीपी) का उद्घाटन किया। उन्होंने बिहार के विभिन्न शहरों में 3,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली जलापूर्ति, स्वच्छता और एसटीपी परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी।

क्षेत्र में बिजली संबंधी बुनियादी ढांचे को मजबूत करते हुए प्रधानमंत्री ने बिहार में 500 मेगावाट क्षमता की बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (बीईएसएस) की आधारशिला रखी। मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, बेतिया, सिवान आदि समेत राज्य के 15 ग्रिड उपकेंद्रों पर बीईएसएस लगाए जा रहे हैं। प्रत्येक उपकेंद्र में लगाई जाने वाली बैटरी की क्षमता 20 से 80 मेगावाट है।

Also Read: ISRO ने HAL को सौंपी SSLV तकनीक, भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार

एक अधिकारी ने बताया कि यह प्रणाली वितरण कंपनियों को महंगी दरों पर बिजली खरीदने से बचाएगी क्योंकि पहले से संग्रहीत बिजली को वापस ग्रिड में भेजा जाएगा। मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी(पीएमएवाई-यू) के 53,600 से अधिक लाभार्थियों को पहली किस्त भी जारी की। उन्होंने पीएमएवाई-यू के 6,600 से अधिक तैयार मकानों के गृह प्रवेश समारोह के अवसर पर कुछ लाभार्थियों को चाबियां भी सौंपी।

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इससे पहले सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘आज बिहारवासी बेसब्री से कर रहे हैं मोदी जी का इंतजार, वह (मोदी) ऊर्जा से लेकर रेलवे, आवास से लेकर निर्यात तक कई सौगातें ला रहे हैं साथ।’

ओडिशा में 18,600 करोड़ रुपये की परियोजनाएं

प्रधानमंत्री मोदी ने ओडिशा की अपनी यात्रा के दौरान 18,600 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 105 विकास परियोजनाओं की शुरुआत की, ‘ओडिशा दृष्टि दस्तावेज’ का अनावरण किया और नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने ‘लखपति दीदी’ सहित कई लोगों को सम्मानित भी किया।

जून 2024 में राज्य में भाजपा नीत सरकार बनने के बाद से छठी बार ओडिशा आए मोदी ने यहां जनता मैदान में सरकार के एक साल पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में परियोजनाओं की शुरुआत की। प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई परियोजनाओं में पेयजल और सिंचाई, स्वास्थ्य अवसंरचना, ग्रामीण सड़कें और पुल, राष्ट्रीय राजमार्ग और रेलवे अवसंरचना शामिल हैं।

Advertisement
First Published - June 20, 2025 | 10:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement