facebookmetapixel
DSP MF का नया Multi Asset Omni FoF लॉन्च, ₹100 से इक्विटी-डेट-गोल्ड में डायनैमिक निवेश का मौकाRBI से बैंकों की गुहार: लोन ग्रोथ तेज, जमा सुस्त, लिक्विडिटी नियमों में ढील की मांगSEBI ने मार्केट इंटरमीडिएटरीज के लिए ‘फिट एंड प्रॉपर पर्सन’ फ्रेमवर्क में व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखाAMC Stocks में तेजी की गुंजाइश, ब्रोकरेज ने दिए 18–28% अपसाइड के टारगेट₹1,000 का लेवल टच करेगा ये Hotel Stock! मोतीलाल ओसवाल ने शुरू की कवरेज, 30% अपसाइड का टारगेटONGC, Oil India और BPCL क्यों बन रहे हैं ब्रोकरेज के फेवरेट? रिपोर्ट में 10% अपसाइड का संकेतInterest Rates: MPC में सरप्राइज नहीं होगा? नुवामा ने बताया RBI का अगला बड़ा दांव क्या हैAnthropic के नए टूल ने IT सेक्टर में मचाई खलबली! इंफोसिस से लेकर टीसीएस के शेयर धड़ाम, क्या करता है ये टूल ?Cement Sector: मांग और कीमतों में सुधार के बीच नुवामा की BUY कॉल, जेके सीमेंट बनी टॉप पिक25% उछलेगा अदाणी का यह शेयर, कंपनी की परफॉर्मेंस से ब्रोकरेज खुश; BUY की दी सलाह

Operation Akhal: J&K के कुलगाम में आतंकियों से मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद, 9 दिनों से चल रहा है ऑपरेशन

भारतीय सेना अखल जंगल में 9 दिन से आतंकियों से मुठभेड़ कर रही है, जिसमें दो जवान शहीद हो गए हैं। सेना इस ऑपरेशन में ड्रोन और हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल कर रही है।

Last Updated- August 09, 2025 | 11:15 AM IST
Indian Army
भारतीय सेना के जवान | फाइल फोटो

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के अखल जंगल में पिछले नौ दिनों से चल रही आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शुक्रवार-शनिवार की रात भारतीय सेना के दो जवान शहीद हो गए। साथ ही दो जवानों के घायल होने की खबर है। सेना ने इस मुठभेड़ को हाल के वर्षों में घाटी में सबसे लंबे सैन्य अभियानों में से एक बताया है। इस ऑपरेशन में अब तक छह सैनिक घायल हो चुके हैं, जबकि पहले दिन एक आतंकी मारा गया था।

भारतीय सेना के चिनार कोर ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर शहीद सैनिकों लांस नायक प्रीतपाल सिंह और सिपाही हरमिंदर सिंह को श्रद्धांजलि दी। चिनार कोर ने लिखा, “हम अपने बहादुर सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान को सलाम करते हैं, जिन्होंने देश के लिए अपनी जान दी। उनकी वीरता और समर्पण हमें हमेशा प्रेरित करेगा। भारतीय सेना शहीदों के परिवारों के साथ पूरी तरह खड़ी है।”

Also Read: कश्मीर में सुरक्षाबलों का बड़ा एनकाउंटर, सेना ने पहलगाम आतंकी हमले के गुनहगार को साथियों समेत मार गिराया

कठिन इलाका, सतर्कता से आगे बढ़ रहे जवान

न्यूज वेबसाइट इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस सूत्रों ने कहा कि शुक्रवार रात जब सेना के जवान घने जंगल में आगे बढ़ रहे थे, तभी आतंकियों ने उन पर भारी गोलीबारी शुरू कर दी। इस हमले में चार सैनिक घायल हो गए, जिनमें से दो की जान नहीं बच सकी। सूत्रों ने बताया कि अखल का जंगल बहुत घना है और इलाका काफी जटिल है, जिसके चलते जवान धीरे-धीरे और सावधानी से आगे बढ़ रहे हैं। यही वजह है कि यह ऑपरेशन इतना लंबा खिंच गया है।

सूत्रों के अनुसार, सेना को जानकारी मिली है कि इस इलाके में चार से पांच आतंकी छिपे हो सकते हैं। मुठभेड़ शुरू होने के पहले दिन आतंकियों के साथ गोलीबारी हुई थी, जिसमें एक आतंकी मारा गया था। इसके बाद सेना ने इलाके में अतिरिक्त टुकड़ियां भेजीं और आतंकियों को घेरने के लिए ड्रोन, अनमैन्ड आर्म्ड व्हीकल्स (UAV) और हेलीकॉप्टरों की मदद ली।

अखल का जंगल दक्षिण कश्मीर के कई इलाकों से जुड़ा हुआ है, जिसके चलते आतंकियों के भागने की आशंका को देखते हुए सेना ने अलग-अलग दिशाओं से जंगल को घेर लिया है। सेना का मकसद आतंकियों को किसी भी हाल में भागने से रोकना और उन्हें पूरी तरह घेरकर खत्म करना है। यह ऑपरेशन अभी भी जारी है और सेना सतर्कता के साथ आगे बढ़ रही है।

First Published - August 9, 2025 | 10:06 AM IST

संबंधित पोस्ट