facebookmetapixel
Advertisement
भारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान

मध्य प्रदेश ने बढ़ाया शराबबंदी की दिशा में एक और कदम, धार्मिक महत्व के इन 17 नगरों में नहीं मिलेगी शराब

Advertisement

धार्मिक महत्व के 17 नगरों में पूर्ण शराबबंदी की घोषणा, इससे पहले नर्मदा के तटवर्ती पांच किमी के दायरे में बंद की थी शराब की बिक्री।

Last Updated- January 24, 2025 | 5:27 PM IST
CM Mohan Yadav

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को प्रदेश के धार्मिक महत्व वाले 17 शहरों में पूर्ण शराबबंदी लागू करने की घोषणा की। प्रदेश सरकार ने शराबबंदी की दिशा में चरणबद्ध ढंग से बढ़ते हुए यह फैसला किया है कि मध्य प्रदेश के 17 धार्मिक शहरों में शराब की दुकानें पूरी तरह बंद की जाएंगी। इन दुकानों को कहीं और स्थानांतरित भी नहीं किया जाएगा। यह फैसला मुख्यमंत्री मोहन यादव की धार्मिक नगरी महेश्वर में आयोजित कैबिनेट की बैठक में लिया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘राज्य को धीरे-धीरे शराबबंदी की ओर ले जाने की योजना के तहत पहले चरण में 17 धार्मिक महत्व के नगरों में पूर्ण शराबबंदी लागू की जाए। इन 17 धार्मिक नगरों में एक नगर निगम, छह नगर पालिकाएं, छह नगर परिषद और छह ग्राम पंचायत शामिल हैं।’

इनमें उज्जैन नगर निगम के अलावा दतिया, पन्ना, मंडला, मुलताई, मंदसौर और मैहर नगर पालिकाएं तथा ओंकारेश्वर, महेश्वर, मंडलेश्वर, ओरछा, चित्रकूट और अमरकंटक नगर परिषदों के अलावा छह ग्राम पंचायतें शामिल हैं।

Also read: Halwa Ceremony: क्या है हलवा सेरेमनी? बजट से पहले क्या है इसका महत्व? कब हुआ शुरू और क्या बदला; जानिए सब कुछ

मुख्यमंत्री ने कहा कि नर्मदा नदी के तटीय इलाकों के पांच किलोमीटर के दायरे में पहले से लागू शराबबंदी की नीति पूर्ववत जारी रहेगी।

मुख्यमंत्री ने इस निर्णय के क्रियान्वयन के विषय में कहा कि परिसीमन आयोग की रिपोर्ट आने के बाद इस निर्णय को लागू किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि शराबबंदी को लेकर धार्मिक संगठनों और महिलाओं से जिस प्रकार की प्रतिक्रिया मिल रही है उसे देखकर लग रहा है कि यह एकदम सही नीतिगत निर्णय है।

Advertisement
First Published - January 24, 2025 | 5:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement