facebookmetapixel
IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’

₹18,000 करोड़ के ऑर्डर हाथ में, Construction Stock पर ब्रोकरेज बुलिश, 6-9 महीने में ₹1,073 जाएगा भाव!

मजबूत ऑर्डर बुक, नए प्रोजेक्ट और बेहतर मुनाफे के दम पर Ahluwalia Contracts पर ब्रोकरेज एक्सिस डायरेक्ट ने जताया भरोसा

Last Updated- December 22, 2025 | 12:06 PM IST
realty stocks

Ahluwalia Contracts India Stock: कंस्ट्रक्शन सेक्टर की एक बड़ी कंपनी Ahluwalia Contracts India Ltd निवेशकों के बीच चर्चा में है। मजबूत ऑर्डर बुक, लगातार मिल रहे नए प्रोजेक्ट्स और मुनाफे के मार्जिन में सुधार के चलते आने वाले महीनों में कंपनी के प्रदर्शन को लेकर मजबूत उम्मीदें जताई जा रही हैं। ब्रोकरेज रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी अगले कुछ सालों में तेज ग्रोथ के रास्ते पर आगे बढ़ सकती है।

मजबूत ऑर्डर बुक से ग्रोथ को मिलेगी रफ्तार

सितंबर 2025 तक कंपनी के पास ₹18,057 करोड़ का ऑर्डर बुक है, इससे कंपनी को अगले 2 से ढाई साल तक कमाई होने का अच्छा भरोसा रहता है। इसमें सबसे ज्यादा काम घर और फ्लैट बनाने का है, जबकि दुकान-दफ्तर, सड़क-इंफ्रास्ट्रक्चर, अस्पताल और स्कूल-कॉलेज जैसे प्रोजेक्ट भी शामिल हैं। इतने ज्यादा काम के कारण माना जा रहा है कि 2025 से 2027 के बीच कंपनी की कमाई हर साल करीब 19% बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें: ₹13,100 करोड़ की ऑर्डर बुक वाले Energy Stock पर ब्रोकरेज की BUY राय, 27% तक रिटर्न की उम्मीद

नए ऑर्डर मिलने की रफ्तार बनी हुई है

चालू वित्त वर्ष में अब तक कंपनी को ₹5,262 करोड़ के नए ऑर्डर मिल चुके हैं। इसके अलावा ₹1,620 करोड़ के दो प्रोजेक्ट्स में कंपनी सबसे कम बोली लगाने वाली (L1) बनी हुई है। मैनेजमेंट को FY26 में ₹8,000 करोड़ से ज्यादा के नए ऑर्डर मिलने की उम्मीद है। कंपनी प्राइवेट सेक्टर के प्रोजेक्ट्स पर ज्यादा फोकस कर रही है, जहां उसे बेहतर ग्रोथ और विजिबिलिटी दिख रही है।

मुनाफे के मार्जिन में साफ सुधार

कंपनी की कमाई और मुनाफा पहले से बेहतर हुआ है। दूसरी तिमाही (Q2FY26) में कंपनी ने हर ₹100 की कमाई पर करीब ₹11 का मुनाफा किया, जबकि पिछले साल इसी समय यह करीब ₹7 था। काम ठीक से और समय पर पूरा होने और बड़े प्रोजेक्ट आगे बढ़ने से आगे भी कंपनी का मुनाफा अच्छा बना रहने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: चिल्ड्रन म्युचुअल फंड्स में बूम: 5 साल में AUM 160% उछला, टॉप स्कीम्स ने दिए 34% तक रिटर्न

अब ब्रोकरेज की Ahluwalia Contracts India पर राय क्या कहती है

ब्रोकरेज फर्म एक्सिस डायरेक्ट ने इस शेयर पर BUY की सलाह दी है। 19 दिसंबर 2025 को शेयर का भाव ₹976 था और ब्रोकरेज ने इसका टारगेट प्राइस ₹1,073 तय किया है। यानी अगले 6 से 9 महीनों में करीब 10% की तेजी की संभावना जताई गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, मजबूत ऑर्डर बुक, बेहतर मार्जिन और लगातार मिल रहे नए प्रोजेक्ट्स की वजह से कंपनी FY25 से FY27 के बीच रेवेन्यू, EBITDA और नेट प्रॉफिट में क्रमशः 19%, 35% और 34% की सालाना ग्रोथ दर्ज कर सकती है। फिलहाल शेयर FY27 की अनुमानित कमाई के 18 गुना पर ट्रेड कर रहा है, जिसे ब्रोकरेज आकर्षक मानता है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई राय ब्रोकरेज की है। बिज़नेस स्टैंडर्ड इन विचारों से सहमत होना जरूरी नहीं समझता और निवेश से पहले पाठकों को अपनी समझ से फैसला करने की सलाह देता है।

First Published - December 22, 2025 | 12:06 PM IST

संबंधित पोस्ट