facebookmetapixel
Advertisement
भारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान

बेंगलुरु में Foxconn iPhone फैक्ट्री ने नौ महीनों में दी 30,000 नौकरियां

Advertisement

बेंगलुरु की फॉक्सकॉन iPhone फैक्ट्री ने एक साल में 30,000 कर्मचारियों को नौकरी दी, ज्यादातर महिलाएं।

Last Updated- December 22, 2025 | 10:59 AM IST
Foxconn iPhone Factory hiring
Representative Image

Foxconn iPhone Factory hiring: बेंगलुरु के देवनहैली में फॉक्सकॉन की नई iPhone असेंबली फैक्ट्री ने अपने कर्मचारियों की संख्या तेजी से बढ़ाई है। केवल नौ महीने में ही कंपनी ने लगभग 30,000 लोगों को काम पर रखा है। इकॉनोमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यह भारत में किसी भी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में अब तक की सबसे तेज भर्ती है।

महिलाओं का बड़ा योगदान

इस फैक्ट्री की खास बात इसकी कार्यबल संरचना है। कर्मचारियों में लगभग 80% महिलाएं हैं, जिनकी उम्र अधिकतर 19 से 24 साल के बीच है। ये महिलाएं पहली बार औपचारिक नौकरी में जुड़ी हैं। फैक्ट्री लगभग 300 एकड़ में फैली हुई है और यह देश में किसी एक जगह पर सबसे बड़ी महिला रोजगार देने वाली यूनिट बनने की दिशा में है।

कई कामगारों ने नौकरी पाने के लिए पड़ोसी राज्यों से कर्नाटक का रुख किया है।

उत्पादन का विस्तार

फैक्ट्री में अप्रैल-मई में ट्रायल प्रोडक्शन शुरू हुआ था, जिसमें iPhone 16 बनाना शुरू किया गया। अब यहां iPhone 17 Pro Max का उत्पादन भी हो रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, यहां बने चार में से तीन फोन विदेशों में भेजे जाते हैं।

फॉक्सकॉन का अनुमान है कि अगले साल फैक्ट्री पूरी क्षमता पर पहुंचने के बाद यहां 50,000 लोग काम करेंगे। महिला कर्मचारियों के लिए बड़े हॉस्टल पहले से ही तैयार हैं और नई आवासीय बिल्डिंग्स का निर्माण भी तेजी से चल रहा है।

छोटी टाउनशिप जैसा कॉम्प्लेक्स

भविष्य में फैक्ट्री परिसर को एक मिनी टाउनशिप के रूप में विकसित किया जाएगा। इसमें रिहायशी सुविधा, हेल्थकेयर, स्कूल और मनोरंजन के स्थान शामिल होंगे। कर्मचारियों को मुफ्त आवास और सस्ती भोजन सुविधा दी जाती है।

तनख्वाह और निवेश

महिला कर्मचारियों की औसत मासिक तनख्वाह लगभग ₹18,000 है, जो ब्लू-कॉलर महिला कर्मचारियों के लिए बेहतर मानी जाती है। फॉक्सकॉन इस प्रोजेक्ट में लगभग ₹20,000 करोड़ का निवेश कर रही है।

भारत के लिए महत्व

यह फैक्ट्री उत्पादन और रोजगार के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी iPhone निर्माण यूनिट बनेगी। जब पूरी तरह काम करना शुरू करेगी, तो यह तमिलनाडु की फॉक्सकॉन फैक्ट्री (जहां लगभग 41,000 कर्मचारी हैं) से बड़ी होगी। इसमें 12 असेंबली लाइनें होंगी, जबकि फिलहाल केवल चार हैं।

सरकारी अधिकारियों का कहना है कि यह परियोजना भारत की मेन्युफैक्चरिंग क्षमताओं के लिए बड़ा मील का पत्थर है। भारत अब एप्पल के वैश्विक सप्लाई नेटवर्क का अहम हिस्सा बन गया है। सभी iPhone मॉडल अब भारत में ही असेंबल होते हैं और दुनियाभर में भेजे जाते हैं।

स्थानीय सप्लायर और प्रशिक्षण

फॉक्सकॉन के करीब 45 स्थानीय सप्लायर हैं जो पार्ट्स और सब-एसेंबली प्रदान करते हैं। नई भर्ती को लगभग छह हफ्ते का प्रशिक्षण दिया जाता है ताकि वे उत्पादन लाइन में काम करने के लिए तैयार हो सकें।

Advertisement
First Published - December 22, 2025 | 10:59 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement