facebookmetapixel
Online Fraud में पैसा डूबा! Reserve Bank देगा मुआवजा, जानें पूरा मामलाTata Steel Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 7 गुना उछला, ₹2,688 करोड़ के पार पहुंचा लाभरिकवरी कॉल्स से परेशान हैं? RBI ने सुन ली आपकी शिकायतShare Market: RBI Policy के बाद शेयर बाजार उछला, जानिए किस सेक्टर ने मारी बाजीBudget 2026 MSME सेक्टर के लिए गेम चेंजर रहा? जानें इसमें ऐसा क्या है और इसपर एक्सपर्ट क्या सोचते हैंRBI नए नियमों के जरिए कैसे भारतीयों के लिए बैंकिंग को आसान बनाने की कोशिश कैसे कर रहा है?योगी का बैंकरों को निर्देश: किसानों को आसान शर्तों पर दें कर्ज, FPO, MSME जुड़े लोगों का भी करें सहयोगरिजर्व बैंक ने क्यों ​स्थिर रखीं ब्याज दरें, आम लोगों पर क्या असर होगा?Market This Week: यूएस ट्रेड डील से बाजार को मिला सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी 1.5% चढ़े; निवेशकों की दौलत ₹7.23 लाख करोड़ बढ़ीलिस्टेड कंपनियों ने अनलिस्टेड को कॉरपोरेट टैक्स में पछाड़ा

Modi 3.0: तीसरे कार्यकाल में अनुसंधान, नवाचार को बढ़ावा देने पर रहेगा जोर- PM मोदी ने दी गारंटी

PM Modi ने एक पोस्ट में कहा, "पिछले दशक में, हमने शिक्षा क्षेत्र में गुणात्मक परिवर्तनों पर ध्यान केंद्रित किया है। यह QS World University Rankings में परिलक्षित होता है।"

Last Updated- June 07, 2024 | 12:57 PM IST
PM Modi
Prime Minister Narendra Modi (File Pic)

QS World University Rankings: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने शुक्रवार को कहा कि क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में भारत को मिला स्थान पिछले एक दशक में शिक्षा क्षेत्र में हुए गुणात्मक बदलाव को परिलक्षित करता है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार तीसरे कार्यकाल में अनुसंधान एवं नवाचार को और बढ़ावा देने का काम करेगी।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पिछले दशक में, हमने शिक्षा क्षेत्र में गुणात्मक परिवर्तनों पर ध्यान केंद्रित किया है। यह क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में परिलक्षित होता है। छात्रों, शिक्षकों और संस्थानों को उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए बधाई। इस कार्यकाल में, हम अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए और भी अधिक करना चाहते हैं।’’

क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग के अनुसार, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे और दिल्ली दुनिया के शीर्ष 150 विश्वविद्यालयों में शामिल हैं जबकि मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) ने 13वीं बार वैश्विक स्तर पर शीर्ष रैंक बरकरार रखी है।

आईआईटी बॉम्बे पिछले साल के 149वें स्थान से 31 पायदान चढ़कर 118वें स्थान पर पहुंच गया है जबकि आईआईटी दिल्ली ने 47 अंकों का सुधार कर वैश्विक स्तर पर 150वां स्थान हासिल किया है।

First Published - June 7, 2024 | 12:57 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट