facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

₹7,600 का सोना ₹1.35 लाख कैसे पहुंचा? जानें 20 साल में शेयर मार्केट के मुकाबले कैसा रहा प्रदर्शन

Advertisement

2005 से 2025 के निवेश आंकड़े बताते हैं कि सोना और चांदी ने रिटर्न के मामले में शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक Sensex को पीछे छोड़ दिया

Last Updated- December 22, 2025 | 12:52 PM IST
Gold investment

पिछले 20 सालों के निवेश आंकड़ों पर नजर डालें तो साफ पता चलता है कि सोना और चांदी ने शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक Sensex को पीछे छोड़ दिया है। केडिया एडवाइजरी के आंकड़ों के अनुसार, 2005 से लेकर दिसंबर 2025 तक सोना और चांदी दोनों ने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया, जबकि Sensex की बढ़त तुलनात्मक रूप से कम रही।

सोने ने लंबे समय में दिया मजबूत रिटर्न

साल 2005 में सोने की कीमत करीब ₹7,638 थी, जो 22 दिसंबर 2025 तक बढ़कर ₹1,35,925 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। इस दौरान सोने में लगभग 1,680 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली। खास बात यह रही कि केवल 2025 में ही सोना करीब 77 प्रतिशत चढ़ा। वैश्विक अनिश्चितता, महंगाई और सुरक्षित निवेश की मांग ने सोने को लगातार मजबूती दी।

यह भी पढ़ें | Gold Silver Price Today: सोने के भाव 1.35 लाख के करीब, चांदी ने तोड़ा ऐतिहासिक स्तर; चेक करें आज के रेट

चांदी बनी सबसे तेज रिटर्न देने वाली धातु

चांदी ने इस अवधि में निवेशकों को सबसे ज्यादा चौंकाया। 2005 में चांदी की कीमत ₹13,272 थी, जो दिसंबर 2025 तक बढ़कर ₹2,14,583 तक पहुंच गई। यानी करीब 1,516 प्रतिशत का रिटर्न। साल 2025 चांदी के लिए ऐतिहासिक रहा, जब इसमें 145 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई। औद्योगिक मांग और निवेशकों की बढ़ती रुचि ने चांदी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।

Sensex ने दिया स्थिर लेकिन कम रिटर्न

शेयर बाजार का प्रमुख सूचकांक Sensex भी इस दौरान मजबूत रहा, लेकिन सोना-चांदी के मुकाबले पीछे रह गया। 2005 में Sensex 9,398 के स्तर पर था, जो 2025 में बढ़कर करीब 85,410 तक पहुंच गया। इस दौरान Sensex ने लगभग 817 प्रतिशत का रिटर्न दिया। हालांकि शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव ज्यादा रहे, फिर भी लंबी अवधि में निवेशकों को अच्छा लाभ मिला।

इतिहास गवाह है कीमती धातुओं की ताकत का

अगर पुराने रिकॉर्ड देखें तो कीमती धातुओं की ताकत पहले भी दिख चुकी है। साल 1979 में चांदी ने करीब 360 प्रतिशत और सोने ने 133 प्रतिशत का सालाना रिटर्न दिया था, जो अब तक के सबसे ऊंचे स्तरों में शामिल है। यह दर्शाता है कि संकट और महंगाई के दौर में सोना-चांदी निवेशकों की पहली पसंद रहे हैं।

Advertisement
First Published - December 22, 2025 | 12:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement